Hindi Newsबोर्ड रिजल्ट्सएमपी बोर्ड रिजल्ट्स

MPBSE Result 2027 Live (मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2027)

MP Board 10th 12th Result 2027 : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2027 इस बार भी समय पर या उससे पहले जारी करने की तैयारी है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2027 (MP Board 10th Result) और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2027 (MP Board 12th Result) की घोषणा अप्रैल मध्य में की जा सकती है। दरअसल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीबीएसई, यूपी बोर्ड, राजस्थान बोर्ड समेत देश के तमाम बड़े बोर्डों से पहले 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 17 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक होंगी। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की इस रफ्तार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार नतीजे 15 अप्रैल से पहले जारी हो सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर आसानी से रोल नंबर डालकर चेक किया जा सकेगा। एमपी बोर्ड 10वी, 12वीं रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। परिणाम के बाद परीक्षार्थियों को अपनी कॉपियों की पुनर्गणना करवाने का भी मौका मिलेगा। एमपी बोर्ड पिछले साल की तरह इस बार भी 10वीं 12वीं का सेकेंड चांस एग्जाम कराएगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा को खत्म कर दिया गया है। सेकेंड चांस एग्जाम में फेल और पास दोनों तरह के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। छात्र सिर्फ फेल विषयों के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर अंक लाने के लिए भी किसी विषय में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। नियमों के अनुसार जो छात्र किसी विषय में फेल हैं, उनके लिए उस विषय की परीक्षा देना अनिवार्य होगा। वहीं, जो छात्र पास हैं, वे भी अपने अंक सुधारने के लिए अपनी मर्जी से किसी भी विषय में शामिल हो सकते हैं। नतीजों से एक माह बाद सेकेंड चांस एग्जाम शुरू हो सकता है। द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा की मार्कशीटजारी नहीं की जाएगी। वे डीजीलॉकर (Digilocker) से अपनी प्रमाणित प्रति निकाल सकते हैं। उनका अंतिम परिणाम आने पर ही ऑरिजनल मार्कशीट जारी होगी। एमपी सरकार नई शिक्षा नीति 2020 (NEP2020) के तहत दो बार बोर्ड एग्जाम करवा रही है।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ( MPBSE , Madhya Pradesh board ) ने एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पिछले साल यानी 2026 में 15 अप्रैल को जारी किया था। हर साल की तरह एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट (MP Board 10th Result) और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट (MP Board 12th Result) दोनों एक साथ जारी किए गए थे। पिछले वर्ष यानी 2026 में एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा था। एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया था। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 76.01 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक लाकर संयुक्त रूप से सभी स्ट्रीम में ओवरऑल टॉप किया था।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं पासिंग मार्क्स नियम
कक्षा: 10वीं - मिनिमम पासिंग मार्क्स: 33 प्रतिशत
कक्षा: 12वीं- मिनिमम पासिंग मार्क्स: 33 प्रतिशत

एमपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम
मार्क्स रेंज: 90-100। ग्रेड: A+ । ग्रेड प्वाइंट: 9 । ग्रेड वेल्यू: आउटस्टैंडिंग
मार्क्स रेंज: 80-89 । ग्रेड: A । ग्रेड प्वाइंट: 8 । ग्रेड वेल्यू: एक्सीलेंट
मार्क्स रेंज: 70-79 । ग्रेड: B+ । ग्रेड प्वाइंट: 7 । ग्रेड वेल्यू: बहुत अच्छा
मार्क्स रेंज: 60-69 । ग्रेड: B । ग्रेड प्वाइंट: 6 । ग्रेड वेल्यू: अच्छा
मार्क्स रेंज: 50-59 । ग्रेड: C+ । ग्रेड प्वाइंट: 5 । ग्रेड वेल्यू: औसत से ऊपर
मार्क्स रेंज: 40-49 । ग्रेड: C । ग्रेड प्वाइंट: 4 । ग्रेड वेल्यू: औसत
मार्क्स रेंज: 30-39 । ग्रेड: D+ । ग्रेड प्वाइंट: 3 । ग्रेड वेल्यू: मार्जिनल
मार्क्स रेंज: 20-29 । ग्रेड: D । ग्रेड प्वाइंट: 2 । ग्रेड वेल्यू: सुधार की जरूरत
मार्क्स रेंज: 20 से कम । ग्रेड: E । ग्रेड प्वाइंट: 1। ग्रेड वेल्यू:सुधार की जरूरत
और पढ़ें
MP Board 10th 12th Result 2027 : Madhya Pradesh Board of Secondary Education is preparing to release the MP Board 10th and 12th results 2027 on time or possibly even earlier than the scheduled timeline. MP Board Class 10 Result 2027 and MP Board Class 12 Result 2027 are likely to be announced around the middle of April.Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) has already released the timetable for the Class 10 and 12 board examinations ahead of several major boards, including CBSE, UP Board and Rajasthan Board. MP Board Class 12 main examinations will be conducted from February 17 to March 19, 2027, while the Class 10 examinations will be held from February 24 to March 18, 2027. Considering the Board's examination schedule and preparations, it is anticipated that the results could be declared before April 15. Students will be able to check their MP Board Class 10 and 12 results easily by entering their roll numbers on websites such as mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, and mpresults.nic.in. MP Board Class 10 and 12 results will also be available on the 'Live Hindustan' website (www.livehindustan.com). Following the declaration of results, candidates will have the opportunity to request a re-calculation of their answer sheets. Like last year, the MP Board will conduct a Second Chance exam for Class 10 and 12 students; the traditional supplementary examination system has been discontinued. Both failed and passed students will be eligible to appear for the 'Second Chance' exam. Students can retake exams not only for subjects they failed but also to improve their marks in specific subjects. According to the rules, it is mandatory for students who have failed a subject to appear for the exam in that subject again. Meanwhile, students who have already passed can also voluntarily appear for any subject to improve their marks. A 'second chance' exam may commence one month after the declaration of results. Students appearing for this second examination will not be issued the main examination mark sheet; instead, they can obtain a certified copy via DigiLocker. The original mark sheet will be issued only after their final result is declared. The MP government is conducting board exams twice a year under the New Education Policy 2020 (NEP 2020).

Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) released the MP Board Class 10 and 12 results on April 15 last year (2026). As is customary, the results for both Class 10 and Class 12 were declared simultaneously. Last year (2026), the pass percentage for the MP Board Class 10 exam was 73.42%. Pratibha Singh from Panna topped the Class 10 exam by securing 499 out of 500 marks. Meanwhile, the pass percentage for the MP Board Class 12 exam was 76.01%; Khushi Rai and Chandni Vishwakarma from Bhopal jointly topped across all streams by scoring 494 out of 500 marks.
और पढ़ें
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
और पढ़ें

कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

कहाँ चेक करें मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

जैसे ही एमपी बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|

बोर्ड का नाम:माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश
परीक्षा का नाम:कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट:mpbse.nic.in
रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट:mpresults.nic.in

मध्यप्रदेश बोर्ड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट कब आएंगा?

    मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल में घोषित किये जा सकते हैं|

  • मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?

    मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम के करियर सेक्शन पर विजिट करना होगा. करियर सेक्शन पर आपको मध्यप्रदेश बोर्ड का लिंक मिलेगा जिसमें रोल नंबर एंटर करके आप अपना रिजल्ट चेक कर पायेंगे.

  • किन वेबसाइट्स पर मिलेगा मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्‍ट ?

    मध्यप्रदेश बोर्ड के परिणाम मध्यप्रदेश Board की आधिकारिक वेबसाइट्स माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश -( mpresults.nic.in ) पर रिजल्ट चेक कर पायेंगे |

  • पिछले साल मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं में कितने फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे?

    पिछले साल मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं में 63.29 फीसदी और 12वीं में 55.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे?