रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं 2026 रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट्सMP Board 10th Result 2026 (मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026): एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 (MP Board 10th Result) का ऐलान अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में किया जा सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर आसानी से रोल नंबर से चेक किया जा सकेगा। एमपी बोर्ड 10वी रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में जो छात्र असफल होंगे, उनका साल खराब नहीं होगा। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। वे संभवत: जून में दोबारा परीक्षा दे पाएंगे। विद्यार्थी जितने भी विषयों में फेल हुए हो, वे जून में दूसरी परीक्षा में बैठ सकेगा। जो विद्यार्थी पास होंगे, उन्हें अपने अंक बढ़ाने के लिए व श्रेणी सुधारने के लिए दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। परिणाम के बाद स्टूडेंट्स से सेकेंड चांस एग्जाम का फॉर्म भरवाया जाएगा। एमपी बोर्ड सेकेंड चांस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंक सूची जारी नहीं की जाएगी। द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंक सूची जारी होने तक डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी अंक सूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकेंगे। इस वर्ष एमपी बोर्ड (MPBSE 10th Result 2026) हाईस्कूल की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित होगी। एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 9.53 लाख छात्र-छात्राएं बैठेंगे।
MP Board 10th Result 2026 (Madhya Pradesh Board 10th Result 2026): The MP Board 10th Result 2026 (MP Board 10th Result) is expected to be announced in late April or early May. The Madhya Pradesh Board of Secondary Education's 10th exam results can be easily checked by roll number on mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, and mpresults.nic.in. The MP Board 10th Result will also be available on the Live Hindustan website www.livehindustan.com. Students who fail the MP Board 10th Result 2026 will not have their year ruined. They can take the exam twice a year. They will likely be able to retake the exam in June. Students will be able to take the second exam in June, regardless of the subjects they failed. Those who pass will have the opportunity to take the second exam to improve their scores and grades. After the results are declared, students will be asked to fill out a form for the second chance exam. Candidates appearing for the MP Board Second Chance Exam will not be issued a mark sheet for the main exam. Candidates appearing for the second chance exam will be able to obtain a certified copy of their mark sheet through DigiLocker until the original mark sheet is released. This year, the MP Board (MPBSE 10th Result 2026) high school exam will be held between February 13 and March 6, 2026. 9.53 lakh students will appear for the MP Board 10th exam.
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ( MPBSE , Madhya Pradesh board ) ने बीते वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 12वीं के साथ 6 मई को जारी किया था। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (MPBSE Result 2026) घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। पिछले वर्ष यानी 2025 में एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 76.22 फीसदी रहा था। एमपी बोर्ड 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया था।
Last year, the Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) released the MP Board 10th result along with the 12th result on May 6. Once the MP Board Result 2026 is declared, you can easily check your result by entering your roll number on the Live Hindustan website www.livehindustan.com. Last year, in 2025, the MP Board 10th result was 76.22%. Pragya Jaiswal of Singrauli topped the state in the MP Board 10th exam by scoring 500 out of 500 marks.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
Note For Students: Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

LIVE UPDATES