Hindi News बोर्ड रिजल्ट्स झारखंड बोर्ड रिजल्ट्स

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024

Jharkhand Board Result 2024:   झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल रांची की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक किया गया था। जैक बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 ( Jharkhand 10th results )  और जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ( Jharkhand Intermediate result ) की घोषणा मई माह में जारी होने की संभावना है। झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 ( JAC Result 2024 ) विद्यार्थी www.livehindustan.com पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर भी चेक किए जा सकेंगे। जैक झारखंड बोर्ड परिणाम 2024 ( Jharkhand Board Result ) चेक करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता पड़ेगी। जैक झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक चलेंगी। हर वर्ष जेएसी 10वीं परीक्षा ( Jharkhand board 10th exam ) में करीब साढ़े 4 लाख और 12वीं की परीक्षा में करीब ढाई लाख विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। पिछले वर्ष (2023) जैक झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( Jharkhand High school ) में 95.38 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। मैट्रिक में 66.23 फीसदी फर्स्ट, 31.05 फीसदी सेकेंड और 2.72 फीसदी थर्ड डिविजन से पास हुए। कोडरमा जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा (99.041%) रहा था। जैक 10वीं रिजल्ट 2023 में जमशेदपुर की श्रेया सोनगी ने 490 मार्क्स के साथ टॉप किया था। वहीं अगर पिछले साल के जैक 12वीं (इंटर) रिजल्ट (2023) की बात करें तो झारखंड बोर्ड इंटर साइंस का रिजल्ट 81.45 फीसदी रहा था। जैक इंटर साइंस रिजल्ट 2023 में रामगढ़ कैंट की दिव्या कुमारी ने 479 मार्क्स के साथ टॉप किया था। इंटर साइंस में 90.60 फीसदी फर्स्ट, 9.37  सेकंड तो 0.02 प्रतिशत को थर्ड डिविजन मिली थी। वहीं झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स रिजल्ट 2023 में 95.97% छात्र-छात्रा सफल हुए थे। इंटर कॉमर्स का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा था। इंटर आर्ट्स में धनबाद की छात्रा कशिश परवीन ने 469 अंक हासिल कर टॉप किया था। वहीं इंटर कॉमर्स में रांची की छात्रा श्रृष्टि कुमारी ने 480 अंक हासिल कर टॉप किया था।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी या जैक) या झारखंड बोर्ड हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है। उपरोक्त तरीके से विद्यार्थी अपना जैक रिजल्ट 2024 (Jharkhand Academic Council Exam Results 2024) ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

Jharkhand Academic Council JAC 10th Exam 2024 and JAC 12th Exam 2024 were held from 6 February 2024 to 26 February 2024. In 2024 JAC will declare the 10th ( JAC 10th Result 2024) and 12th exam result ( Jharkhand 12th exam result 2024 ) in the month of May-June. Students can check the results of the JAC 10th and 12th examination on www.livehindustan.com. Apart from this, the JAC 10th 12th results can be checked on the official website of the Jharkhand Board jac.jharkhand.gov.in . To download the JAC 10th Result  and JAC 12th result 2024 for Arts, Science and Commerce, students have to use their roll code and roll number in the login window. This year JAC Jharkhand board 10th 12th exams 2024 will be held from February 6, 2024, to February 26, 2024. Every year, approximately 4.5 lakh students take up 10th school exam and around 2.5 lakh students take up 12th exam. To pass Jharkhand board Class 10th exam, a minimum 33% marks is required. Last Year (2023) JAC Class 10th Result overall pass percentage was recorded at 95.38. The girl's pass percentage was 95.54 % and the boy's pass percentage was 95.19%. Shreya Songiri topped in JAC 10th Result 2023  with a score of 490. The pass percent of Koderma was 99.041% which was the highest among all districts of Jharkhand. Last year (2023), 81.45 students had passed in science stream while 88.60% students in commerce stream and 95.97% students in arts stream. Divya Kumari Topped in JAC 12th Science stream. In the Commerce stream, a total of 16179 boys had enrolled for the exams, 15900 appeared and 13836 students cleared the exams. A ttoal of 10612 boys had achieved first division, 3169 had second division and 55 boys had got third division. Kashish Parween topped in JAC 12th Arts Result and Shristi Kumari topped in JAC 12th Commerce Result. The boys pass percentage was 82.87%, while girls's pass percentage was 78.93% . Jharkhand Academic Council ( JAC  )  conducts examinations of 10th and 12th class every year. Jharkhand 10th Result and Jharkhand 12th Arts, Science and Commerce result (Jharkhand Board Result 2024) can be checked in online mode with the help of above method.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

पूरा पढ़ें...

कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटjac.jharkhand.gov.in/jac/ पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

कहाँ चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

जैसे ही झारखंड बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|

बोर्ड का नाम: झारखंड एकेडमिक काउंसिल
परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट: jac.jharkhand.gov.in
रिजल्ट की वेबसाइट: jac.jharkhand.gov.in/jac, www.jacresults.com

झारखंड बोर्ड के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कब आएंगा?

झारखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के मध्य या आखिरी सप्ताह में घोषित किये जा सकते हैं|

झारखंड बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?

झारखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम के करियर सेक्शन पर विजिट करना होगा. करियर सेक्शन पर आपको झारखंड बोर्ड का लिंक मिलेगा जिसमें रोल नंबर एंटर करके आप अपना रिजल्ट चेक कर पायेंगे.

किन वेबसाइट्स पर मिलेगा झारखंड बोर्ड का रिजल्‍ट ?

झारखंड बोर्ड के परिणाम झारखंड Board की आधिकारिक वेबसाइट्स झारखंड एकेडमिक काउंसिल -(jac.jharkhand.gov.in/jac, www.jacresults.com, jac.nic.in ) पर रिजल्ट चेक कर पायेंगे |

पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं में कितने फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे?

पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं में 95.38 फीसदी और 12वीं में 81.45 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे