HP Board 10th Result 2026: The Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) conducts the Class 10th board examinations every year. This Year, the HP Board Class 10th exams 2026 will be held from March 3 to March 28, 2026. The results for these examinations are likely to be announced in May 2026. Once the results are declared, students can easily check their marks by entering their roll number on the Live Hindustan website (
www.livehindustan.com) or the official board website at hpbose.org . After the results are out, students will be able to download their marksheets directly from these portals. To stay updated, students can register for SMS alerts. By registering through the provided links, you will receive an SMS as soon as the result is officially declared. This message will include a direct link to the result page, allowing you to view your scores instantly. Along with the announcement of the results, HPBOSE will release the marksheet-cum-certificates on DigiLocker. These digital documents are verified, digitally signed, and feature a QR code for security and authenticity. Physical copies of the marksheet-cum-certificates will be distributed through schools later, as per the traditional process. A Look at Last Year's Performance (2025) Last year, the Class 10th exams were conducted from March 4 to March 22, and the results were released on May 15. The overall pass percentage for Class 10th was 79.08%. A total of 95,495 students appeared for the final exams, out of which 75,862 students successfully passed. In the 2025 results, Saina Thakur secured the first position in the state by scoring an impressive 99.43%.
हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई - HPBOSE ) हर वर्ष 10वीं की परीक्षाएं ( HPBOSE 10th Exam 2026 ) आयोजित करता है। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक होगी। हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( HP Board 10th Result 2026 ) इस बार मई माह में जारी होने की संभावना है। परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाने पर आप आसानी से लाइव हिन्दुस्तान में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट ( HPBOSE 10th Result 2026 ) चेक कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट hpbose.org के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट
www.livehindustan.com पर भी चेक किया जा सकेगा। रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो उपरोक्त लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। बीते साल कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 4 मार्च से 22 मार्च तक किया गया था। कक्षा 10वीं के लिए परिणाम 15 मई को जारी किए गए थे। कक्षा 10वीं में 79.08% छात्रों ने सफलता हासिल की थी। 10वीं की अंतिम परीक्षा में कुल 95,495 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 75,862 पास हुए। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में साइना ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।
Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।