Haryana Board 12th Result: Board of School Education Haryana may release the Class 12 result in May 2026, just like last year. In 2025, the Class 12 (Senior Secondary) result was announced on 13 May 2025. This year too, the result is expected in May. It is not yet clear whether the toppers list will be released, as previous trends suggest it may not be published.
The board conducts Class 12 (Senior Secondary) exams in Haryana state. It organizes important exams for lakhs of students in Arts, Commerce, Science, and Vocational streams. This year, the Class 12 annual theory exams are being held from 27 February 2026 to 28 March 2026.
Official updates and results are available on the website bseh.org.in . Students should regularly check this website for updates. A direct result link may also be available on
www.livehindustan.com Haryana Board 12th Result: हरियाणा बोर्ड पिछले साल की तरह इस बार भी कक्षा 12वीं का रिजल्ट मई 2026 में जारी कर सकता है। पिछले साल हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) का रिजल्ट 13 मई 2025 को घोषित किया था। इस साल भी रिजल्ट मई में आने की संभावना है। देखना होगा कि रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची जारी होती है या नहीं, क्योंकि पिछले ट्रेंड से टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं होने की संभावना है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE या BSEH) हरियाणा राज्य में कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करता है। यह बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षाएं संचालित करता है। इस साल कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की वार्षिक बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 27 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित हो रही हैं। आधिकारिक अपडेट्स और रिजल्ट bseh.org.in पर उपलब्ध रहते हैं। छात्र नियमित रूप से इस वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं। इसके अलावा
www.livehindustan.com पर भी डायरेक्ट रिजल्ट लिंक उपलब्ध हो सकता है।
रिजल्ट घोषित होने पर छात्र आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। होम पेज पर 'HBSE 12th Result 2026' या 'Senior Secondary Result' लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स जैसे रोल कोड या जन्म तिथि दर्ज करें। सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसमें विषयवार अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल), कुल प्राप्तांक, ग्रेड और पास/फेल स्थिति होगी। रिजल्ट देखने के बाद तुरंत स्क्रीनशॉट लें या प्रिंटआउट निकालें।
Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तान डॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।