CISCE ISCE Class 10th Results 2026: Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) is expected to release the results for the 2026 ICSE (10th-grade Indian Certificate of Secondary Education) exams at the end of April. Candidates will be able to check their results on the official CISCE websites, cisce.org and results.cisce.org. A direct link to the results will also be available on Live Hindustan's website,
www.livehindustan.com. Students can also download their scorecards by visiting DigiLocker at digilocker.gov.in.
Last year, the ICSE 10th Result and ISC 12th Result were released simultaneously on the same day, April 30, 2025. Like the CBSE, the CISCE board has also stopped announcing the 10th-grade toppers. A merit list is no longer released. This has been done to prevent unhealthy competition. The ICSE 10th Exam 2026 will be held from February 17, 2026, to March 30, 2026. Last year, in 2025, the ICSE 10th pass percentage was 99.09.
To pass the ICSE Class 10 board exam, students must score at least 33 percent in each subject and overall. Students who fail to achieve this passing mark will be eligible to appear for the compartment exam. Students who fail to achieve the required passing marks in this exam will have to reappear in the next year, i.e., 2027.
CISCE ISC Class 10th Results 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) आईसीएसई (10वीं कक्षा- इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) परीक्षा 2026 का रिजल्ट अप्रैल माह के अंत में जारी कर सकता है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट
www.livehindustan.com पर भी परिणाम का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा विद्यार्थी डिजिलॉकर digilocker.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सेकेंगे। पिछले साल आईसीएसई 10वीं रिजल्ट ( ICSE 10th Result ) और आईएससी 12वीं रिजल्ट (ISC 12th Result ) एक ही दिन एक साथ 30 अप्रैल 2025 को जारी किए गए थे। सीबीएसई की तरह अब सीआईएससीई बोर्ड ने भी 10वीं के टॉपरों का ऐलान करना बंद कर दिया है। मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाती। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए ऐसा किया गया है। आईसीएसई 10वीं परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक होगा। पिछले साल यानी 2025 में आईसीएसई 10वीं में 99.09 पास प्रतिशत रहा। आईसीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जिन छात्रों को इतने पासिंग मार्क्स नहीं आएंगे उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में जो छात्र कम्पार्ट पासिंग मार्क्स नहीं पा सकेंगे, उन्हें अगले साल यानी 2027 में फिर से परीक्षा देनी होगी।
Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।