Boardछत्तीसगढ़ बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 (Chhattisgarh 10th Result)

रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

  • रोल नंबर*
  • नाम*
  • ईमेल
  • +91फोन नंबर*
  • करियर प्रेरणा

मैं इस वेबसाइट की नियम व शर्तों को स्वीकार करता/करती हूं और मार्केटिंग जानकारी प्राप्त करने के लिए सहमति देता/देती हूं।

CG Board 10th Result 2026: Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) Raipur is releasing CGBSE results for the 10th exams today 29 April 2026. CG Board 10th Result 2026 can be easily checked using the roll number on the official CGBSE website, cgbse.nic.in or results.cg.nic.in. In addition, a direct link to check the CGBSE Chhattisgarh Board 10th result will also be available on the Live Hindustan website www.livehindustan.com. The Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) conducts the 10th class exams every year. This year, CG Board 10th exams were conducted from February 21st to March 13th. Last year, Chhattisgarh Board 10th result was declared on May 7 2025. Last year, CG Board 10th result pass percentage was 76.53 percent. In the CG Board 10th exams, Ishika Bala from Kanker and Naman Kumar from Jashpur jointly topped with 99.17 percent marks. CG Board has a rule of conducting board exams twice a year. This rule was implemented from the year 2024. This time too, if any student fails, they will get a second chance in July. A second chance examination will be conducted. Students appearing in the second chance exam are not included in the merit list. According to the rules of the second chance examination, students who have passed but are dissatisfied with their marks can appear for the exam again for improvement. If the marks improve in the second chance exam, a new result will be issued. If there is no improvement in marks, the first mark sheet will remain valid. Besides failed and supplementary students, many students who have passed can also participate in this exam for category improvement.

CG Board 10th Result 2026: CGBSE CG Board 10th Result 2026 Live Updates , cg.results.nic.in : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आज 29 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे वर्ष 2026 की सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( CG Board 12th Vocational Result 2026 ) जारी करेगा। सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cg.results.nic.in , cgbse.nic.in , results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा सीजीबीएसई छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) हर वर्ष 10वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है। इस वर्ष सीजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित हुई थी। पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 7 मई 2025 को जारी किया गया था। पिछले साल सीजी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 76.53 प्रतिशत रहा था। सीजी बोर्ड 10वीं में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार ने 99.17 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया था। आपको बता दें कि सीजी बोर्ड में साल में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का नियम है। वर्ष 2024 से इस नियम को लागू किया गया था। इस बार भी अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसे जुलाई में सेकेंड चांस मिलेगा। सेकेंड चांस परीक्षा होगी। सेकेंड चांस वालों को मेरिट लिस्ट में मौका नहीं मिलता है। सेकेंड चांस एग्जामिनेशन के नियमों के अनुसार पास हो चुके छात्र अगर अपने नंबर से असंतुष्ट हैं तो सुधार के लिए दूसरी बार परीक्षा दे सकते हैं। सेकेंड चांस परीक्षा में अंक बेहतर आते हैं तो नया रिजल्ट जारी होगा। मार्क्स में सुधार नहीं होने पर पहली ही मार्कशीट मान्य होगी। फेल व पूरक के अलावा पास हुए कई छात्र भी श्रेणी सुधार के लिए इसमें शामिल हो सकते हैं।

Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify the provided information, although we advise students to collect their results in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in the result.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Live UpdatesLIVE UPDATES
CGBSE Result 2026 OUT, LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Link, 10वीं में संध्या, परीरानी और अंशुल टॉपर

और पढ़ें
29 Apr 2026, 11:30:21 PM IST

CGBSE CG Board Result 2026 Live: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 77.15 प्रतिशत तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 83.04 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है, जो प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का सकारात्मक संकेत है। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य के शिक्षा तंत्र, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने इसे न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास और परिश्रम का प्रमाण बताया, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का भी प्रतीक बताया।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन विद्यार्थियों ने अपने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें और विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और प्रदेश का गौरव हैं। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।मुख्यमंत्री ने ऐसे विद्यार्थियों, जिन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, उन्हें निराश न होने, आत्मविश्वास बनाए रखने और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास करने से एक दिन निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमेगी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।