Bihar BSEB 12th Arts Result 2026रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

CBSE 12th Result 2026: The Central Board of Secondary Education (CBSE) is expected to release the results for the 12th board exams in early May. Once declared, the CBSE 12th Result 2026 will be available on the board's official websites, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, and digilocker.gov.in, and the Umang App. A direct link to check the CBSE 12th Result 2026 will also be available on the Live Hindustan website, www.livehindustan.com. The CBSE Class 12 exams will be held from February 17 to April 10, 2026. This year, the CBSE 12th Result 2026 will be prepared much faster because answer sheets will be evaluated on-screen (Onscreen Marking - OSM). CBSE Class 12 answer sheets will be checked on computer screens. Answer sheets will be scanned and sent digitally to teachers, who will then check them on the computer. The board has taken this step to make the evaluation process faster, transparent, and error-free. Last year, in 2025, CBSE Class 10 and Class 12 results were released on the same day, May 13th. 88.39 percent of students passed the CBSE Class 12 exams. As in Class 10, girls performed significantly better than boys in Class 12. In the CBSE Class 12 results, 91 percent of girls passed, while the pass percentage for boys was 85.06 percent. CBSE does not release a list of toppers for Class 10 and Class 12. A few years ago, CBSE stopped releasing merit lists to prevent unhealthy competition. Students dissatisfied with their CBSE Class 12 results will be given the opportunity for rechecking.
Students who fail in one or two subjects in CBSE 12th will also have the opportunity to pass by appearing in a compartment exam. Students who are not satisfied with their results can opt for mark verification. Additionally, students will be given the option to obtain a photocopy of their evaluated answer sheets and re-evaluate their answers.
CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट मई माह की शुरुआत में जारी कर सकता है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 ( CBSE 12th Result 2026) घोषित होने पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर digilocker.gov.in, उमंग ऐप ( Umang App ) पर भी चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस बार सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (CBSE Class 12 Result 2026 ) भी काफी तेजी से तैयार होगा क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑन स्क्रीन ( ऑनस्क्रीन मार्किंग - OSM) होगा। कंप्यूटर स्क्रीन पर सीबीएसई 12वीं की कॉपियां चेक होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल रूप में शिक्षकों को भेजा जाएगा और वे उन्हें कंप्यूटर पर ही जांचेंगे। यह कदम बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा तेज, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए उठाया है। पिछले साल यानी 2025 में सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन 13 मई को जारी हुआ था। सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे । 10वीं की तरह सीबीएसई 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा था। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 91 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं थी जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 85.06 प्रतिशत रहा था। सीबीएसई 10वीं 12वीं के टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं करता है। कुछ साल पहले सीबीएसई ने अनहेल्दी कंपीटिशन को रोकने के लिए मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। जो छात्र-छात्राएं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के मार्क्स से असंतुष्ट होंगे, उन्हें रीचेकिंग का मौका मिलेगा।
सीबीएसई 12वीं में एक या दो विषय में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठकर पास होने का भी मौका मिलेगा। जो छात्र अपने नतीजों से संतुष्ट नहीं वे मार्क्स वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसी के साथ बता दें, छात्रों को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने और उनके उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी दी जाएगी।
Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।





