Boardबिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 (Bihar Board 12th Commerce Result)

रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

  • रोल नंबर*
  • नाम*
  • ईमेल
  • +91फोन नंबर*
  • करियर प्रेरणा

मैं इस वेबसाइट की नियम व शर्तों को स्वीकार करता/करती हूं और मार्केटिंग जानकारी प्राप्त करने के लिए सहमति देता/देती हूं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

BSEB Bihar Board 12th Commerce Result 2026: The Bihar School Examination Board (BSEB) is releasing Inter Commerce results (Bihar Board 12th Commerce result 2026) today. Students will be able to check their Bihar Board 12th result 2026 on Bihar Board 12th Result Live , www.livehindustan.com and the official website of the board biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in.The Bihar Class 12 board exam commenced on February 2 and concluded on February 13, 2026. The exam was held in two shifts- first shift from 9.30 am to 12.45 pm and second shift from 2 pm to 5.15 pm. Bihar Board conducts the Intermediate Commerce examination (Bihar Board 12th Commerce examination) earlier than any other board in the country every year. A total of 1,317,846 students are registered for the Bihar Board Intermediate examination. Thanks to better technology and management, the Bihar Board (BSEB) has become a leader in conducting exam and releasing results (BSEB 12th Result) in the country. The Bihar Board has been releasing results first in the country for the past 8 years. BSEB Bihar Board will declare the Bihar Board Inter Commerce Result 2026 by the end of March 2026. Regarding the Bihar Board Inter Result 2025 from last year, the overall pass percentage was 86.50%. Looking at the stream-wise results, the Commerce result was 94.77 percent. In the Bihar Board Inter Commerce stream, Roshni Kumari from Vaishali topped with 475 marks (95.1%).

BSEB Bihar Board 12th Commerce Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) आज इंटर कॉमर्स रिजल्ट (bihar board 12th Commerce result 2026) जारी कर रहा है। 2 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं शुरू हुईं थी। बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट कॉमर्स परीक्षा (बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स परीक्षा) आयोजित करता है। छात्र बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 Bihar Board 12th Result Live , www.livehindustan.com और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in पर देख सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1317846 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बेहतर तकनीक और प्रबंधन की बदौलत बिहार बोर्ड ( BSEB ) परीक्षा संचालन व रिजल्ट ( BSEB 12th Result ) जारी करने में देश में अव्वल बन गया है। देशभर में बिहार बोर्ड पिछले 8 वर्षों से सबसे पहले रिजल्ट दे रहा है। बीएसईबी बिहार बोर्ड आज बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स के साथ सभी स्ट्रीम के परिणाम 2026 ( BSEB Bihar Board Inter Commerce Result 2026) घोषित करेगा। पिछले साल के बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50% था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो कॉमर्स का रिजल्ट 94.77 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स स्ट्रीम में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95.1) हासिल कर टॉप किया था।

Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

और पढ़ें
  • कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 2026
  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको 12वीं कॉमर्स एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।
  • कहाँ चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 2026
  • जैसे ही बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) कॉमर्स रिजल्ट 2026 घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|
  • बोर्ड का नाम:बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बिहार
  • परीक्षा का नाम: इंटरमीडिएट (12वीं) कॉमर्स
  • आधिकारिक वेबसाइट: onlinebseb.in, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com
  • रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट: onlinebseb.in, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com ,seniorsecondary.biharboardonline.com, results.biharboardonline.com
समाचार
अधिक देखें

Live UpdatesLIVE UPDATES
Bihar Board 10th Result 2026 OUT, Live: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट Link, Toppers लिस्ट, डाउनलोड मार्कशीट

और पढ़ें
30 Mar 2026, 08:31:59 AM IST

Bihar Board 10th Result 2026 live: पटना जिले की मेधा सूची में शीर्ष तीन में कुल छह छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। इनमें दो छात्राएं और चार छात्र शामिल हैं, जिनमें अधिकतर सामान्य विद्यालयों से हैं। शास्त्री नगर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का परिणाम भी इसकी ख्याति और अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। 480 (96%) अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र सूरज कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय उस्मानपुर (अथमलगोला) के विद्यार्थी हैं। वहीं 479 (95.8%) अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल करने वाली शिवानी, शास्त्री नगर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। इसके अलावा समान अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाने वालों में आशीष आनंद (गवर्नमेंट हाई स्कूल, गुलजारबाग), प्रीतम कुमार (उच्च माध्यमिक विद्यालय भैसवां, मसौढ़ी) और आनंद कुमार (गवर्नमेंट 10+2 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुनपुन) के छात्र शामिल हैं।

30 Mar 2026, 08:31:44 AM IST

इंटरमीडिएट परिणाम में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले पटना जिले के नामी-गिरामी स्कूल मैट्रिक परीक्षा में भी अपनी ख्याति के अनुरूप परिणाम नहीं दे सके। दरअसल शीर्ष सूची में ये प्रतिष्ठित स्कूल मेधा सूची से गायब रहे।जिले के इन स्कूलों से पढ़कर कभी छात्र राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, बड़े उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी से लेकर डॉक्टर-इंजीनियर तक बने हैं लेकिन इस बार इन विद्यालयों का एक भी छात्र-छात्रा अपने परिणाम से उत्साहित नहीं कर सका। जिले के राजकीय और राजकीयकृत विद्यालयों के परिणामों ने भी निराश किया। यहां का एक भी विद्यार्थी टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाया। बेटियों की शिक्षा के लिए स्थापित कमला नेहरू विद्यालय से इस बार शीर्ष दस में एक भी नाम शामिल नहीं है। सूबे के पहले अंग्रेजी माध्यम स्कूल पटना कॉलेजिएट का परिणाम हो या टीके घोष अकादमी (जिस विद्यालय ने देश को प्रथम राष्ट्रपति दिया), इन संस्थानों के विद्यार्थी भी इस बार मेधा सूची में नदारद रहे। सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि राज्य मुख्यालय के छात्र-छात्राओं का औसत प्रदर्शन भी छोटे शहरों के विद्यार्थियों की तुलना में कमजोर रहा। हालांकि गांधी मैदान स्थित एक कैथोलिक स्कूल (जो बिहार बोर्ड से संबद्ध है) की छात्रा सुहानी सोनम ने राज्य में दसवां स्थान हासिल कर टॉप 10 में जगह बनाते हुए पटना जिले का प्रतिनिधित्व किया।

30 Mar 2026, 07:42:38 AM IST

Bihar Board 10th Result 2026 live: बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली होनहार पुष्पांजलि कुमारी ने अपनी मेधा की दमक से न सिर्फ सिमुलतला आवासीय विद्यालय का मान पुन: प्रतिष्ठित किया, बल्कि अपने माता-पिता और गांव-जिला का नाम भी रोशन किया। जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि ने मैट्रिक की परीक्षा में 492 अंक (98.4%) हासिल कर बिहार में पहले स्थान पर रहीं। बांका के रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत के गोपालपुर निवासी पुष्पांजलि की सफलता पर पूरा क्षेत्र गदगद है। रविवार दोपहर जैसे ही रिजल्ट की जानकारी मिली, उसे बधाई देने के लिए घर पर लोग जुटने लगे। पुष्पांजलि के पिता लालमोहन शर्मा रजौन प्रखंड के ही मध्य विद्यालय भगवानपुर में शिक्षक हैं, जबकि माता सिंधु देवी कुशल गृहिणी हैं।

30 Mar 2026, 06:59:39 AM IST

मैट्रिक परीक्षा 2026 में छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों का परिणाम बेहतर रहा। टॉप 10 में 35 जिलों के छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। इनमें सबसे अधिक विद्यार्थी औरंगाबाद और बेगूसराय जिले से हैं। इन दोनों जिलों से क्रमश : 14 और 13 छात्र- छात्राएं टॉप 10 में शामिल हुए हैं। पटना जिले से एक मात्र छात्रा ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। संत जेवियर्स हाई स्कूल की छात्रा सुहानी सोनम ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) अंक लाकर दसवां रैंक हासिल करते हुए टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।इसी विद्यालय से इंटर वाणिज्य संकाय की राज्य टॉपर निकली थी। समस्तीपुर, शेखपुरा जिले का भी प्रदर्शन मजबूत रहा। मजबूत प्रदर्शन किया है। कई जिलों से छह-सात टॉपर तो कुछ जिलों से एक-दो टॉपर टॉप 10 की सूची में शामिल हैं। जो स्पष्ट करता है कि पूरे कुछ जिलों को छोड़ कर लगभग सभी जिले ने मैट्रिक परीक्षा में प्रतिनिधित्व किया है।यहां पांच से अधिक टॉप 10 में शामिलऔरंगाबाद 14बेगूसराय 13समस्तीपुर 09शेखपुरा 09भोजपुर 07बक्सर 07बांका 06नवादा 06गया 06रोहतास 06

30 Mar 2026, 06:56:27 AM IST

Bihar Board 10th Result 2026 live: सभी टॉपरों को मेधा दिवस पर दिसंबर में सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि में दोगुनी वृद्धि मैट्रिक 2025 से ही की गई थी। मैट्रिक 2025 के टॉपरों को 2024 की तुलना में दोगुनी पुरस्कार राशि दी गई थी। टॉपर विद्यार्थियों को दिये जाने वाले ‘बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति की राशि के तहत माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में प्रथम 10 रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रति माह 2000 रुपये दिये जाएंगे। इन परीक्षार्थियों को राज्य सरकार या केन्द्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित अध्ययन करने पर 11वीं और 12वीं में यानी दो वर्ष तक प्रतिमाह 2 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी या तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत रहने पर उक्त कोर्स की समाप्ति तक प्रति माह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।