रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड 12वीं 2025 रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट्सBihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) हर साल की तरह इस साल भी सबसे पहले मैट्रिक रिजल्ट (bihar board 10th result 2026) जारी करने की तैयारी कर रहा है। 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मार्च अंत तक 10वीं का परिणाम घोषित करने की तैयारी है। बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा (बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा) आयोजित करता है। छात्र बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 www.livehindustan.com और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in पर देख सकेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए 1512963 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बेहतर तकनीक और प्रबंधन की बदौलत बिहार बोर्ड ( BSEB ) परीक्षा संचालन व रिजल्ट ( BSEB 10th Result ) जारी करने में देश में अव्वल बन गया है। देशभर में बिहार बोर्ड पिछले 8 वर्षों से सबसे पहले रिजल्ट दे रहा है। बीएसईबी बिहार बोर्ड मार्च 2026 अंत तक बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 ( BSEB Bihar Board Matric Result 2026) घोषित करेगा। पिछले साल के परिणाम की बात करें तो बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 के नतीजे 29 मार्च 2025 को घोषित किए गए, जहां कुल मिलाकर 82.11 % छात्रों को सफलता मिली। तीन स्टूडेंट्स साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा ने 489 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 80.67 प्रतिशत और लड़कों का पास पर्सेंटेज 83.67 रहा था।
The Bihar School Examination Board (BSEB) is preparing to release the matric results (Bihar Board 10th result 2026) first this year, as it does every year. The matriculation exams are starting on February 17th. The results for the 10th class are expected to be declared by the end of March. The Bihar Board conducts the matric examination (Bihar Board 10th exam) earlier than any other board in the country every year. Students will be able to check their Bihar Board 10th Result 2026 on www.livehindustan.com and the board's official websites: biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , and onlinebseb.in. 1,512,963 students are registered for the Bihar Board matriculation examination. Thanks to better technology and management, the Bihar Board (BSEB) has become a leader in the country in conducting examinations and releasing results (BSEB 10th Result). The Bihar Board has been releasing results first in the country for the past 8 years. BSEB Bihar Board will declare the Bihar Board 10th Result 2026 (BSEB Bihar Board Matric Result 2026) by the end of March 2026. Regarding last year's results, the Bihar Board 10th examination 2025 results were declared on March 29, 2025, with an overall pass percentage of 82.11%. Three students, Sakshi Kumari, Anshu Kumari, and Ranjan Verma, topped the exam with 489 marks. The pass percentage for girls was 80.67 percent, and for boys, it was 83.67 percent.
विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट: लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify the provided information, although we advise students to collect their results in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in the result.
