Assam 12th AHSEC Result 2026: लिंक – Live Hindustan

असम बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 (Assam 12th Result)

रिजल्ट घोषित होते ही पाएं अपने मोबाइल और ईमेल पर अलर्ट। इसके लिए कृपया ये जानकारी हमें उपलब्ध कराएं।

  • रोल नंबर*
  • नाम*
  • ईमेल
  • +91फोन नंबर*

मैं इस वेबसाइट की नियम व शर्तों को स्वीकार करता/करती हूं और मार्केटिंग जानकारी प्राप्त करने के लिए सहमति देता/देती हूं।

करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं?बस 7 सवालों के जवाब दें और अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनें!

असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) और असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद हर साल असम HS (12वीं) की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित करते हैं। हालांकि, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से, असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने वाला निकाय बन गया है। इस वर्ष, असम कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2026 में 11 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। असम बोर्ड के HS के परिणाम अप्रैल 2026 में घोषित होने की संभावना है। असम बोर्ड अपनी हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइटों - asseb.in, site.sebaonline.org, ahsec.assam.gov.in और resultsassam.nic.in पर जारी करता है। असम बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को लॉगिन विंडो में दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और सुरक्षा कैप्चा कोड जैसे जरूरी विवरण भरने होंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट घोषित होते ही आपके एसएमएस अलर्ट भी आए तो दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रिजल्ट आने पर आपके पास एसएमएस आएगा। एसएमएस में वो लिंक दिया गया होगा जिस पर क्लिक कर आप सीधा रिजल्ट पेज पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। असम बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने के साथ मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी किया जाएगा। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी होगा। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

Assam HS Result 2026:The Board of Secondary Education, Assam (SEBA) and the Assam Higher Secondary Education Council traditionally organize the Assam HS (12th) exams in offline mode. However, starting from the 2024-25 academic year, the Assam State School Education Board (ASSEB) has become the official body responsible for conducting the Class 12th board examinations. For the current session, the Assam Class 12th exams 2026 are scheduled to take place between February 11 and March 16, 2026. The Assam Board HS results are expected to be announced in April 2026. The board will release the Higher Secondary results on its official websites, including asseb.in,site.sebaonline.org,ahsec.assam.gov.in and resultsassam.nic.in To download the Assam Board Result 2026, students must enter their required details, such as their roll number and a security captcha code, in the designated areas of the login window. Students can also register for SMS alerts via the provided links to receive their results as soon as they are declared. This SMS will include a direct link to the result page for easy access. Along with the result declaration, the board will issue digital marksheet-cum-certificates through DigiLocker. These documents will be verified, digitally signed, and feature a QR code for security. Physical copies of these certificates will be provided later through schools, just as in previous years.

पिछले वर्ष असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2025 को जारी किया था। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था। आर्ट्स में 81.03 फीसदी, साइंस में 84.88 फीसदी और कॉमर्स में 82.18 फीसदी बच्चे पास हुए थे। वोकेश्नल का रिजल्ट 68.55 फीसदी रहा था। पिछले साल कुल 3,02,613 छात्र असम एचएस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

Regarding the previous year's performance, the Assam Higher Secondary Education Council released the Class 12th results on April 30, 2025. The results for the Arts, Science, and Commerce streams were announced simultaneously. The pass percentage for the Science stream was 84.88%, while the Commerce stream saw a pass rate of 82.18%, and the Arts stream recorded 81.03%. The pass percentage for Vocational subjects stood at 68.55%. In total, 3,02,613 students appeared for the Assam HS exams last year.

विद्यार्थियों के लिए जरूरी नोट:- लाइवहिन्दुस्तानडॉटकॉम पर बोर्ड के नतीजे उपलब्ध कराने का मकसद विद्यार्थियों तक तुरंत और आसानी से जानकारी पहुंचाना है। नतीजों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए यहां हर संभव कोशिश की गई है। हालांकि, छात्रों को जरूरी सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड से मिलने वाली आधिकारिक हार्ड कॉपी से वेबसाइट पर उपलब्ध नतीजों की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी तरह की त्रुटि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

Note For Students:- Livehindustan aims to provide board result information to students in an easier & quicker way. We have tried our best to verify provided information, although we advice to students to collect their result in hard copy. Live Hindustan won't be responsible for any errors/ mistakes shown in result.

और पढ़ें
  • कैसे चेक करें असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026
  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट asseb.in, site.sebaonline.org, ahsec.assam.gov.inऔर resultsassam.nic.in पर जाएं।
  • इसके होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
  • इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।
  • कहाँ चेक करें असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026
  • जैसे ही असम बोर्ड HS (12वीं) रिजल्ट 2026 घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटasseb.in, site.sebaonline.org, ahsec.assam.gov.inऔर resultsassam.nic.in पर जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है|
  • बोर्ड का नाम:असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB)
  • परीक्षा का नाम: HS (12वीं)
  • आधिकारिक वेबसाइट:asseb.in,
  • रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट: asseb.in, site.sebaonline.org, ahsec.assam.gov.inऔर resultsassam.nic.in