Hindi Newsकरियर न्यूज़Republic Day 10 Lines : Speech on Republic Day and essay 10 important lines 26 January speech
Republic Day 10 Lines : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर 10 आसान लाइनें, भाषण और निबंध में आएंगी काम

Republic Day 10 Lines : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर 10 आसान लाइनें, भाषण और निबंध में आएंगी काम

संक्षेप:

Republic Day 10 Lines : गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में वाद-विवाद, स्पीच व एस्से राइटिंग कॉम्पीटिशन आदि इवेंट आयोजित किए जाते हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें जिन्हें आप भाषण व निबंध प्रतियोगिता में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jan 24, 2026 09:18 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Republic Day 10 Lines , Speech on Republic Day, Essay : 26 जनवरी पर देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। साथ ही भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस खास है क्योंकि संविधान लागू हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। इस गणतंत्र दिवस परेड की थीम ( Republic Day 2026 theme ) वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो 'स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत' थीम पर आधारित होंगी। गणतंत्र दिवस का उत्सव पूरे देश में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों आदि में पूरो जोश खरोश के साथ मनाया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में वाद-विवाद, भाषण, निबंध प्रतियोगिता आदि जैसे समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें जिन्हें आप भाषण व निबंध प्रतियोगिता में इस्तेमाल कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस 2026 पर भाषण ( Republic Day 10 Speech , Republic Day Essay ) व निबंध में इन 10 लाइनों का करें इस्तेमाल

1- इस वर्ष 26 जनवरी को देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

2. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। देश को अपना संविधान मिलने की याद में हर वर्ष 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

3- हर वर्ष 26 जनवरी पर देश की राजधानी दिल्ली में भव्य गणतंत्र दिवस कार्यक्रम होता है। कर्त्तव्य पथ से विजय चौक होते हुए राष्ट्रीय संग्रहालय तक एक विशाल परेड के साथ गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जाता है। इस गणतंत्र दिवस परेड की थीम ( Republic Day 2026 theme ) वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो 'स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत' थीम पर आधारित होंगी। कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग बनाई जाएगी। मेन स्टेज पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

4. गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को बीटिंग रीट्रीट कार्यक्रम के साथ होता है।

5- गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सुरक्षा के लिए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है।

6 - हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान निर्माण में सबसे अहम भूमिका डॉ. अंबेडकर की थी। बाबासाहेब अम्बेडकर संविधान सभा के मसौदा समिति के अध्यक्ष थे। बाबासाहेब को संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में जानता जाता है।

ये भी पढ़ें:77वें गणतंत्र दिवस पर सरल और छोटा भाषण

7- गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। इस दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थानों का अवकाश होता है।

8- गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्र ध्वज का ध्वजारोहण होता है।

9- इस विशाल परेड में भारत की तीनों सेनाएं (नौसेना, थलसेना तथा वायुसेवा) अपने शौर्य का प्रदर्शन करती हैं। इसमें देश की ताकत दिखती है।

10- इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन होंगे। परेड में पहली बार बैक्ट्रियन ऊंट, नई बटालियन भैरव भी मार्च पास्ट करेगी।

गणतंत्र दिवस पर अन्य स्पीच और निबंध आइडिया

1- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है ?

2- भारतीय संविधान का क्या महत्व है?

3- संविधान और भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकार

4- संविधान और डॉ. बीआर अंबेडकर

5- गणतंत्र दिवस का जश्न कैसे और कहां?

6- गणतंत्र बनने के बाद कैसे भारत विश्व शक्ति बना?

7- छात्र गणतंत्र दिवस परेड, इसके महत्व और विषय के बारे में भाषण दे सकते हैं

8- गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने के चलन के बारे में भी बात कर सकते हैं।

9- स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी बात की जा सकती है जिन्होंने भारत के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

10- भारत की 77 वर्षों की यात्रा पर भी बात कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।