Re-neet Result 2026 Date: नीट रिजल्ट के बाद MBBS सीट पक्की करने के लिए जरूरी गाइडलाइंस, जानें नियम
NEET Result 2026 Admission Rules: नीट यूजी परीक्षा 2026 के नतीजों के बीच मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के कड़े नियम जानना जरूरी है। सिर्फ नीट पास करने से एमबीबीएस सीट की गारंटी नहीं मिलती, काउंसलिंग और योग्यता के नियम बेहद अहम हैं।

Re-neet Result 2026 Date, MBBS Admission 2026 Rules: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी री-एग्जाम (NEET UG Re-Exam) का रिजल्ट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। इस परीक्षा में देश भर के 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए हैं, जो अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) जैसे कोर्सेज में दाखिले की होड़ शुरू हो जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ नीट परीक्षा पास कर लेने से ही मेडिकल कॉलेज में सीट पक्की नहीं हो जाती?
नीट यूजी क्वालिफाई करने मात्र से किसी छात्र को मेडिकल सीट पर दावा करने का अधिकार नहीं मिल जाता है। इसके लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और काउंसलिंग अथॉरिटीज के कई कड़े नियमों को पूरा करना अनिवार्य होता है। एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में 15% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीट, सभी AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं। वहीं, राज्य स्तर पर स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए होता है। राज्य कोटा में 85% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें शामिल होती हैं।
एनटीए ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG 2026) की दोबारा आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई 2026 तक घोषित कर दिए जाएंगे।
डायरेक्ट एडमिशन पर है पूरी तरह बैन
सुप्रीम कोर्ट और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के सख्त आदेशों के मुताबिक, देश का कोई भी सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज किसी भी छात्र को सीधे यानी डायरेक्ट एडमिशन नहीं दे सकता है। दाखिले की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के ऑल इंडिया कोटा (AIQ) या फिर संबंधित राज्यों की काउंसलिंग अथॉरिटी के माध्यम से ही सीट अलॉट करानी होगी।
मेरिट, रैंक और सीट मैट्रिक्स का खेल
परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को दाखिला मिलना पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक क्या है। इसके साथ ही, छात्र ने काउंसलिंग के दौरान जिस कॉलेज को चुना है, वहां उसकी कैटेगरी के अनुसार सीटें बची हैं या नहीं, यह भी बेहद मायने रखता है।
काउंसलिंग में शामिल होने के लिए जरूरी योग्यताएं:
मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने और कॉलेज में सीट सुरक्षित करने के लिए छात्रों को मुख्य रूप से तीन पैमानों पर खरा उतरना पड़ता है:
शैक्षणिक योग्यता (12वीं के अंक): नीट पास करने के साथ-साथ छात्र का 12वीं (10+2) कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और इंग्लिश विषयों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा, 12वीं के पीसीबी (PCB) ग्रुप में जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: दाखिले के समय छात्र की न्यूनतम उम्र 17 वर्ष होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 31 दिसंबर 2009 को या उससे पहले हुआ हो। हालांकि, वर्तमान नियमों के अनुसार नीट परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।
मेडिकल फिटनेस: कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय छात्र को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए, जिसके लिए संस्थान द्वारा तय मेडिकल फिटनेस के नियमों को पूरा करना होता है।
अगर काउंसलिंग के दौरान किसी भी उम्मीदवार के डॉक्यूमेंट फर्जी पाए जाते हैं, या फिर वे तय नियमों और तारीखों के अंदर अपनी शैक्षणिक योग्यता और पते का प्रमाण पेश नहीं कर पाते हैं, तो उनका आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट आने से पहले ही अपने सभी जरूरी सर्टिफिकेट्स (जैसे 10वीं-12वीं की मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और डोमिसाइल) तैयार रखें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


