Re-NEET 2026 Answer Key: री-नीट आंसर-की का neet.nta.nic.in पर इंतजार, यहां मिलेगा Link

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Re-NEET Answer Key: एनटीए जल्द ही नीट यूजी 2026 परीक्षा की आंसर की जारी करेगा। अभ्यर्थी री-नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) की आंसर की neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Re-NEET Answer Key

NTA NEET UG 2026 Re-Exam Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही नीट यूजी री-एग्जाम 2026 परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है। अभ्यर्थी नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026 Re-exam) की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। यह परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, इसलिए छात्र अब अपने आधिकारिक उत्तरों का मिलान करने और संभावित स्कोर जानने का इंतजार कर रहे हैं।

आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

  1. सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट nta.neet.ac.in या neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एक्टिव होने वाले "Re-NEET UG 2026 Provisional Answer Key" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे 'एप्लीकेशन नंबर' (Application Number) और 'जन्म तिथि' (Date of Birth) या पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
  4. इसके बाद आपके क्वेश्चन पेपर कोड (जैसे 50, 60, 70 या 80 सीरीज) के अनुसार स्क्रीन पर आंसर-की की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

मिलेगा ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

उम्मीदवारों को बता दें कि नीट यूजी 2026 परीक्षा की आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन होगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

कोड-वाइज समाधान और प्रश्न पत्र

नीट परीक्षा देशभर में विभिन्न प्रश्न पत्र कोड (जैसे 50, 60,70, 80) में आयोजित की गई थी। आंसर-की के साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई जाती है। छात्र यह देख सकते हैं कि उन्होंने परीक्षा में कौन से जवाब दिए थे और NTA ने किस जवाब को सही माना है। इससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में काफी मदद मिलती है।

रिजल्ट के बाद आगे की राह: एमबीबीएस काउंसलिंग

एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन नेशनल लेवल पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के द्वारा किया जाता है। एमसीसी द्वारा ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में 15% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीट, सभी AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं।

वहीं, राज्य स्तर पर स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए होता है। राज्य कोटा में 85% सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटें और सभी प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें शामिल होती हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज और एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।