आईआईटी JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई; पढ़ें पूरी डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

JAM 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और देशभर के 114 शहरों में इसके केंद्र बनाए जाएंगे।

Registration for IIT JAM 2027 has begun find out how to apply
आईआईटी जैम 2027

अगर आप भी आईआईटी JAM 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार कर रहे थे, तो यह इंतजार अब खत्म हो गया है। क्योंकि आज यानी 12 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स यानी JAM 2027 का आयोजन कर रहा है। ऐसे में जो भी छात्र इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वो संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की आखिरी तारी 12 अक्टूबर है। इस साल करीब 3,000 सीटों पर एडमिशन का अवसर मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

वे उम्मीदवार JAM 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है या 2027 में अपनी क्वालिफाइंग डिग्री की फाइनल परीक्षा देने वाले हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित प्रोग्राम की पात्रता शर्तें जरूर देखनी चाहिए।

कब होगा एग्जाम

JAM 2027 परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और देशभर के 114 शहरों में इसके केंद्र बनाए जाएंगे। JAM 2027 के स्कोर के आधार पर 23 IIT समेत कई अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा।

दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा

यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में गणित, केमेस्ट्री, और जियॉलॉजी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में बायो- टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और स्टेटिक्स गणित का पेपर होगा। यह परीक्षा विभिन्न आईआईटी और टेक्निकल संस्थानों के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए लिए होती है, ये विभिन्न मास्टर्स प्रोग्राम हैं MSc, MSc (टेक) MSc (रिसर्च) MSc-MTech डुअल डिग्री, जॉइंट् MSc-PhD, MSc-PhD डुअल डिग्री कोर्स। उम्मीदवार अधिकतम दो विषयों के पेपर दे सकते हैं, बशर्ते वे दोनों पेपर अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होते हों।

कितना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क महिला, एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए एक पेपर पर 1000 रुपये और दो पेपर पर 1350 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क क्रमशः 2000 और 2700 रुपये है।

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र

पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी

सिग्नेचर की स्कैन कॉपी

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संबंधित कैटेगरी सर्टिफिकेट

PwD उम्मीदवारों के लिए वैध दिव्यांगता प्रमाणपत्र

IIT JAM 2027 के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करें

1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।

2. JOAPS पोर्टल पर नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

3. जनरेट हुए क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।

4. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

5. ऑनलाइन माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

6. फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आईआईटी JAM 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई