REET Mains Result 2026 OUT: राजस्थान रीट मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मेरिट लिस्ट में चेक करें अपना Roll Number
REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने तीसरी-श्रेणी शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा यानी 'रीट मेन्स' (REET Mains 2026) का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है।

REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने तीसरी-श्रेणी शिक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा यानी 'रीट मेन्स' (REET Mains 2026) का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। बोर्ड ने लेवल 1 और लेवल 2 दोनों ही श्रेणियों के परीक्षा परिणाम एक साथ जारी किए हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बिना किसी देरी के बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट और सिलेक्टेड कैंडिडेट पीडीएफ ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
7,759 शिक्षक पदों पर होनी है नियुक्तियां
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इस विशाल भर्ती अभियान का आयोजन राज्य के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7,759 तृतीय श्रेणी शिक्षकों की बंपर भर्ती की जाएगी। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के लिए लेवल 1 के शिक्षकों और उच्च प्राथमिक स्तर के विभिन्न विषयों (जैसे गणित-विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान आदि) के लिए लेवल 2 के शिक्षकों का चयन शामिल है। इस मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया था।
लिखित परीक्षा के अंकों और मार्किंग स्कीम के आधार पर बनी मेरिट
इस बार की रीट मेन्स परीक्षा (REET Mains 2026) के लिए मार्किंग पैटर्न काफी कड़ा रखा गया था। बोर्ड द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा में पूछे गए प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 2 अंक (+2) दिए गए हैं। वहीं, गलत उत्तरों पर नियंत्रण के लिए 0.33 (1/3rd) अंक की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान लागू था।
REET Mains Result PDF कैसे डाउनलोड करें?
स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध "Result" वाले विकल्प या नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां आपको "REET Mains Level 1 Result 2026" या "REET Mains Level 2 Result 2026" की अलग-अलग पीडीएफ लिंक दिखाई देगी, अपने स्तर के अनुसार संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर वाली मेरिट लिस्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
स्टेप 5: अपने कंप्यूटर या मोबाइल में 'Ctrl + F' दबाकर अपना रोल नंबर खोजें। यदि आपका चयन हो गया है, तो आपका रोल नंबर हाईलाइट हो जाएगा। भविष्य के लिए पीडीएफ को सेव करना न भूलें।
अगला कदम: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल जॉइनिंग
रीट मेन्स परीक्षा के इस परिणाम पीडीएफ में जिन भी उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा चयन के अगले महत्वपूर्ण चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी सफल अभ्यर्थियों को अपने ओरिजनल शैक्षणिक दस्तावेज, रीट पात्रता प्रमाण पत्र, जाति और निवास प्रमाण पत्र तैयार रखने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


