Hindi Newsकरियर न्यूज़REET Mains Admit Card OUT Download : 3rd Grade Rajasthan Teacher admit card recruitment direct link dress code
REET Mains Admit Card OUT, Link : रीट राजस्थान शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, जानें ड्रेस कोड

REET Mains Admit Card OUT, Link : रीट राजस्थान शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, जानें ड्रेस कोड

संक्षेप:

RSSB REET Mains Admit Card OUT : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर अध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी recruitment.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Jan 13, 2026 07:37 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RSSB REET Mains Admit Card OUT . rssb.rajasthan.gov.in : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर अध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी recruitment.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे इसका डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। लेवल-1 और लेवल-2 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अलग अलग लिंक जारी किया गया है। रीट मुख्य परीक्षा में 9.54 लाख अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल-1 में 5636 जबकि लेवल-2 में 2123 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आने पर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2 घंटा पहले पहुंचें, एक घंटा पहले बंद होंगे गेट

- परीक्षा समाप्ति के बाद प्रश्न पत्र बुकलेट और ओएमआर शीट की कार्बन प्रति ले जाने की अनुमति होगी।

- परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के तय समय से 2 घंटे पहले पहुंच जाएं। ताकि जांच के बाद समय पर परीक्षा कक्ष में पहुंच सके।

- परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटा पहले केंद्र के अंदर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसलिए समय के विशेष ध्यान रखें।

- प्रोविजनल ई प्रवेश पत्र फोटो युक्त पहचान पत्र आधार कार्ड से पहचान सुनिश्चित की जाएगी।

क्या है ड्रेस कोड

1. पुरुष अभ्यर्थी पूरी/आधी आस्तीन के शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता पायजामा, पैन्ट पहन कर आयेंगे।

2. महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी/पूरी आस्तीन की शर्ट, आधी/पूरी आस्तीन का कुर्ता, ब्लाउज पहन कर एवं बालों में साधारण रबड़ बैण्ड लगा कर आवेंगी।

3. अभ्यर्थी कोट, स्वेटर, पूरी बाहों की गर्म जर्सी जिस पर मेटल एवं बड़े बटन नहीं लगे हों उसे पहन कर आ सकते हैं। किन्तु अभ्यर्थी को आवश्यकता पड़ने पर जांच के समय उन्हें उतरवाकर जांच करवानी होगी।

4. परीक्षार्थी को कांच की पतली चूड़ियां पहनकर आने की अनुमति होगी।

5. सादा कलावा, जनेऊ, जिसमें किसी प्रकार का मेटल ना हो।

6. हवाई चप्पल (स्लीपर), सैण्डल, जूते एवं मोजे सभी छोटे टखने (Ankle) तक के पहनकर आने की अनुमति होगी।

7. सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण एवं पगड़ी आदि धार्मिक प्रतीकों को धारण कर परीक्षा में शामिल होने हेतु अनुमति दी जाये किन्तु कृपाण छोटी साइज की एवं कवर्ड होनी चाहिए तथा परीक्षा टेबल पर रखने की अनुमति नहीं होगी। इन अभ्यर्थियों को गहन जाँच के लिए परीक्षा केन्द्र पर दो घण्टा पूर्व उपस्थित होना होगा।

ड्रेस कोड जिसकी अनुमति नहीं है

पुरुष/महिला अभ्यर्थियों को जीन्स पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी। यदि अपवाद स्वरूप कोई अभ्यर्थी जीन्स पहनकर आता है तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। उसकी गहन जाँच (महिला अभ्यर्थी की जाँच महिला अधिकारी/कार्मिक द्वारा) करवाकर यह सुनिश्चित कर लिया जाना आवश्यक होगा कि उसके पास किसी प्रकार का ब्लूटूथ आदि डिवाइसेज नहीं है। तत्पश्चात् परीक्षा में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी तथा इस संबंध में अभ्यर्थी से वचन-पत्र भरवाया जायेगा।

2. परीक्षार्थियों को मुख्यत: कलाई या स्मार्ट वॉच , ब्लूटूथ, कैलकुलेटर , मोबाइल या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रकार का यंत्र जिससे कम्युनिकेशन किया जा सके या जो परीक्षार्थी को पेपर लीक करने में अनुचित मदद करे ऐसी हर वस्तु पर पाबंदी होगी। अत: जाँच एजेन्सी ड्रेस कोड की गहन जाँच करेगी।

3. अपनी वेशभूषा में बड़ा बटन, मेटल बटन, किसी प्रकार के ब्रोच (जडाऊ पिन) या बैज या फूल आदि लगा कर आने की अनुमति नहीं होगी।

4. किसी भी प्रकार के जेवरात यथा अन्य प्रकार की चूड़ियां, अंगूठी, ब्रासलेट पहनकर नहीं आयेंगे।

5. परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की घड़ी, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैण्ड बैग, हेयर पिन, गण्डा/ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर, टाई, मेटल चेन वाले जरकिन, ब्लेजर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। मेटल चेन वाले जूते को पहनने की अनुमति नहीं है।

लेवल-2 अध्यापक भर्ती में सबसे अधिक विज्ञान-गणित के 1043 पद जबकि संस्कृत के 389 पद, हिंदी के 174 पद, अंग्रेजी के 221 पद और एसएसटी के 296 पद हैं। लेवल-1 में संस्कृत शिक्षा में 636 पदों और सामान्य शिक्षा में 5 हजार पदों पर भर्ती होगी।

क्या दी गई गाइडलाइंस

- अभ्यर्थी अपने पहचान पत्र में फोटो यदि 03 वर्ष या उससे अधिक पुरानी है तो उसे अपडेट करा लिया जाना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा आयोजन के समय परीक्षा प्रवेश पत्र में प्रिंट फोटो का मिलान आपके मूल पहचान पत्र में फोटो से हो सके तथा आपको प्रवेश के समय कोई कठिनाई न हो। आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का आपके चेहरे, प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है अन्यथा आपको परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

- परीक्षा के अन्तर्गत प्रत्येक प्रश्न के आगे पाँच विकल्प/गोले दिये जायेंगे। पहले चार विकल्प/गोला A,B,C और D उपयुक्त उत्तर से संबंधित तथा पाँचवा विकल्प/गोला 'E' अनुत्तरित प्रश्न से संबंधित होगा।

- अभ्यर्थी को ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर, संबंधित प्रश्न क्रमांक के लिए सही उत्तर निर्देशित करने हेतु A,B,C या D अर्थात पहले चार में से केवल एक विकल्प/गोला नीले बॉल पॉइंट पेन से गहरा कर भरना होगा। यदि अभ्यर्थी कोई प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो पाँचवा विकल्प/गोला 'E' को गहरा करना होगा।

- यदि पाँचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प/गोला गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिया जायेगा।

- 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प/गोले को अभ्यर्थी द्वारा गहरा नहीं किया गया तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

- प्रत्येक प्रश्न के लिए कोई एक विकल्प/गोला भरा है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवार को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा।

पदों का ब्योरा

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती- लेवल-1

विभाग- पद

संस्कृत शिक्षा विभाग- 636

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग - 5000

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती- लेवल-2

विभाग व पद

एसएसटी - 296

हिंदी - 174

इंग्लिश - 221

संस्कृत- 389

गणित-विज्ञान - 1043

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

नॉन टीएसपी एरिया

सामान्य श्रेणी - 60 अंक

एससी-एसटी, ओबीसी, एमबीसी, EWS - 55 अंक

विधवा, परित्यकता, एक्स सर्विसमैन - 50 अंक

निशक्तजन श्रेणी - 40 अंक

सहारिया जनजाति - 36 अंक

टीएसपी एरिया

सामान्य श्रेणी - 60 अंक

एससी, ओबीसी, एमबीसी, EWS -55 अंक

एसटी और विधवा परित्यकता - 36 अंक

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।