यूपी के 149 ITI कॉलेजों में होगी 1065 प्रशिक्षकों की भर्ती, पढ़ाएंगे नए आधुनिक कोर्स
इन नए और अत्याधुनिक ट्रेडों की पढ़ाई के लिए आईटीआई में कार्यदेशक (वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर) और प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ये सभी नियुक्तियां पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से होंगी।

उत्तर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाओं (आईटीआई) में इंस्ट्रक्टर के पदों भर्ती निकलने वाली है। यूपी में टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से अपग्रेड की गए 149 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाओं (आईटीआई) में 1065 कार्यदेशक (वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर) व प्रशिक्षकों (इंस्ट्रक्टर) की भर्ती की जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से इन्हें आउटसोर्सिंग पर रखा जाएगा।
इंस्ट्रक्टर पदों पर निकली भर्ती
इन नए और अत्याधुनिक ट्रेडों की पढ़ाई के लिए आईटीआई में कार्यदेशक (वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर) और प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। ये सभी नियुक्तियां पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से होंगी। इसके अलावा, प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र, अलीगंज में भी इन आधुनिक कोर्सों का संचालन किया जाएगा।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा अपग्रेड की गई 149 आईटीआई में इन कोर्सों के संचालन के लिए कुल 171 कार्यदेशक और 894 प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
इस संबंध में व्यावसायिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव मनोज वर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, जल्द ही प्रदेश की 149 अपग्रेड आईटीआई और एक प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र में नए ट्रेडों के संचालन के लिए कार्यदेशकों और प्रशिक्षकों की भर्ती शुरू की जाएगी। यह भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी, ताकि संस्थानों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा समय पर शुरू हो सके।
आधुनिक ट्रेड शुरू
इन संस्थानों में युवाओं के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, एडवांस्ड CNC मशीनिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IIoT), एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3D प्रिंटिंग), CAM प्रोग्रामिंग, बेसिक डिजाइनिंग एवं वर्चुअल वेरिफिकेशन (मैकेनिकल) सहित कुल 9 आधुनिक ट्रेड शुरू किए जाएंगे।
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन नए कोर्सों के जरिए प्रशिक्षित युवाओं के लिए देश और विदेश में बेहतर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही उन्हें आकर्षक वेतन पैकेज मिलने की भी अच्छी संभावना रहेगी।
30 जून को आईटीआई में मेले का आयोजन
जनपद बांदा के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के पासआउट प्रशिक्षार्थियों के लिए 30 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बांदा परिसर में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सुबह 10 बजे से कई प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान और निजी कंपनियां शामिल होंगी। अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत इच्छुक अभ्यर्थी इस मेले में भाग लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


