Re-NEET UG 2026: NTA ने जारी की फाइनल आंसर-की, 4 सवाल हुए ड्रॉप, जल्द आ रहा है रिजल्ट
NTA ने Re-NEET UG 2026 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है, जिसमें 4 सवाल हटाए गए हैं। छात्र अब 20 जुलाई तक रिजल्ट आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Re-NEET UG 2026 Final Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने री-नीट यूजी (Re-neet UG 2026) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस फाइनल आंसर-की में से 4 सवालों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसका सीधा असर छात्रों की मेरिट और कट-ऑफ पर पड़ने वाला है। बता दें कि यह फाइनल आंसर की है, जिसे छात्रों द्वारा चैलेंज नहीं किया जा सकता है।
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो NTA 20 जुलाई तक Re-NEET 2026 के नतीजे घोषित कर सकता है। नतीजों के साथ ही एजेंसी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगी। गौरतलब है कि आमतौर पर जब कोई सवाल हटाया जाता है, तो उसका असर मार्किंग स्कीम पर पड़ता है जिससे कई बार समीकरण पूरी तरह बदल जाते हैं। यह बदलाव उन छात्रों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है जो एक-एक नंबर से टॉप मेडिकल कॉलेजों, जैसे एम्स दिल्ली या राज्यों के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सीट पक्की करने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
यहां देखें- Re-NEET 2026 की फाइनल आंसर की
फीस रिफंड का फंसा हुआ पेंच
आपको याद होगा कि 3 मई को आयोजित हुए नीट एग्जाम को पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद NTA ने छात्रों को फीस रिफंड करने का फैसला किया था। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों में से अब तक सिर्फ 11.46 लाख छात्रों ने ही अपनी बैंक डिटेल NTA के पोर्टल पर सबमिट की है।
बता दें कि 3 मई की परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून 2026 को कड़ी सुरक्षा और नए इंतजामों के बीच कई सेंटर्स पर री-एग्जाम करवाया गया था। इसके बाद प्रक्रिया काफी तेजी से आगे बढ़ी। 25 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और छात्रों को 28 जून 2026 तक इस पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। इसके बाद 13 जुलाई को NTA ने छात्रों की ओएमआर (OMR) रिस्पॉन्स शीट भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी थी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और हर छात्र यह देख सके कि उसने असल में क्या जवाब मार्क किए हैं। अब फाइनल आंसर-की आने के बाद रिजल्ट का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।
कैसे चेक करें Re-NEET 2026 का रिजल्ट?
जैसे ही रिजल्ट का ऐलान होगा, वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आना तय है। ऐसे में उम्मीदवारों को पहले से पता होना चाहिए कि उन्हें अपना स्कोरकार्ड कैसे चेक करना है -
- सबसे पहले आपको NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको "Candidate Activity" का सेक्शन नजर आएगा। वहां “NEET-UG 2026 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का नया लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (या पासवर्ड) और सिक्योरिटी पिन ध्यान से दर्ज करना होगा और फिर 'सबमिट' पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही आपका Re-NEET 2026 रिजल्ट/स्कोरकार्ड पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए, खासकर काउंसलिंग के वक्त काम आने के लिए, इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल कर रख लें।
स्कोरकार्ड पर इन बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद सिर्फ अपने नंबर ही न देखें, बल्कि स्कोरकार्ड पर दी गई बाकी जानकारियों को भी अच्छे से चेक करें। आपके नीट रिजल्ट में आपका पूरा नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, टेस्ट बुकलेट का कोड, विषय के हिसाब से आपके रिस्पॉन्स, रिकॉर्ड किए गए जवाब और आपकी फोटो के साथ आपके सिग्नेचर मौजूद होंगे। अगर इनमें कोई भी गड़बड़ी नजर आती है, तो भविष्य में एडमिशन के वक्त दिक्कत हो सकती है, इसलिए इसे क्रॉस-चेक करना बहुत जरूरी है।
इस बार की मेडिकल प्रवेश परीक्षा कई मायनों में ऐतिहासिक रही है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने भी मेडिकल कॉलेजों के अप्रूवल और इंफ्रास्ट्रक्चर के नियमों को लेकर कई सख्त ड्राफ्ट तैयार किए हैं, जो बताते हैं कि आने वाले समय में मेडिकल एजुकेशन का स्तर और भी कड़ा होने वाला है। बिहार के पटना मेडिकल कॉलेज, IGIMS जैसे टॉप कॉलेजों से लेकर देश भर के संस्थानों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, 20 जुलाई का दिन इन लाखों छात्रों के करियर का अहम पड़ाव साबित होने वाला है।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


