Re NEET Result : री नीट में OBC वर्ग से सर्वाधिक 5.12 लाख पास, किस कैटेगरी से कितने क्वालिफाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Re NEET Result : री नीट में ओबीसी वर्ग से सबसे अधिक 5.12 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालिफाई की है। इसके बादneet ug जनरल वर्ग से 2.91 लाख और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से 1.59 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं।

neet ug result

Re NEET Result : एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) री एग्जाम को रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने श्रेणीवार सफल अभ्यर्थियों के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) वर्ग से सबसे अधिक 5.12 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालिफाई की है। इसके बाद जनरल वर्ग से 2.91 लाख और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से 1.59 लाख उम्मीदवार सफल हुए हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 63,716, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Gen-EWS) के 95,026 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं।

किस कैटेगरी के कितने उम्मीदवार हुए पास

ओबीसी -NCL: 5.12 लाख

जनरल : 2.91 लाख

एससी - 1.59 लाख

जनरल EWS: 95,026

एसटी - 63,716

PwBD: 3,666

PwD: 303

किसने किया टॉप

परीक्षा में बैठे करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की है। पास होने वाले उम्मीदवारों में करीब 58 फीसदी छात्राएं हैं। आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पंशुल बंसल (हरियाणा) ने 720 में से 715 का उच्चतम स्कोर संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। कुल 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

कुछ अहम आंकड़े

सर्वाधिक स्कोर : 720 में से 715 अंक (आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल द्वारा संयुक्त रूप से)।

700 से अधिक अंक: 19 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए।

690 से अधिक अंक: 138 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए। इनमें से 93% से अधिक ने पहली बार परीक्षा दी थी और 99% की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।

650 और उससे अधिक अंक: 1,492 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए।

600 और उससे अधिक अंक: 10,160 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए।

500 और उससे अधिक अंक: 90,780 उम्मीदवारों ने प्राप्त किए।

705 से अधिक अंक लाने वाले शीर्ष 17 रैंकर्स 8 राज्यों से आते हैं।

स्टेट टॉपर्स

17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 26 ने 690 से अधिक अंक हासिल किए।

सर्वाधिक पास होने वाले यूपी से

देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से क्वालिफाइड उम्मीदवार सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालिफाई की है, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफल हुए हैं। 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं।

कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के टॉपर्स:

जिग्मेट यांगचेन लामो (लद्दाख) - 530 अंक

ध्रुव त्रिपाठी (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) - 606 अंक

फहमीदा अनीस (लक्षद्वीप) - 573 अंक

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।