RBSE Board Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 9वीं-11वीं परीक्षा तिथियों में बदलाव, अब 7 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम
RBSE Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है।
RBSE Board Exam 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी ताजा आदेशों के अनुसार, अब ये परीक्षाएं पहले से निर्धारित समय से पहले आयोजित की जाएंगी। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 को समय पर 1 अप्रैल 2026 से शुरू करना है।
नया परीक्षा शेड्यूल
रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं अब 7 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इससे पहले ये परीक्षाएं 10 मार्च से प्रस्तावित थीं।
कक्षा 9वीं: परीक्षा 7 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च 2026 तक चलेगी।
कक्षा 11वीं: परीक्षा 7 मार्च से 19 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।
रिजल्ट की घोषणा
बोर्ड ने न केवल परीक्षा की तारीखें बदली हैं, बल्कि परिणाम घोषित करने की गति में भी तेजी लाने का निर्देश दिया है। कक्षा 9वीं और 11वीं के परिणाम 25 मार्च 2026 को जारी कर दिए जाएंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश और नई किताबों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
ऑटोमैटिक प्रमोशन पॉलिसी खत्म: 5वीं और 8वीं के लिए नए नियम
परीक्षा तिथियों में बदलाव के साथ ही राजस्थान शिक्षा विभाग ने एक और बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। अब राज्य में कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए 'ऑटोमैटिक प्रमोशन' (नॉन-डिटेंशन पॉलिसी) को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।
अनिवार्य पासिंग मार्क्स: अब इन कक्षाओं के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स लाने होंगे।
इम्प्रूवमेंट का मौका: यदि कोई छात्र असफल होता है, तो उसे 45 दिनों के भीतर 'इम्प्रूवमेंट एग्जाम' देने का एक अवसर दिया जाएगा। यदि वह इसमें भी पास नहीं होता, तो उसे उसी कक्षा में रुकना होगा।
अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे टाइम टेबल के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखें या अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करें।

लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स




