RBSE 10th Rajasthan Board Result 2026: 10वीं के बाद आगे क्या करना बेहतर होगा? ये है करियर के बेस्ट ऑप्शन

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। चलिए जानते हैं कि 10वीं के बाद क्या करना चाहिए और उनके लिए करियर के बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

RBSE 10th Rajasthan Board Result 2026: 10वीं के बाद आगे क्या करना बेहतर होगा? ये है करियर के बेस्ट ऑप्शन

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। 10वीं पास होने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए छात्रों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं। छात्र यह जानना चाहते हैं कि आगे उन्हें कौन-सा रास्ता चुनना चाहिए, जैसे कौन-सी स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) लें, कौन-सा कोर्स करें या किस करियर की तैयारी करें। अगर 10वीं के बाद छात्रों को करियर और स्ट्रीम को लेकर सही गाइडेंस मिल जाए, तो उनके करियर संवर जाते हैं। 10वीं के बाद कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स भी होते हैं, जिसके बाद अच्छी नौकरी भी मिल जाती है। चलिए जानते हैं कि 10वीं के बाद क्या करना चाहिए और उनके लिए करियर के बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

10वीं के बाद चुनें साइंस

10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप ऐसे विषय पढ़ेंगे जो लॉजिक, गणित, टेक्नोलॉजी और साइंस पर आधारित होते हैं। इसमें मुख्य रूप से 2 विकल्प मौजूद होते हैं। पहला पीसीएम यानी फिजिक्स, कमेस्ट्री और मैथ। वहीं दूसरा है पीसीबी यानी फिजिक्स, कमेस्ट्री और बायोलॉजी। इसमें करियर की अपार संभावनाएं होती हैं। अगर बाद में मन बदले तो आप कॉमर्स या आर्ट्स में भी जा सकते हैं।

साइंस स्ट्रीम से बेस्ट करियर ऑप्शन

  1. इंजीनियरिंग- अगर आपने PCM (Physics, Chemistry, Maths) लिया है, तो इंजीनियरिंग सबसे पॉपुलर विकल्प है।

कंप्यूटर साइंस

मैकेनिकल

सिविल

इलेक्ट्रिकल

2. डॉक्टर

PCB (Physics, Chemistry, Biology) वाले स्टूडेंट्स के लिए यह सबसे प्रतिष्ठित करियर है।

MBBS (डॉक्टर)

BDS (डेंटिस्ट)

BAMS / BHMS

इसके अलावा आप AI एक्सपर्ट, एस्ट्रोफिजिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंटिस्ट जैसे क्षेत्र में जा सकते हैं। साथ ही एविएशन क्षेत्र में पायलट और एयरोनॉटिकल इंजीनिर बन सकते हैं।

10वीं के बाद कॉमर्स में बेस्ट करियर ऑप्शन

10वीं के बाद कॉमर्स स्ट्रीम उन छात्रों के लिए होती है जिन्हें पैसा, बिजनेस, अकाउंट्स और इकोनॉमिक्स में रुचि होती है। अगर आपकी दिलचस्पी इसमें है कि बिजनेस कैसे चलता है और फाइनेंस में है, तो यह स्ट्रीम आपके लिए बहुत अच्छी है। यह स्ट्रीम आपको सिखाती है कि पैसा कैसे मैनेज किया जाता है और अर्थव्यवस्था (Economy) कैसे काम करती है।

कॉमर्स के मुख्य विषय

Accountancy (लेखा)

Business Studies (बिज़नेस स्टडी)

Economics (अर्थशास्त्र)

Business Law (व्यवसायिक कानून)

इसके साथ आपको एक भाषा विषय (जैसे हिंदी/अंग्रेजी) भी पढ़ना होता है।

कॉमर्स के बेस्ट करियर विकल्प

कॉमर्स स्ट्रीम चुनने के बाद आपके पास कई प्रोफेशनल और हाई-डिमांड करियर ऑप्शन उपलब्ध होते हैं, जैसे-

1.चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)

2. कंपनी सेक्रेटरी (CS)

3. बैंकिंग सेक्टर

4. फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट

5. मार्केटिंग

10वीं के बाद आर्ट्स स्ट्रीम में करियर के ऑप्शन

बता दें कि यदि आपकी रुचि क्रिएटिविटी, राइटिंग, समाज को समझने और लोगों के साथ काम करने में है, तो आर्ट्स स्ट्रीम आपके लिए एक बेहतरीन और संभावनाओं से भरपूर विकल्प साबित हो सकती है।

आर्ट्स स्ट्रीम से करियर के विकल्प

आर्ट्स चुनने के बाद आपके सामने कई क्रिएटिव और प्रतिष्ठित करियर के रास्ते खुलते हैं, जैसे—

2. जर्नलिज्म (पत्रकारिता)

3. सिविल सर्विसेज (IAS, IPS आदि)

4. लॉ (वकालत)

5. टीचिंग और अकादमिक क्षेत्र

6. साइकोलॉजी (मनोविज्ञान)

7. डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड्स

8. सोशल वर्क (समाज सेवा)

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।