Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE Rajasthan Board exam will be held twice a year know all details
RBSE 10th 12th Exam: राजस्थान बोर्ड का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जानें पूरी डिटेल्स

RBSE 10th 12th Exam: राजस्थान बोर्ड का बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जानें पूरी डिटेल्स

संक्षेप: RBSE 10th 12th Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद (RBSE) ने फैसला लिया है कि अब बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन साल में दो बार होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाए वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगी।

Sat, 8 Nov 2025 09:29 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद (RBSE) ने फैसला लिया है कि अब बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन साल में दो बार होगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाए वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगी। साथ ही वो कहते हैं कि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रथम परीक्षा अनिवार्य होगी, जबकि उत्तीर्ण एवं पूरक विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में द्वितीय अवसर परीक्षा देकर अपने अंक सुधारने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों परीक्षाएं संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित रहेंगी और अंतिम परिणाम में विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ अंकों को मान्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए अधिक अवसर, कम परीक्षा-दबाव और बेहतर परिणामों की दिशा में सार्थक कदम सिद्ध होगी।

शिक्षा मंत्री के मुताबिक मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी। इसके नतीजे आने के बाद उसी सत्र में दूसरी परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाएगी जिसे द्वितीय अवसर परीक्षा कहा जाएगा। दोनों परीक्षाएं पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी और पढ़ाई का प्लान भी एक जैसा रहेगा।

अगर कोई छात्र मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो उसे डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी का प्रमाण पत्र दिखाकर ही दूसरी परीक्षा में बैठने की इजाजत मिलेगी। परीक्षा फीस दोनों के लिए समान रहेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि बेस्ट ऑफ टू का नियम लागू होगा यानी दोनों परीक्षाओं में से जो नंबर ज्यादा होंगे वही फाइनल रिजल्ट में गिने जाएंगे।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal
डिजिटल जर्नलिजम में करीब 6 साल का अनुभव। एजुकेशन, स्पोर्ट्स, टेक-ऑटो और धर्म बीट पर मजबूत पकड़ है। यूट्यूब कंटेंट प्रोड्यूसर व रिपोर्टिंग का भी अनुभव। हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।