Hindi News करियर RBSE 5th 8th Result 2022 Live Updates: लिंक हुआ एक्टिव, इस Direct Link पर रोल नंबर डालकर चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

RBSE 5th 8th Result 2022 Live Updates: लिंक हुआ एक्टिव, इस Direct Link पर रोल नंबर डालकर चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2022 Live Updates : आज रिजल्ट education.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in एवं rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।

RBSE 5th 8th Result 2022 Live Updates: लिंक हुआ एक्टिव, इस Direct Link पर रोल नंबर डालकर चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट
rbse 5th 8th result
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Wed, 08 Jun 2022 07:27 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 Live Updates: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट ( RBSE Rajasthan Board 8th 5th Result ) जारी कर दिया गया है। 8वीं में 95.5 फीसदी और 5वीं में 93.8 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने उदयपुर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम की घोषणा की। शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स शाला दर्पण वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पहले रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होना था लेकिन समय में बदलाव कर इसे एक बजे जारी किया गया। कक्षा 8वीं में 12.63 लाख और कक्षा 5वीं में 14.53 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2022 - यहां क्लिक कर चेक करें

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2022 - यहां क्लिक कर चेक करें

इस बार पिछले साल की तरह राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट रहेगा। इन छात्रों को ग्रेड मिलेंगे। सभी बच्चों को पास कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में इस बार विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। इस बार पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय ने 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराई थीं। 

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2022 Live Updates :  यहां पढ़ें राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट

Wed, 08 Jun 2022 07:27 PM

RBSE 5th 8th Result : राजस्थान कक्षा 8 का परिणाम

डॉ. कल्ला ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 8 में कुल 12.63 लाख परीक्षार्थी बैठे थे, जिसमें 6.72 लाख छात्र और 5.91 लाख छात्राएं थी। कक्षा 8 का परीक्षा परिणाम स्कूल 95.59 प्रतिशत रहा, जिसमें बालिकाओं का परिणाम 96.30 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 94.97 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कक्षा 5 में 14.53 लाख बच्चे शामिल हुए थे, जिसमे 7.6 लाख छात्र और 6.8 लाख छात्राएं शामिल हुई। कक्षा 5 का परीक्षा परिणाम कुल 93.83 प्रतिशत रहा। इसमें छात्राओं का परिणाम 94.06 प्रतिशत और छात्रों का 93.62 प्रतिशत रहा।
 

Wed, 08 Jun 2022 07:27 PM

RBSE 5th 8th Result : उदयपुर के आरएससीईआरटी से जारी किया परिणाम

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बुधवार को राजस्थान में कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम उदयपुर के आरएससीईआरटी से जारी किया। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है। इस पर शिक्षा मंत्री ने खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थिओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Wed, 08 Jun 2022 07:26 PM

RBSE 5th 8th Result : फोल्डर का किया विमोचन 

कार्यक्रम उपरांत शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् की गतिविधियों की जानकारी ली और प्रदेश में नई शिक्षा की नीति के तहत आरएससीईआरटी द्वारा लागू किये गये मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगे के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. कल्ला ने तकनीकी नवाचारों के साथ मूल्य परक और रोजगार परक शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने परिषद् द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के संबंध में प्रकाशित एक फोल्डर का भी विमोचन किया।
इससे पहले शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला के यहां पहुंचने पर आरएससीईआरटी निदेशक प्रियंका जोधावत ने स्वागत किया और संस्थान की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक अंजलिका पलात, सीडीईओ पुष्पेंद्र शर्मा, डीईओ वीरेन्द्र यादव, शिक्षाविद् शिवजी गौड़, कमलेन्द्र सिंह राणावत, आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार गणेश कुमार ने जताया।

Wed, 08 Jun 2022 07:26 PM

RBSE 5th 8th Result : राजस्थान 5वीं 8वीं परीक्षा सफल आयोजन पर शिक्षकों को दिया साधुवाद

इस मौके पर डॉ. कल्ला ने सभी परीक्षार्थियों को भविष्य में मन लगाकर अध्ययन करने का संदेश दिया और कहा कि जीवन में विद्या प्राप्ति से प्राप्ति से बड़ा कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कोरोना काल के पश्चात 2022 की कक्षा 8वीं एवं कक्षा 5 वीं की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्यभर के सभी शिक्षकों का साधुवाद दिया। साथ ही इस परीक्षा के आयोजन से जुड़ी नोडल एजेन्सी पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर, आरएससीईआरटी उदयपुर और सभी 33 डाइट्स को भी इस सफलता के लिए बधाई दी।

Wed, 08 Jun 2022 07:25 PM

RBSE 5th 8th Result : बीकानेर की राजनंदिनी को फोन पर दी बधाई

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम जारी करने के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने पांचवी कक्षा की बीकानेर की रहने वाली राजनंदिनी बोहरा नामक की छात्रा से फोन पर बात की और उन्हें ए ग्रेड मिलने पर बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने राजनंदिनी से भावी कॅरियर के बारे में पूछा तो उसने डॉक्टर बनने की बात कही। उन्होंने छात्रा को इसी प्रकार मेहनत करने और अपने सपने को साकार करने के लिए शुभकामनाएं दी। 

Wed, 08 Jun 2022 07:24 PM

RBSE 5th 8th Result : शिक्षा मंत्री ने एक मार्कशीट प्रिंट कर जारी किया परिणाम

आरएससीईआरटी में शिक्षा मंत्री ने लैपटॉप पर परिणाम की साइट को क्लिक कर तथा एक मार्कशीट प्रिंट कर विधिवत परिणाम को जारी किया। परिणाम जारी होते ही उसे चंद मिनटों में ही वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया।

Wed, 08 Jun 2022 02:55 PM

RBSE 8th 5th Result 2022 : रिजल्ट का लिंक एक्टिव हुआ, यूं करें चेक

- शाला दर्पण rajshaladarpan.nic.in जाएं। 
- परीक्षा परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपनी क्लास का चयन करें। रोल नंबर डालें। जिले का चयन करें। कैप्चा कोड डालकर सर्च पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।

Wed, 08 Jun 2022 02:51 PM

RBSE 8th 5th Result 2022 : शाला दर्पण rajshaladarpan.nic.in पर खुलने लगा रिजल्ट का लिंक

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट का लिंक शाला दर्पण पोर्ट्ल rajshaladarpan.nic.in पर खुलने लगा। स्टूडेंट्स या तो अपना रोल नंबर व जिले का चयन करें या फिर रोल नंबर व जन्मतिथि का चयन करें। 
दोनों विकल्पों में से कोई भी विकल्प चुनें। डिटेल्स डालें और सर्च का बटन दबाने पर रिजल्ट सामने आ जाएगा। स्टूडेंट्स https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/ResultClassVth_VIIIth2022.aspx पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Wed, 08 Jun 2022 02:12 PM

RBSE 5th Result 2022 : रिजल्ट यहां करें चेक

आरबीएसई 5वीं रिजल्ट और आरबीएसई 8वीं रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx पर उपलब्ध हे। जहां से स्टूडेंट्स अपना नाम और रोल नंबर फीड करके प्राप्त कर सकते हैं।

Wed, 08 Jun 2022 02:11 PM

RBSE 5th Result 2022 : जानें कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट

RBSE 5th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 5वीं में 7.6 लाख बालक और 6.8 लाख बालिकाएं परीक्षा में बैठी थी। इसमें कुल 14.53 लाख बच्चे परीक्षा बैठे थे। 93.62 फीसदी बालक पास हुए हैं जबकि 94.06 फीसदी बालिकाएं यानी कुल 93.83 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा है।

Wed, 08 Jun 2022 02:10 PM

RBSE 8th Result 2022 : जानें कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं यानी कुल 95.59 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। 

Wed, 08 Jun 2022 02:06 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 : बीडी कल्ला ने अच्छे ग्रेड वाले परीक्षार्थियों से बात की

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने 5वीं की राज नंदिनी से की बात। सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

Wed, 08 Jun 2022 01:51 PM

RBSE 5th 8th Result : नहीं आई टॉपरों की लिस्ट

RBSE 5th 8th Result : राजस्थान कक्षा 5वीं, 8वीं के परिणाम 2022 में टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई है। न ही मेरिट लिस्ट जारी की गई है। बच्चों को ग्रेड में मार्क्स दिए गए हैं। 

Wed, 08 Jun 2022 01:46 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 : बाड़ाबंदी की वजह से उदयपुर से जारी किया गया रिजल्ट

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बाड़ाबंदी की वजह से उदयपुर से राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी किया। 

Wed, 08 Jun 2022 01:32 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम जारी

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने उदयपुर से SCERT प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी किया। 8वीं में 95.5 फीसदी और 5वीं में 93.8 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। 

Wed, 08 Jun 2022 01:22 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 : सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा

रिजल्ट तय समय के मुताबिक जारी न होने से 8वीं और 5वीं के स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक काफी नाराज हैं। वह सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर रहे हैं और राजस्थान सरकार को खरी खोटी सुना रहे हैं। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के 12.15 बजे रिजल्ट जारी करने के जवाब में स्टूडेंट्स कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Wed, 08 Jun 2022 01:10 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 : शाला दर्पण पोटर्ल पर अपडेट का इंतजार

अभी तक राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर यही लिखा आ रहा है कि रिजल्ट का लिंक 1 बजे खुलने लगेगा। लेकिन 1.10 बजे तक भी यह नहीं खुला है। स्टूडेंट्स पिछले दो घंटे से इंटरनेट पर रिजल्ट तलाश रहे हैं। 

Wed, 08 Jun 2022 01:06 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 : रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने में देरी

राजस्थान शिक्षा विभाग ने कहा था कि रिजल्ट का लिंक https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx दोपहर 1 बजे एक्टिव हो जाएगा। लेकिन यह अभी तक नहीं हुआ। स्टूडेंट्स परेशान हैं। जल्द ही यह डायरेक्ट लिंक एक्टि्व हो जाएगा।

Wed, 08 Jun 2022 01:04 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट और राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट का लिंक यहां देखें

परीक्षा परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें या फिर https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx पर जाएं। इस तरह स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Wed, 08 Jun 2022 12:53 PM

RBSE 5th 8th Result 2022 : 3 बजे तक शाला दर्पण पर लॉगइन की सुविधा उपलब्ध नहीं

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की घोषणा से ऐन पहले शिक्षा विभाग ने एक अहम अपडेट जारी की है। विभाग ने कहा है कि 5वीं एवं 8वीं कक्षा के रिजल्ट एक्सेस की सुविधा को देखते हुए दिनांक: 8 जून को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर लॉगइन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। आपको बता दें कि राजस्थान 5वीं व 8वीं कक्षा का परिणाम इसी पोर्टल पर जारी किया जा रहा है।