Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RBSE 12th Result 2026 Check by Roll Number: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज जारी हो गया है। विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Roll Number Check Online: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज, यानी 31 मार्च (मंगलवार) को सुबह ठीक 10 बजे कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम—आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड मुख्यालय से नतीजों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर आसानी से चेक कर सकते हैं। Rajasthan Board 12th Result 2026 live Updates

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 Direct Link

आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसा रहा?

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कुल 96.23 फीसदी रहा। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए। साइंस में 5 विद्यार्थियों दीपिका रानी, सोनू मेहरा, दिव्या भादू, निकिता, रिशिता ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल संयुक्त टॉपर ने टॉप किया है। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट नव्या मीणा, नैंसी चौधरी और नरपत को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर वर्षा रानी ने टॉप किया। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 97.54 फीसदी, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52 फीसदी रिजल्ट रहा। कुल 7 जिलों (बांसवाड़ा, दौसा, करौली, बालोतरा, डीग, कोटपुतली-बहरोड़ और सलूम्बर) ने 100% परिणाम प्राप्त किया है।

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4114 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 4067 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा। लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.46 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 97.77 रहा। 1781 में से 832 लड़के और 2286 में से 1328 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।

RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप्स 1: आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।

स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

कब हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं, जानें पूरी जानकारी

राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2026 में बोर्ड द्वारा 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जो पूरे राज्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इस दौरान लगभग 6,194 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां हजारों छात्रों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।

राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं

राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस परीक्षा या फिर 10वीं में फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर एमपी बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड में सेकेंड चांस एग्जाम हो रहा है।

आरबीएसई 12वीं रिजल्ट के बाद ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

ध्यान रहे कि बोर्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल है, ओरिजनल मार्कशीट के लिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाना होगा। आरबीएसई बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूलों को भेजेगा। फिर सभी स्कूल अपने अपने स्टूडेंट्स को मार्कशीट व सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आने के बाद आरबीएसई 12वीं मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें

रोल नंबर

पिता का नाम

माता का नाम

विषय का नाम

स्कूल का नाम

सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक

प्रैक्टिकल में प्राप्तांक

कुल प्राप्तांक

कुल अंक

रिजल्ट का स्टेटस

डिवीजन

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।