RBSE 12th Result 2026 OUT: राजस्थान में 12वीं पास छात्राओं को मिलती है फ्री स्कूटी, बस चाहिए इतने नंबर
RBSE 12th Result 2026 Check Online: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है । राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी और नकद स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Board 12th Result 2026 Online Check: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है । राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी और नकद स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates
यदि आपने या आपके परिवार की किसी बेटी ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी है,तो आप इन प्रमुख योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं:
1. कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना
यह राजस्थान सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी वितरित की जाती है। इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलता है जिन्होंने 12वीं कक्षा में न्यूनतम 65% (RBSE) या 75% (CBSE) अंक प्राप्त किए हों। यह योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े (EBC) परिवारों की छात्राओं के लिए है। स्कूटी के साथ-साथ छात्रा को हेलमेट, 2 लीटर पेट्रोल और 5 साल का बीमा भी मुफ्त दिया जाता है।
2. देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना
यह योजना विशेष रूप से अति पिछड़ा वर्ग (MBC) की छात्राओं के लिए है। इसके तहत राज्य की उन छात्राओं को चुना जाता है जिन्होंने 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है और अब वे कॉलेज या विश्वविद्यालय में रेगुलर रूप से पढ़ाई कर रही हैं। स्कूटी के अलावा, जो छात्राएं ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करती हैं, उन्हें वार्षिक वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
3. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
जो छात्राएं स्कूटी योजना के दायरे में नहीं आतीं, उनके लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना एक बड़ा सहारा है। इस योजना के तहत पात्र छात्राओं को सालाना 5,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह राशि अधिकतम 5 वर्षों के लिए दी जाती है। छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए और उसने 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को 'शाला दर्पण' या 'एसएसओ पोर्टल' (SSO Portal) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के समय इन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी:
12वीं कक्षा की मार्कशीट।
आधार कार्ड और जन-आधार कार्ड।
मूल निवास प्रमाण पत्र।
जाति प्रमाण पत्र।
परिवार का आय प्रमाण पत्र ।
बैंक पासबुक की कॉपी।
राजस्थान सरकार की ये योजनाएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं के बीच के अंतर को कम करने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। फ्री स्कूटी मिलने से छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में सुविधा होती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। अधिक जानकारी के लिए छात्राएं अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


