RBSE 12th Arts Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट कब आएगा, पिछले साल पास प्रतिशत कैसा रहा?

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RBSE 12th Result 2026 BY Roll Number: राजस्थान बोर्ड 12वीं 2026 की परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों छात्रों को इंतजार आज खत्म होने वाला है। आरबीएसई आज आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट घोषित करने वाला है। जानें 2025 में कैसे था आर्ट्स का रिजल्ट। 

RBSE 12th Arts Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट कब आएगा, पिछले साल पास प्रतिशत कैसा रहा?

Rajasthan Board 12th Result 2026 Arts: राजस्थान बोर्ड 12वीं 2026 की परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों छात्रों को इंतजार आज खत्म होने वाला है। क्योंकि आरबीएसई आज राजस्थान 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट घोषित करने वाला है। छात्रों को अपना स्कोर चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। आरबीएसई द्वारा 12th क्लास का रिजल्ट स्ट्रीम (आर्ट्स/ साइंस/ कॉमर्स) के अनुसार जारी होगा। हालांकि, तीनों ही स्ट्रीम का परिणाम एक साथ ही जारी होगा। इसके साथ ही बोर्ड 12th वरिष्ठ उपाध्याय का भी परिणाम जारी करेगा। विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। RBSE 12th Result 2026 Live Updates

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 Direct Link

आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2026 Direct Link

बताते चलें कि राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस दौरान पूरे राज्य में लगभग 6194 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां छात्रों ने अपनी परीक्षाएं दी थीं। परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। लेकिन हम इस आर्टिकल में राजस्थान बोर्ड 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम की बात करेंगे। इस साल आर्ट्स में सबसे अधिक करीब 6 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठे।

2025 में कैसे था आर्ट्स का रिजल्ट

पिछले साल यानी 2025 की बात करें, तो राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 22 मई को जारी हुए थे। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम का परिणाम एक साथ ही जारी हुआ था। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में अनुप्रिया राठौर, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला ने 99.60% नंबर लाकर टॉप किया है। चारों लड़कियां आर्ट्स की टॉपर रही थीं।

पिछले साल 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स

अनुप्रिया राठौर

प्रगति अग्रवाल

प्रियंका

उर्मिला

भावना चौधरी

कुलजिता

नैन्सी कलाल

ऊशा

अन्नु कुमारी

अनुष्का नागर

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2025

2025 में आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 578164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 565346 छात्रों को पास किया गया। आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.42% रहा , तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 97.09% रहा है। 2025 में राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 386809 स्टूडेंट्स की फर्स्ट डिविजन आई थी। इसमें 163917 लड़के हैं और 222892 लड़कियां हैं। राजस्थान 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में प्राइवेट छात्रों का पास प्रतिशत 46.40% रहा है। प्राइवेट छात्रों में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 773 है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 163917 लड़के फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे। वहीं 95499 सेकेंड से और 7934 थर्ड डिविजन से पास हुए थे। 2805 की सप्लीमेंट्री आई। लड़कियों में 222892 की फर्स्ट डिविजन आई थी। 69270 सेकेंड से और 5035 थर्ड डिविजन से पास हुई। 1855 की सप्लीमेंट्री आई थी। आर्ट्स में कुल 4660 की सप्लीमेंट्री आई ।

12वीं रिजल्ट आने के बाद मार्कशीट में किन जानकारियों को देखें

क्वालिफाइंग स्टेटस

क्लास और बोर्ड का नाम

जन्म तिथि

सब्जेक्ट्स और उनके सब्जेक्ट कोड

नाम

कुल मिले मार्क्स

रोल नंबर

सब्जेक्ट्स का कोड

थ्योरी और प्रैक्टिकल में सब्जेक्ट के हिसाब से मिले मार्क्स

रजिस्ट्रेशन नंबर

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आने के कुछ दिन बाद पासिंग सर्टिफिकेट और मार्कशीट स्कूल से वितरित किया जाता है। यह आगे की पढ़ाई या नौकरी में आवश्यक होता है।

मार्कशीट में गड़बड़ी होने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। यदि नाम, रोल नंबर या प्राप्त अंकों में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को इसकी सूचना दें। समय रहते जानकारी देने से इन गलतियों को आसानी से सुधारा जा सकता है।

रोल नंबर भूल गए हो तो क्या करें

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए रोल नंबर होना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र अपना रोल नंबर भूल जाता है, तो वह अपने स्कूल से संपर्क कर इसे प्राप्त कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर जरूरी होता है, इसके बिना परिणाम देख पाना संभव नहीं है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।