RBSE 10th Result 2026: क्या राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में है डाउट, जानें रीचेकिंग और स्क्रूटनी का पूरा प्रोसेस

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट में अगर आप अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप दोबारा अपनी कॉपियों की जांच करा सकते हैं।

RBSE 10th Result 2026: क्या राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में है डाउट, जानें रीचेकिंग और स्क्रूटनी का पूरा प्रोसेस

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही वो लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट में अगर आप अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप दोबारा अपनी कॉपियों की जांच करा सकते हैं। पिछले साल भी 10वीं कक्षा के रिजल्टके बाद रीचेकिंग (Scrutiny) प्रक्रिया शुरू की गई थी।

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट 2026 Link

राजस्थान बोर्ड ने 5वीं रिजल्ट 2026 Link

राजस्थान बोर्ड ने 8वीं रिजल्ट 2026 Link

पिछले साल से हुई रिचेकिंग की सुविधा

पहले बोर्ड केवल रिटोटलिंग (अंकों की पुनर्गणना) की सुविधा देता था, जिसमें यह देखा जाता था कि सभी प्रश्नों के अंक जोड़े गए हैं या नहीं। लेकिन पिछले साल शुरू की नई व्यवस्था के तहत, छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच (Rechecking) भी करवा सकते हैं। इससे मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी।

स्क्रूटनी में क्या होता है?

यह पूरा पेपर दोबारा नहीं जांचा जाता, बल्कि सिर्फ इन चीजों की जांच होती है-

- नंबर जोड़ने में गलती

- कोई सवाल बिना जांचे छूट गया हो

- दिए गए और दर्ज किए गए अंकों में फर्क

गणित विषय के लिए विशेष विकल्प

आरबीएसई ने गणित विषय के छात्रों को एक्स्ट्री सुविधा दी है। पिछले साल छात्र प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देकर किसी विशेष प्रश्न की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह विकल्प छात्रों को अपने उत्तरों की सटीकता सुनिश्चित करने का मौका देता है।

अपडेटेड रिजल्ट कैसे देखें?

स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित अंक और उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर इन्हें देख सकते हैं। ध्यान रहे कि यह सुविधा सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती है।

छात्रों के लिए सलाह

जिन छात्रों को लगता है कि उनके अंकों में गड़बड़ी है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर करें। यह प्रक्रिया न केवल अंकों में संभावित सुधार का मौका देती है, बल्कि मूल्यांकन में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर RBSE की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

आरबीएसई कक्षा 10 की आंसर की यानी कॉपियों की जांच के लिए आवेदन कैसे करें?

जो छात्र RBSE 10वीं की उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी (जांच) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

-सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseronline.in पर जाएं।

-होमपेज पर ‘First time user New Registration’ पर क्लिक करें।

इसके बाद ‘New Registration’ विकल्प चुनें।

अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

‘Register’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

अब बोर्ड द्वारा दिए गए लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद जिन विषयों की स्क्रूटनी करवानी है, उन्हें चुनें।

‘Save’ पर क्लिक करें।

इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट पूरा करें और ‘PAY NOW’ पर क्लिक करें।

छात्रों को उनकी रीचेक की गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी ऑनलाइन मिलेगी, जिसे वे केवल 5 दिनों तक ही देख सकेंगे। इसके बाद यह एक्सेस हटा दिया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।