RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड इस बार कक्षा 10वीं का रिजल्ट मार्च माह में ही जारी कर इतिहास रचने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 20 मार्च 2026 तक जारी होने के पूरे आसार हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं फरवरी माह से ही शुरू करवा दी थीं। ऐसे में अब उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने का काम अपने अंतिम चरण में हैं। अवकाश के दिन भी कॉपियां चेक की जा रही हैं। इतिहास में कभी भी इतनी जल्दी राजस्थान बोर्ड ने परिणाम जारी नहीं किया। दरअसल इस बार राजस्थान सरकार 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करना चाहती है और अगले साल से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में होगी। बच्चों की पढ़ाई समय से शुरू हो सके, इसके लिए राजस्थान बोर्ड मार्च माह में ही 10वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में कुछ दिनों में 10 लाख स्टूडेंट्स का परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में समय मिल सके।
आरबीएसई 10वीं परीक्षा के लिए 1068078 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 12वीं में 909087, प्रवेशिका परीक्षा में 7811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4122 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। वर्तमान में लगभग 30 हजार 915 शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं। बोर्ड का प्रयास है कि सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 20 मार्च तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 FAQs : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न
RBSE 10th Result 2026: वेबसाइट पर कैसे चेक करे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
RBSE 10th Result 2026 - SMS से कैसे चेक करें
राजस्थान बोर्ड 10वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपके मोबाइल पर SMS आए तो इसके लिए आप www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-10th-result पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाएं।
जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1- www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-10th-result पर जाएं।
स्टेप 2 - अपना रोल नंबर, ईमेल, फोन नंबर आदि डिटेल्स भरें। सब्मिट करें।
स्टेप 3- रिजल्ट आते ही आपके मोबाइल पर रिजल्ट का SMS आएगा।
स्टेप 4 - SMS में दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
RBSE 10th Result 2026 कब आएगा?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है।
RBSE 10th Result 2026 कहां देखें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और https://www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-10th-result पर चेक किया जा सकेगा।
RBSE 10th Result देखने के लिए क्या चाहिए?
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थियों का रोल नंबर उनके एडमिट कार्ड में दिया गया होगा।
राजस्थान बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
16 Mar 2026, 12:54:55 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: क्या होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं टॉपरों का ऐलान
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड ने पिछले साल 10वीं के टॉपरों का ऐलान नहीं किया था। 10वीं रिजल्ट में 10 सालों से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखा गया था। इस बार देखना होगा कि आरबीएसई 10वीं (Rajasthan Board 10th Result ) के साथ टॉपरों के नामों का ऐलान होता है या नहीं।
16 Mar 2026, 12:32:59 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट में कौन पास, क्या है पासिंग मार्क्स नियम
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
16 Mar 2026, 12:31:19 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम भी जल्दी जारी करने की तैयारी
RBSE 10th Result 2026 Live: इसके अलावा आरबीएसई 12वीं कक्षा के तीनों वर्गों के परिणाम भी 28 मार्च तक संभव है। विद्यार्थियों को अपने करियर को लेकर फैसले लेने का पूरा समय मिले, इसके लिए नतीजे जल्दी जारी होंगे।
16 Mar 2026, 12:05:35 PM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: अगले साल से साल में दो बार होगी आरबीएसई 10वीं की परीक्षा
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड साल 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी में है। पहला सेशन की परीक्षा फरवरी और दूसरे सेशन की परीक्षा मई महीने में होगी। 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है। यही वजह है कि इस बार आरबीएसई 10वीं रिजल्ट काफी जल्दी जारी किया जा रहा है।
16 Mar 2026, 11:19:53 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं Live Hindustan पर भी देख सकेंगे
RBSE 10th Result 2026 Live: अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही मोबाइल पर सूचना मिल जाए, तो इसके लिए Live Hindustan की वेबसाइट पर जाकर एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा।
सबसे पहले Live Hindustan की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं। यहां इसकी लिंक दी गई है - www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result वहां राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए दिया गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में छात्र को अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरनी होती है। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद जब भी राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, उसी समय आपके मोबाइल पर एसएमएस आएगा। उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे और अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
16 Mar 2026, 11:18:02 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: कब हुई थी राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा, रिजल्ट कब
RBSE 10th Result 2026 Live: आरबीएसई 10वीं के एग्जाम 12 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित हुए थे। पहले पेपर के बाद से ही कॉपियां चेक करने का काम तेजी से चल रहा है। अवकाश के दिन भी कॉपियां चेक हो रही हैं। 20 मार्च तक राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी है।
16 Mar 2026, 10:45:07 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के बाद स्क्रूटनी का ऑप्शन
RBSE 10th Result 2026 Live: मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।
16 Mar 2026, 10:45:07 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्कशीट में लिखी होंगी ये डिटेल्स
RBSE 10th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्कशीट में लिखी होंगी ये डिटेल्स
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
माता पिता का नाम
स्कूल का नाम
विषय
विषयवार अंक
कुल अंक
प्राप्त अंक
ओवरऑल ग्रेड
16 Mar 2026, 10:45:07 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट
RBSE 10th Result 2026 Live: पिछले साल (2025) आरबीएसई 10वीं परीक्षा में कुल 93.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 29 मई को आया था। लड़कों का पास प्रतिशत 93.16 फीसदी और लड़कियों का 94.08 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए कुल 1071460 विद्यार्थियों में से 546370 विद्यार्थी फर्स्ट डिविजन में पास हुए, जबकि 376774 छात्र सेकेंड डिविजन से और 79519 विद्यार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए थे।
16 Mar 2026, 10:45:07 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: कैसे चेक करे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम
RBSE 10th Result 2026 Live: कैसे चेक करे राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- Secondary Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
16 Mar 2026, 10:45:07 AM IST
RBSE 10th Result 2026 Live: livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
RBSE 10th Result 2026 Live: नतीजों की घड़ी नजदीक आते ही स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ राज्य के करीब 10 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होगा। विद्यार्थी उपरोक्त आरबीएसई वेबसाइट्स के अलावा लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result पर भी 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अगले सप्ताह की शुरुआत में घोषित होने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड, अजमेर परिणाम तैयार करने के काम में जुटा है।