राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन यहां करें, रिजल्ट आने पर मिलेगा अलर्ट
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 इस बार 20 मार्च तक घोषित किया जा सकता है, बोर्ड ने कहा है कि इस साल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक आ सकता है। छात्र Live Hindustan पर रजिस्ट्रेशन करके रिजल्ट का SMS अलर्ट पा सकते हैं और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर बनने वाला है। पिछले साल के इतर इस साल RBSE 10th Result 2026 जल्दी आने वाला है। इस बार रिजल्ट 20 मार्च तक को घोषित किया जाएगा। जैसे ही परिणाम जारी होगा, छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको तुरंत जानकारी मिल जाए, तो इसके लिए एक आसान तरीका है। छात्र Live Hindustan की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, आपके मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट आ जाएगा और उसी मैसेज में दिए गए लिंक से सीधे रिजल्ट पेज पर पहुंचकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 : Live Hindustan पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही मोबाइल पर सूचना मिल जाए, तो इसके लिए Live Hindustan की वेबसाइट पर जाकर एक छोटा सा फॉर्म भरना होगा।
सबसे पहले Live Hindustan की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं। यहां इसकी लिंक दी गई है - www.livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result वहां राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए दिया गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में छात्र को अपना रोल नंबर, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरनी होती है। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद जब भी राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, उसी समय आपके मोबाइल पर एसएमएस आएगा। उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे और अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 : कब हुई थी परीक्षा और कितने छात्र शामिल
राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं हर साल फरवरी से मार्च के बीच आयोजित होती हैं। साल 2026 में भी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच किया गया।
इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए करीब 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इतने बड़े स्तर पर होने वाली इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार छात्र ही नहीं बल्कि उनके परिवार भी बेसब्री से करते हैं।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 : रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
जब राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होगा, तब छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर 10वीं रिजल्ट 2026 का लिंक दिखाई देगा।
उस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
रोल नंबर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट देखने के बाद छात्र स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रख लें।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 : पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। इसके साथ ही कुल अंकों का औसत भी कम से कम 33 प्रतिशत होना चाहिए। अगर किसी छात्र के एक या दो विषयों में 33 से कम अंक आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। लेकिन अगर दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम अंक नहीं मिलते हैं, तो छात्र को फेल माना जाता है।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 : पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट
पिछले साल यानी 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मई को घोषित किया गया था। उस साल कुल 93.60 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 प्रतिशत और लड़कों का 93.16 प्रतिशत रहा था। जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो सीकर जिला सबसे आगे रहा था, जहां लगभग 97.56 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 : मार्क्स से संतुष्ट नहीं तो क्या करें
कई बार छात्रों को लगता है कि उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले हैं। ऐसे में राजस्थान बोर्ड छात्रों को संवीक्षा यानी स्क्रूटनी का विकल्प भी देता है। इसमें छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवीक्षा के दौरान कॉपी की दोबारा जांच नहीं होती, बल्कि यह देखा जाता है कि कहीं किसी उत्तर के अंक छूट तो नहीं गए या टोटलिंग में कोई गलती तो नहीं हुई। इसके अलावा छात्र अपनी आंसर शीट की फोटो कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


