rbse class 8th result 2025 date rajasthan 8th result kab know rules rajshaladarpannicin RBSE class 8th Result 2025: कब आएगा राजस्थान आठवीं का रिजल्ट, रिजल्ट से पहले जान लें खास बातें, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़rbse class 8th result 2025 date rajasthan 8th result kab know rules rajshaladarpannicin

RBSE class 8th Result 2025: कब आएगा राजस्थान आठवीं का रिजल्ट, रिजल्ट से पहले जान लें खास बातें

RBSE class 8th Result 2025 rajshaladarpan.nic.in , rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajpsp.nic.in : राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट कब जारी होगा, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है। रिजल्ट से पहले आप 8वीं क्लास के नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं, यह अच्छे से जान लें

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 May 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
RBSE class 8th Result 2025: कब आएगा राजस्थान आठवीं का रिजल्ट, रिजल्ट से पहले जान लें खास बातें

राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट कब जारी होगा, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि मई के अंतिम सप्ताह में ही राजस्थान 8वीं क्लास के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बार आठवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी कुछ बदलाव किए हैं। इस बार से 8वीं में स्टूडेंट्स को फेल भी किया जा सकता है। पिछले साल 8वीं क्लास का रिजल्ट 30 मई को जारी हो गया था। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट स राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और पीएसपी पोर्टल rajpsp.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

RBSE 8th result 2025: क्या हैं इस साल के बदलाव
आपको बता दें कि 8वीं में भी कंपार्टमेंट एग्जाम कराए जाएंग। अगर कंपार्टमेंट एग्जाम में फेल होंगे तो आपको फेल माना जाएगा और अगली क्लास में प्रमोट नहीं किया जाएगा। इस बार आठवीं के विद्यार्थी को 100 में से 33 अंक लाने होंगे। अगर इससे कम अंक आए तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा से देनी पडे़गी। इसमें पास होने पर ही उसे 9वीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। पास होने के लिए 100 अंकों के आधार पर प्रदर्शन देखाजाएगा। इसमें से 80 अंक लिखित परीक्षा के होंगे, जबकि 20 अंक सत्रांक के लिए निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थियों को सत्रांक के 20 अंकों में से 5 अंक उपस्थिति और 15 अंक शैक्षिक गतिविधियों के लिए मिलेंगे। रिजल्ट ग्रेडिंग प्रणाली के आधार पर घोषित किया जाएगा।

RBSE 8th result 2025: पिछले साल कैसा था रिजल्ट
पिछले साल 8वीं में 95.72 फीसदी बच्चे पास हुए थे। पिछले साल कक्षा 8वीं में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत रहा था, जिसमें जबकि छात्रो का 95.14 प्रतिशत रहा था। 8वीं में सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर, तथा नागौर का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा था। 2024 में 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 8वीं की परीक्षा दी थी।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।