RBSE 9th 11th Datesheet 2026: राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइम टेबल

Jan 14, 2026 01:44 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RBSE 9th 11th Datesheet 2026: राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत वार्षिक परीक्षा 2025-26 की डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी।

RBSE 9th 11th Datesheet 2026: राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा टाइम टेबल

RBSE 9th 11th Datesheet 2026: राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत वार्षिक परीक्षा 2025-26 की डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पारियों में होंगी। प्रथम पारी सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 1 से शाम 4.15 बजे तक होगी। टाइम-टेबल के अनुसार 7 मार्च को कक्षा 9 की अंग्रेजी और कक्षा 11 की आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत विषय की परीक्षा होगी। 9 मार्च को कक्षा 9 की हिंदी और कक्षा 11 की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा होगी। इसके बाद 10 मार्च को गणित, 11 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 12 मार्च को तृतीय भाषा और 13 मार्च को संस्कृत विषयों की परीक्षा होगी। 14 मार्च को कक्षा 9 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कक्षा 11 के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

9वीं परीक्षा

7 मार्च: अंग्रेजी

9 मार्च: हिंदी

10 मार्च: गणित

11 मार्च: सामाजिक विज्ञान

12 मार्च: पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, सिंधी

13 मार्च: विज्ञान

14 मार्च: स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा

16 मार्च: सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा

17 मार्च: राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परम्परा

कक्षा 11

7 मार्च: आजादी के बाद स्वर्णिम भारत (द्वितीय पारी)

9 मार्च: अंग्रेजी अनिवार्य (द्वितीय पारी)

10 मार्च: हिंदी अनिवार्य (द्वितीय पारी)

11 मार्च: कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, टंकण-अंग्रेजी (द्वितीय पारी)

12 मार्च: अर्थशास्त्र (द्वितीय पारी)

13 मार्च: लोक प्रशासन (द्वितीय पारी)

14 मार्च:

प्रथम पारी: हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य

द्वितीय पारी: चित्रकला व टंकण हिंदी

16 मार्च:

प्रथम पारी: कृषि रसायन, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास

द्वितीय पारी: कम्प्यूटर विज्ञान

17 मार्च:

प्रथम पारी: गृह विज्ञान

द्वितीय पारी: भूगोल

18 मार्च:

प्रथम पारी: ऐच्छिक गणित

द्वितीय पारी: संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान

19 मार्च: अंग्रेजी साहित्य व समाजशास्त्र (प्रथम पारी)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।