
RBSE 9th, 10th, 12th, 11th Exam dates : राजस्थान 9वीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा आज से, देखें टाइम टेबल
RBSE 9th, 10th, 12th, 11th Exam dates : राजस्थान में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्रों को प्रत्येक विषय की परीक्षा अलग-अलग समय पर देने का अवसर मिलेगा।
RBSE 9th, 10th, 12th, 11th Exam dates : राजस्थान में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्रों को प्रत्येक विषय की परीक्षा अलग-अलग समय पर देने का अवसर मिलेगा। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 से 12.45 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा 1.15 से 4.30 बजे तक होगी। पहले दिन पहली पारी में 9वीं की अंग्रेजी तथा 11वीं की भी अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पारी में 10वीं और 12वीं की अनिवार्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। प्रश्न-पत्र परीक्षा से 30 मिनट पहले थानों और चौकियों से दिए जाएंगे। प्रश्न पत्र के लिफाफे बोर्ड की तरह डबल लेयर में सुरक्षित रहेंगे। इस बार समान परीक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा प्रदेश स्तर पर होगी।
किस क्लास की कौन सी शिफ्ट में
कक्षा 9 की पहली तो कक्षा 10 की दूसरी शिफ्ट में परीक्षाएं होंगी। जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं की दोनों शिफ्टों में परीक्षाएं होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 01:15 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी।
कितने सिलेबस पर होगी परीक्षा
विभाग के निर्देशों के अनुसार इस बार कक्षा नौ और 11 की अर्धवार्षिक परीक्षा में 70 फीसदी और 10वीं व 12वीं में 100 फीसदी कोर्स शामिल होगा। वहीं कक्षा 1 से आठ तक के लिए 60 फीसदी सिलेबस का प्रावधान रखा गया है।
राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना- अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025–26
कक्षा 9
क्लास 9: (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक)
डेट सब्जेक्ट
20 नवम्बर अंग्रेजी
21 नवम्बर विज्ञान
23 नवम्बर रविवार का अवकाश
24 नवम्बर सामाजिक विज्ञान
25 नवम्बर तृतीय भाषा (पंजाबी, संस्कृत, सिंधी और उर्दू)
26 नवम्बर राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा
27 नवम्बर गणित
28 नवम्बर स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा
29 नवम्बर सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा
2 दिसंबर
हिंदी
10वीं कक्षा
क्लास 10: (दोपहर 1:15 से शाम 4:30 बजे तक)
डेट सब्जेक्ट
20 नवम्बर अंग्रेजी
21 नवम्बर विज्ञान
23 नवम्बर रविवार का अवकाश
24 नवम्बर सामाजिक विज्ञान
25 नवम्बर तृतीय भाषा (पंजाबी, संस्कृत, सिंधी और उर्दू)
26 नवम्बर राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा
27 नवम्बर गणित
28 नवम्बर स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा
29 नवम्बर सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा
2 दिसंबर हिंदी
कक्षा 11वीं
डेट सब्जेक्ट
20 नवम्बर पहली पारी: अंग्रेजी
21 नवम्बर पहली पारी: विज्ञान
23 नवम्बर रविवार का अवकाश
24 नवम्बर पहली पारी: कृषि विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास
25 नवम्बर पहली पारी: ऐच्छिक गणित
दूसरी पारी: भूगोल
26 नवम्बर पहली पारी: कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, टंकण-अंग्रेजी
दूसरी पारी: लोक प्रशासन
27 नवम्बर पहली पारी: संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान
दूसरी पारी: चित्रकला और टंकण हिंदी
28 नवम्बर पहली पारी: कम्प्यूटर विज्ञान
दूसरी पारी: गृह विज्ञान
29 नवम्बर पहली पारी: आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत
दूसरी पारी: अर्थशास्त्र
30 नवम्बर रविवार का अवकाश
1 दिसम्बर पहली पारी: अंग्रेजी साहित्य
दूसरी पारी: समाजशास्त्र
2 दिसंबर
हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य
कक्षा 12वीं
क्लास 12: (दोनों पारियों में अलग-अलग)
डेट सब्जेक्ट
20 नवम्बर दूसरी पारी: अंग्रेजी
21 नवम्बर दूसरी पारी: हिंदी
23 नवम्बर रविवार का अवकाश
24 नवम्बर दूसरी पारी: कृषि विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास
26 नवम्बर पहली पारी: लोक प्रशासन
दूसरी पारी: कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और टंकण हिंदी
27 नवम्बर पहली पारी: चित्रकला व टंकण अंग्रेजी
दूसरी पारी: संस्कृत साहित्य व कृषि विज्ञान
28 नवम्बर पहली पारी: गृह विज्ञान
दूसरी पारी: कम्प्यूटर विज्ञान
29 नवम्बर पहली पारी: आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत
30 नवम्बर रविवार का अवकाश
1 दिसम्बर पहली पारी: समाजशास्त्र
दूसरी पारी: अंग्रेजी साहित्य
2 दिसंबर
हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य





