RBSE 9th, 10th, 12th, 11th Datesheet : बदला गया राजस्थान 9वीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल, देखें नई डेटशीट

Nov 11, 2025 11:06 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RBSE 9th 10th 12th 11th Datesheet 2025 : 22 नवंबर को होने वाली राजस्थान कर्मचारी संघ की प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा के कारण इस दिन होने वाली परीक्षाओं को 2 दिसंबर को करवाने का आदेश जारी किया गया है।

RBSE 9th, 10th, 12th, 11th Datesheet : बदला गया राजस्थान 9वीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल, देखें नई डेटशीट

RBSE Rajasthan 9th, 10th, 12th, 11th Half Yearly Exam Datesheet 2025: राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 के टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। 22 नवंबर को होने वाली राजस्थान कर्मचारी संघ की प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा के कारण इस दिन होने वाली परीक्षाओं को 2 दिसंबर को करवाने का आदेश जारी किया गया है। 22 नवंबर को होने वाले पेपर अब 2 दिसंबर को होंगे। कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों का हिंदी का पेपर, कक्षा 11 व 12 में हिंदी, उर्दू, पंजाबी, राजस्थानी व सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र के पेपर दो दिसंबर को होंगे। बता दें कि इस बार समान परीक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा प्रदेश स्तर पर होगी।

किस क्लास की कौन सी शिफ्ट में

कक्षा 9 की पहली तो कक्षा 10 की दूसरी शिफ्ट में परीक्षाएं होंगी। जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं की दोनों शिफ्टों में परीक्षाएं होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 01:15 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी।

कितने सिलेबस पर होगी परीक्षा

विभाग के निर्देशों के अनुसार इस बार कक्षा नौ और 11 की अर्धवार्षिक परीक्षा में 70 फीसदी और 10वीं व 12वीं में 100 फीसदी कोर्स शामिल होगा। वहीं कक्षा 1 से आठ तक के लिए 60 फीसदी सिलेबस का प्रावधान रखा गया है।

राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना- अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025–26

कक्षा 9

क्लास 9: (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक)

डेट सब्जेक्ट

20 नवम्बर अंग्रेजी

21 नवम्बर विज्ञान

23 नवम्बर रविवार का अवकाश

24 नवम्बर सामाजिक विज्ञान

25 नवम्बर तृतीय भाषा (पंजाबी, संस्कृत, सिंधी और उर्दू)

26 नवम्बर राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा

27 नवम्बर गणित

28 नवम्बर स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा

29 नवम्बर सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा

2 दिसंबर

हिंदी

10वीं कक्षा

क्लास 10: (दोपहर 1:15 से शाम 4:30 बजे तक)

डेट सब्जेक्ट

20 नवम्बर अंग्रेजी

21 नवम्बर विज्ञान

23 नवम्बर रविवार का अवकाश

24 नवम्बर सामाजिक विज्ञान

25 नवम्बर तृतीय भाषा (पंजाबी, संस्कृत, सिंधी और उर्दू)

26 नवम्बर राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा

27 नवम्बर गणित

28 नवम्बर स्वास्थ्य शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा

29 नवम्बर सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा

2 दिसंबर हिंदी

कक्षा 11वीं

डेट सब्जेक्ट

20 नवम्बर पहली पारी: अंग्रेजी

21 नवम्बर पहली पारी: विज्ञान

23 नवम्बर रविवार का अवकाश

24 नवम्बर पहली पारी: कृषि विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास

25 नवम्बर पहली पारी: ऐच्छिक गणित

दूसरी पारी: भूगोल

26 नवम्बर पहली पारी: कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, टंकण-अंग्रेजी

दूसरी पारी: लोक प्रशासन

27 नवम्बर पहली पारी: संस्कृत साहित्य, कृषि विज्ञान

दूसरी पारी: चित्रकला और टंकण हिंदी

28 नवम्बर पहली पारी: कम्प्यूटर विज्ञान

दूसरी पारी: गृह विज्ञान

29 नवम्बर पहली पारी: आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत

दूसरी पारी: अर्थशास्त्र

30 नवम्बर रविवार का अवकाश

1 दिसम्बर पहली पारी: अंग्रेजी साहित्य

दूसरी पारी: समाजशास्त्र

2 दिसंबर

हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य

कक्षा 12वीं

क्लास 12: (दोनों पारियों में अलग-अलग)

डेट सब्जेक्ट

20 नवम्बर दूसरी पारी: अंग्रेजी

21 नवम्बर दूसरी पारी: हिंदी

23 नवम्बर रविवार का अवकाश

24 नवम्बर दूसरी पारी: कृषि विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन, इतिहास

26 नवम्बर पहली पारी: लोक प्रशासन

दूसरी पारी: कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और टंकण हिंदी

27 नवम्बर पहली पारी: चित्रकला व टंकण अंग्रेजी

दूसरी पारी: संस्कृत साहित्य व कृषि विज्ञान

28 नवम्बर पहली पारी: गृह विज्ञान

दूसरी पारी: कम्प्यूटर विज्ञान

29 नवम्बर पहली पारी: आज़ादी के बाद का स्वर्णिम भारत

30 नवम्बर रविवार का अवकाश

1 दिसम्बर पहली पारी: समाजशास्त्र

दूसरी पारी: अंग्रेजी साहित्य

2 दिसंबर

हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;