RBSE 8th result 2025 OUT : राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट यहां रोल नंबर से करें चेक
RBSE 8th result 2025 Out, RBSE 8th Result 2025 Declared: आरबीएसई रिजल्टऑनलाइन देखने के लिए rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ सब्मिट करने के बाद, छात्र अपने अंक देख सकेंगे।

RBSE 8th Result 2025 Declared: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट (RBSE 8th Result 2025)जारी हो गया है। आप ऑनलाइन rajshaladarpan.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए - RBSE 8th result direct link रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी। आप रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स जैसे ही ऊपर दिए गए लिंक पर अपना रोल नंबर डालेंगे, तो आपका पूरा रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर भी रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। (RBSE Result)
RBSE 8th Result 2025 Check Online Direct Link
इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा। राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने फिर एक बार लड़कों से अधिक पास प्रतिशत हासिल करके बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 97.24% रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.14% दर्ज किया गया है।
RBSE Board 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 8वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसा रहा था-
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत, जबकि छात्रों का 95.14 प्रतिशत रहा था। 8वीं में सीकर, दौसा, अलवर, अजमेर, तथा नागौर का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा था। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से अच्छा रहा था। पिछले साल कक्षा 8वीं में 12 लाख 50 हजार 800 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 11 लाख 97 हजार 321 परीक्षार्थी पास हुए थे। कुल परीक्षा परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा था। राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 94.54 प्रतिशत रहा, जबकि निजी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.38 प्रतिशत रहा था। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट में ए ग्रेड 21.05 फीसदी बच्चों को मिला था। В ग्रेड- 51.79%, C ग्रेड- 22.69% D ग्रेड- 0.20% स्टूडेंट्स की रही थी। ई ग्रेड वाले परीक्षार्थियों को फिर एक मौका देते उनकी सप्लिमेंट्री एग्जाम आयोजित करवाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


