Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE 5th 8th Exam Date Sheet 2026 download pdf : Rajasthan 5th and 8th exam dates time table Rajasthan board
RBSE 5th 8th Datesheet 2026 Pdf : राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं की डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल

RBSE 5th 8th Datesheet 2026 Pdf : राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं की डेटशीट जारी, देखें टाइम टेबल

संक्षेप:

Rajasthan Board RBSE 5th 8th Datesheet 2026: राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तथा 5वीं की 20 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

Dec 23, 2025 08:44 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rajasthan Board RBSE 5th 8th Datesheet 2026: राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तथा 5वीं की 20 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक शिफ्ट में दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में करीब 27 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 14 दिन चलेगी। दिव्यांग श्रेणी के परीक्षार्थियों को न्यूनतम 40% दिव्यांगता पर 50 मिनट का अतिरिक्त समय देंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा क्या ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर से शुरू कर दिए हैं। अब तक लगभग ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित है। यह पहली बार है जब आठवीं और पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जा रही है। आमतौर पर आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं 10वीं बोर्ड के साथ तथा पांचवी कक्षा की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाती रही है। ‌

राजस्थान बोर्ड 8वीं का टाइम टेबल (Rajasthan Board 8th Time Table 2026)

तिथि विषय

19 फरवरी अंग्रेजी

21 फरवरी हिंदी

23 फरवरी विज्ञान

25 फरवरी सामाजिक विज्ञान

27 फरवरी गणित

4 मार्च तृतीय भाषा

राजस्थान बोर्ड 5वीं का टाइम टेबल (Rajasthan Board 5th Time Table 2026)

20 फरवरी अंग्रेजी

24 फरवरी गणित

26 फरवरी हिंदी

28 फरवरी पर्यावरण अध्ययन

5 मार्च विशेष विषय

अलग से उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र बुकलेट में ही तय स्थान पर परीक्षा रोल नंबर लिखना होगा। परीक्षा की बुकलेट नजदीकी थानों में रखी जाएगी। आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, डिजिटल डायरी व अन्य इलेक्ट्रिकल डिवाइस ले जाना मना है। 75 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले स्टूडेंट को श्रुतलेखक भी मिलेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।