RBSE 12th Class Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, SMS से मार्कशीट करें चेक
BSER Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स (RBSE 12th Result 2026), साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गया है। आप रोल नंबर के जरिए SMS आसानी से अपनी स्ट्रीम चुनकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE 12th Result 2026 declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स (RBSE 12th Result 2026), साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट जारी हो गया है, आप ऑनलाइन rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। लाइव हिन्दुस्तान पर आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए - RBSE 12th result direct link रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी। आप रोल नंबर के जरिए SMS आसानी से अपनी स्ट्रीम चुनकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स जैसे ही ऊपर दिए गए लिंक पर अपना रोल नंबर डालेंगे, तो आपका पूरा रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर भी रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates
SMS से पाएं रिजल्ट
हमेशा यह देखा गया है कि राजस्थान के कई दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट की सुविधा उतनी अच्छी नहीं होती। इसके अलावा, कई छात्रों या उनके माता-पिता के पास स्मार्टफोन नहीं होता है। बोर्ड ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि ऐसे छात्रों को अपना परिणाम जानने में कोई दिक्कत न आए। अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप अपने साधारण कीपैड वाले फोन से भी सिर्फ एक SMS भेजकर अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।
SMS से रिजल्ट चेक करने का सही तरीका
1. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
2. टाइप करें: RJ12 <स्पेस > अपना रोल नंबर (उदाहरण के लिए: RJ12 1234567)
इस मैसेज को 5676750 पर भेज दें।
मैसेज भेजने के कुछ ही मिनटों के भीतर, आपका पूरा रिजल्ट आपके उसी मोबाइल नंबर पर इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा। यह तरीका न सिर्फ आसान है, बल्कि वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में बहुत काम आता है।
स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये जरूरी जानकारियां
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों के स्कोरकार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, कक्षा और बोर्ड का नाम, कुल प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल रहेगा। साथ ही जिन विषयों में परीक्षा दी गई है उनके नाम और कोड, थ्योरी व प्रैक्टिकल में मिले अंक, विषयवार मार्क्स और रजिस्ट्रेशन नंबर भी स्कोरकार्ड पर उपलब्ध होंगे, जिससे छात्र अपने पूरे प्रदर्शन का विस्तृत विवरण आसानी से देख सकते हैं।
ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों को भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


