RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर होगा जारी
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है। बस आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट और टाइम का फैसला होने का इंतजार है।

Rajasthan Board Result 2026 Class 12: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लाखों विद्यार्थियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है। बस आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट और टाइम का फैसला होने का इंतजार है। बोर्ड ने अभी राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की तारीख की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे।
बोर्ड अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम प्रक्रिया चल रही है।
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आने की उम्मीद
पिछले कुछ वर्षों के रुझान को देखें तो राजस्थान बोर्ड अक्सर साइंस और कॉमर्स का परिणाम पहले जारी करता था और आर्ट्स स्ट्रीम का परिणाम बाद में। लेकिन इस बार चर्चा है कि बोर्ड तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ या बहुत कम अंतराल पर जारी कर सकता है। इससे छात्रों को कॉलेज एडमिशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की योजना बनाने में काफी आसानी होगी।
कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
जैसे ही बोर्ड द्वारा नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Main Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी स्ट्रीम (Science, Commerce या Arts) का चयन करें।
4. अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'Submit' बटन दबाएं।
5. आपका डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा परिणाम घोषित होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसी स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं या 'SMS' के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त करने के विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
इसके साथ ही, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट को संभाल कर रखें। उनकी ओरिजनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
अभिभावक रखें पॉजीटिव माहौल
रिजल्ट से पहले छात्रों में स्ट्रेस होना स्वाभाविक है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अभिभावकों को इस समय बच्चों का साथ देना चाहिए। अंक चाहे जो भी हों, बच्चों को आगे की राह दिखाने के लिए प्रेरित करना सबसे महत्वपूर्ण है। राजस्थान बोर्ड इस वर्ष भी परिणाम जारी करने के मामले में अन्य राज्यों के मुकाबले अपनी स्पीड और पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


