RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल, यहां Roll Number से कर सकेंगे मार्कशीट डाउनलोड
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है। बस आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट और टाइम का फैसला होने का इंतजार है।
Rajasthan Board Result 2026 Class 12: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर के कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के लगभग 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार अब बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के संकेतों के अनुसार, बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम्स—साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—के नतीजे 31 मार्च को जारी होने की प्रबल संभावना है। बस आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट और टाइम का फैसला होने का इंतजार है। बोर्ड ने अभी राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की तारीख की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे।
इतिहास रचेगा इस बार का रिजल्ट
आमतौर पर राजस्थान बोर्ड मई या जून के महीने में नतीजे घोषित करता है, लेकिन इस बार बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। अगर नतीजे 31 मार्च को आते हैं, तो यह बोर्ड के इतिहास में पहली बार होगा जब मार्च के महीने में ही 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने 24 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी कर सबको चौंका दिया था।
तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ
इस साल भी बोर्ड तीनों विषयों (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) का परिणाम एक साथ जारी करने की परंपरा को बरकरार रख सकता है। शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे। हालांकि राजस्थान बोर्ड आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता, लेकिन मेरिट में आने वाले छात्रों और जिलावार प्रदर्शन की जानकारी जरूर साझा की जाएगी।
पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?
बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे 'कम्पार्टमेंट परीक्षा' के जरिए अपना साल बचाने का मौका दिया जाएगा।
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स) का चयन करें।
4. अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा परिणाम घोषित होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसी स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं या 'SMS' के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त करने के विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
इसके साथ ही, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट को संभाल कर रखें। उनकी ओरिजनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


