Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल, जानिए पिछले सालों में कैसा रहा था परिणाम

Mar 30, 2026 10:36 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026:  राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल जारी होगा। विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल, जानिए पिछले सालों में कैसा रहा था परिणाम

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आ रही है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम—आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—का रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। कल, यानी 31 मार्च (मंगलवार) को सुबह ठीक 10 बजे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बोर्ड मुख्यालय से नतीजों की घोषणा करेंगे।

इस बार राजस्थान बोर्ड ने अपनी कार्यकुशलता से सबको हैरान कर दिया है। बोर्ड ने न केवल समय पर परीक्षाएं संपन्न कराईं, बल्कि रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। नतीजे ( BSER RBSE Class 12 Result 2026 ) लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2026 Direct Link

आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2026 Direct Link

इतिहास में पहली बार: मार्च में ही आ रहा 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब 12वीं कक्षा का परिणाम मार्च महीने में ही घोषित किया जा रहा है। आमतौर पर 12वीं के नतीजे मई या जून के महीने में आते थे, लेकिन इस बार बोर्ड ने अपनी परंपरा को बदलते हुए नया इतिहास रचा है।

एक और दिलचस्प बात यह है कि इस साल 10वीं का रिजल्ट (24 मार्च) 12वीं से पहले ही जारी कर दिया गया। यह भी बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ है कि सीनियर सेकेंडरी से पहले सेकेंडरी के नतीजे जारी किए गए।

सबसे कम समय में परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड

इस साल 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थीं। परीक्षाओं के खत्म होने के महज कुछ ही दिनों के भीतर बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इससे पहले सबसे कम समय में रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड साल 2022 के नाम था, जब 26 अप्रैल को परीक्षाएं खत्म होने के बाद 1 जून (यानी 35 दिन) में रिजल्ट आया था। लेकिन 2026 में बोर्ड ने उस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

9 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य कल होगा साफ

कल घोषित होने वाले नतीजों में कुल 9,10,009 (9 लाख 10 हजार 9) रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों का भाग्य तय होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद बटन दबाकर पोर्टल पर नतीजे लाइव करेंगे। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट को लेकर सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि भारी ट्रैफिक के बावजूद वेबसाइट सुचारू रूप से काम कर सके।

पिछले तीन सालों से बढ़ रहा है सफलता का ग्राफ

आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान बोर्ड का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। पिछले तीन वर्षों से आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—तीनों ही स्ट्रीम का पास प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। हालांकि कोरोना काल में परीक्षाएं नहीं हुई थीं और प्रमोट किए जाने के कारण रिजल्ट 99 प्रतिशत से भी अधिक रहा था, लेकिन उसके बाद भी नियमित परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

सालआर्ट्सकॉमर्ससाइंस
202597.78%99.07%98.43%
202496.88%98.95%97.73%
202392.35%98.01%97.39%
202296.33%97.53%96.53%
202199.19%99.73%99.52%
202090.17%94.49%91.96%

RBSE 12th result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप्स 1: आधिकारिक RBSE वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें

स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि सुबह 10 बजे बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।