RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : कब आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगी मार्कशीट
RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नतीज अब कभी भी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी हो सकते हैं। 12वीं की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे 31 मार्च 2026 तक जारी होंगे।
RBSE 12th Result 2026 , Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कब रिजल्ट निकलेगा, आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, राज्य के 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इस प्रश्न के उत्तर का बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक किए जा सकेंगे। सिर्फ रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च तक चली थी। इसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट्स बैठे थे। प्रदेश के 6 हजार 170 सेंटर पर एग्जाम हुए थे। 10वीं परिणाम के ऐलान के समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिए थे कि 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे 31 मार्च 2026 तक जारी कर जाएंगे। ऐसे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कभी भी परिणाम की तिथि व समय ( BSER RBSE Class 12 Result 2026 date and time ) का ऐलान कर सकता है। इस साल भी 12वीं की तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा।
RBSE 12th result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप्स 1: आधिकारिक RBSE वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
RBSE 12th Result 2026 Live: आरबीएसई 12वीं मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आने के बाद आरबीएसई 12वीं मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
विषय का नाम
स्कूल का नाम
सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
कुल प्राप्तांक
कुल अंक
रिजल्ट का स्टेटस
डिवीजन
RBSE 12th Result 2026 Live : सिर्फ रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम
RBSE 12th result 2026 Live : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर जल्द ही कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 की घोषणा करेगा। आरबीएसई 12th रिजल्ट 2026 चेक करने का लिंक एक्टिव किया जाएगा। इसी के साथ आप रोल नंबर से राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
आरबीएसई बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद अपनी स्ट्रीम के अनुसार ‘Senior Secondary (Science) - 2026 Result', ‘Senior Secondary (Commerce) - 2026 Result', या ‘Senior Secondary (Arts) - 2026 Result'लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।