RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : जारी होने वाला राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, Roll No डाल यहां मिलेगी मार्कशीट
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। शिक्षा मंत्री ने बताया था कि RBSE 12वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट 31 मार्च 2026 तक जारी किया जाएगा।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं रिजल्ट के ऐलान के दौरान बताया था कि RBSE 12वीं बोर्ड 2026 का रिजल्ट 31 मार्च 2026 तक जारी किया जाएगा। इस साल भी 12वीं की तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। छात्र अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड बारहवीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें पूरे राज्य से लगभग 9 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। स्टूडेंट्स को एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होगें। इससे कम अंक आने पर फेल होंगे। अगर दो विषयों में फेल होते हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। कंपार्टमेंट परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाती है। परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड स्क्रूटनी का शेड्यूल भी जारी करेगा। जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे वे इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।
RBSE 12th result 2026 kaise check karein:राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप्स 1: आधिकारिक RBSE वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
RBSE 12th Result 2026 Live: कब हुई थीं बोर्ड परीक्षाएं, जानें पूरी जानकारी
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2026 में बोर्ड द्वारा 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जो पूरे राज्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इस दौरान लगभग 6,194 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां हजारों छात्रों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी। अब परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही जारी किया जा सकता है।
RBSE 12th Result 2026 Live: क्या एक साथ आएंगे तीनों स्ट्रीम के नतीजे?
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों के बीच सवाल है कि क्या इस बार तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी होंगे। फिलहाल संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों के रिजल्ट एक साथ घोषित कर सकता है, क्योंकि बोर्ड तैयारियों के अंतिम चरण में है। हालांकि, इस बारे में अंतिम और आधिकारिक पुष्टि रिजल्ट की घोषणा के समय ही सामने आएगी।
RBSE 12th Result 2026 Live: पिछले साल मई में आया था परिणाम, इस बार जल्दी आने की उम्मीद
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम 22 मई 2025 को जारी किया था। हालांकि इस बार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य मार्च में ही लगभग पूरा कर लिया गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट पिछले साल की तुलना में पहले जारी किया जा सकता है। अब छात्र रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द सामने आ सकती है।
RBSE 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर से ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के माध्यम से अपनी मार्कशीट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर से साइन अप कर OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, जबकि आधार लिंक होने पर UIDAI के जरिए भी लॉगिन किया जा सकता है। लॉगिन के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाकर राजस्थान बोर्ड चुनें और ‘Class XII’ पर क्लिक करें, फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करते ही मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिख जाएंगे, जिन्हें छात्र PDF में डाउनलोड या ऐप में सेव कर सकते हैं।
RBSE 12th Result 2026 Live: क्या 31 मार्च तक जारी होगा परिणाम?
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर खबर है कि राजस्थान बोर्ड द्वारा परिणाम 31 मार्च 2026 तक जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड की तैयारियों को देखते हुए छात्रों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
RBSE 12th Result 2026 Live: कहां मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट, जानें जरूरी बात
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन उपलब्ध स्कोरकार्ड केवल प्रोविजनल होता है और यह सिर्फ रेफरेंस के लिए दिया जाता है। Board of Secondary Education Rajasthan के अनुसार छात्रों को अपनी फाइनल और ओरिजनल मार्कशीट बाद में अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त करनी होगी, इसलिए उन्हें रिजल्ट देखने के बाद स्कूल से संपर्क बनाए रखना जरूरी है।
RBSE 12th Result 2026 Live: कब हुई थी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
RBSE 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद बिहार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी पूरा कर लिया है, जिसके चलते अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।
RBSE 12th Result 2026 Live: मार्कशीट में ये जरूरी डिटेल जरूर करें चेक
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करते समय छात्रों को अपनी प्रोविजनल मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके। बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट में छात्र अपना नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हों, कुल अंक और पास या फेल का स्टेटस जरूर चेक करें, क्योंकि किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते सुधार कराना जरूरी होता है।
RBSE 12th Result 2026 Live : SMS से ऐसे चेक करें अपना परिणाम
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र इंटरनेट के बिना भी अपना परिणाम SMS के जरिए आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर RJ12A लिखकर एक स्पेस दें और अपना रोल नंबर दर्ज करें, फिर इस मैसेज को 56263 या 5676750 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में राजस्थान बोर्ड की ओर से उनके फोन पर रिजल्ट से जुड़े मार्क्स भेज दिए जाएंगे, जिससे वे तुरंत अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
RBSE 12th Result 2026 Live : क्या एक साथ जारी होंगे तीनों स्ट्रीम के नतीजे?
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर चर्चा तेज है और माना जा रहा है कि इस बार राजस्थान बोर्ड आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी कर सकता है। बोर्ड फिलहाल रिजल्ट जारी करने की तैयारियों में जुटा हुआ है, हालांकि तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित होंगे या नहीं, इसकी अंतिम पुष्टि आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
RBSE 12th Result 2026 Live : पिछले साल मई में आया था परिणाम, इस बार पहले आने की उम्मीद
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जिसमें पिछले साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो Board of Secondary Education Rajasthan ने कक्षा 12वीं का परिणाम 22 मई 2025 को जारी किया था। हालांकि इस बार बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन कार्य मार्च में ही लगभग पूरा कर लिया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट पिछले साल की तुलना में पहले जारी किया जा सकता है। अब छात्र परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द जारी होने की संभावना है।
RBSE 12th Result 2026 Live : कौन करेगा परिणाम जारी
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर अपडेट है कि परिणाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है और इसे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन सिंह दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित कर सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट जारी करने को लेकर अंतिम पुष्टि बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
RBSE 12th Result 2026 Live : प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे ये अहम आंकड़े
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 हर साल की तरह इस बार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा, जिसमें सिर्फ रिजल्ट ही नहीं बल्कि कई महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा ओवरऑल पासिंग प्रतिशत, परीक्षा में शामिल होने वाले और सफल होने वाले छात्रों की कुल संख्या, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का अलग-अलग रिजल्ट, लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत और बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे छात्रों को पूरे परिणाम का विस्तृत विश्लेषण मिल सके।
RBSE 12th Result 2026 Live : इन वेबसाइट्स पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड किसी भी समय परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट सहित अन्य निर्धारित पोर्टल्स पर जाकर आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें केवल अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसके बाद उनका स्कोर तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
RBSE 12th Result 2026 Live : 10 साल बाद राजस्थान बोर्ड ने पिछली बार टॉपरों के नाम जारी किए थे
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड ने 2015 के बाद से टॉपरों के नाम जारी करना बंद कर दिया था। लेकिन पिछले साल आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा के समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी स्ट्रीम के टॉपरों के नामों का ऐलान कर दिया था। मेरिट बंद होने के बाद पहली बार हुए इस बदलाव को लेकर जब अजमेर बोर्ड ऑफिस में बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा से सवाल पूछा गया था कि बोर्ड मेरिट वापस शुरू कर रहा है क्या? इस बार आरबीएसई प्रशासक ने कहा था कि परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट पब्लिक डोमेन पर आ जाता है। इसे कोई भी देख सकता है।
RBSE 12th Result 2026 Live : 2015 की मेरिट पर हुआ था विवाद
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड ने 2015 तक मेरिट जारी करने का सिलसिला जारी रखा था। 2015 की परीक्षा में मेरिट में एक ही स्कूल के 17 स्टूडेंट्स के आने से विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद से मेरिट बंद कर दी गई थी। तब बोर्ड ने तय किया कि संबंधित साल में रिजल्ट के समय कोई मेरिट जारी नहीं होगी। संवीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर तक बोर्ड अलग अलग क्लास के टॉपरों की सूची जारी करेगा। इसी आधार पर बोर्ड उन्हें सम्मानित करता रहा है।
RBSE 12th Result 2026 Live : पिछले साल के आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट ( RBSE 12th Topper List )
RBSE 12th Result 2026 Live : पिछले साल के आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपरों की लिस्ट ( RBSE 12th Topper List )
आरबीएसई 12वीं साइंस टॉपर
नाम, पिता का नाम, मार्क्स
प्रीति राजेश कुमार 99.80 फीसदी
आर्ट्स टॉपर (चार स्टूडेंट को रैंक 1)
अनुप्रिया राठौड़ बृज राज सिंह राठौड़ 99.60 फीसदी
प्रगति अग्रवाल शिव कुमार अग्रवाल 99.60 फीसदी
प्रियंका राम चंद्र 99.60 फीसदी
उर्मिला मकर राम 99.60 फीसदी
कॉमर्स टॉपर
कंगना कोसनानी गौरव कोसनानी 99.20 फीसदी
RBSE 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइटों की लिस्ट
RBSE 12th Result 2026 Live : आरबीएसई कक्षा 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, कक्षा 12 के छात्र अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।
वेबसाइट लिस्ट -
livehindustan.com
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
RBSE 12th Result 2026 Live : मानसिक तनाव न लें और सक्सेस स्टोरीज़ पढ़ें
RBSE 12th Result 2026 Live : आरबीएसई 12वीं रिजल्ट आने से पहले, उसके आने पर और उसके आने के बाद आपको तनाव लेने की जरूरत नहीं है। मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते हैं। इसलिए परिणाम से पहले देश और दुनिया में एक से एक सफल लोगों की कहानियां पढ़ें, उनके संघर्ष की गाथाएं जानें, आपको पता लग जाएगा कि मार्क्स कतई आपके करियर का फैसला नहीं कर सकते। पॉजिटिव रहेंगे। पॉजिटिव रहकर करियर पर फैसला करेंगे। टॉपर होना, औसत अंक आना या फेल होने जैसी बातें इस बात की गारंटी नहीं होते कि आप भविष्य में कितने कामयाब होंगे या फिर आप कितने पैसे कमाएंगे।
RBSE 12th Result 2026 Live : 12वीं के छात्रों के लिए काम की बात
RBSE 12th Result 2026 Live : 12वीं के बाद हायर एजुकेशन की राह खुल जाती है। विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, फार्मा जहां भी जाएं, संस्थानों की रैंकिंग जरूर देख लें। आपने जिस संस्थान में दाखिला लेने का मन बनाया है उसकी रैंकिंग और प्लेसमेंट का स्टेट जरूर जान लें। भारत सरकार ने हर साल NIRF Ranking जारी करती है। www.nirfindia.org पर जाकर आप मैनेजमेंट, मेडिकल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, बेस्ट कॉलेज, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, लॉ जैसी फील्ड्स के संस्थानों की रैंकिंग देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर वर्ष 2016 से लेकर 2025 तक की रैंकिंग उपलब्ध है। अगर आपको राजस्थान में ही रहकर पढ़ाई करनी है तो विद्यार्थी इस रैकिंग लिस्ट में राजस्थान के अच्छे संस्थान भी तलाश सकते हैं। टॉप 300 की रैंकिंग में उनका भी नाम होगा।
RBSE 12th Result 2026 Live : जानें SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका
RBSE 12th Result 2026 Live : परीक्षार्थी यह भी ध्यान रखें कि रिजल्ट की घोषणा के बाद अत्यधिक छात्रों के आरबीएसई बोर्ड की वेबसाइट पर आने के चलते वह क्रैश हो सकती है या फिर उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। वेबसाइट पर हेवी ट्राफिक की वजह से वह स्लो भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जैसे ही आरबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर 12वीं रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
यहां जानें कैसे आप SMS के जरिए अपने मोबाइल पर आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर जाकर खुद का मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
स्टेप-1 - www.livehindustan.com पर लॉग इन करें।
स्टेप 2- बोर्ड रिजल्ट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 4- 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। स्ट्रीम चुनें।
स्टेप 5- अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और कक्षा की डिटेल्स डालकर सब्मिट करें।
RBSE 12th Result 2026 Live : आरबीएसई 12वीं विद्यार्थी री-चेकिंग के लिए रहें तैयार
RBSE 12th Result 2026 Live : हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। याद करें कि आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।
RBSE 12th Result 2026 Live: आरबीएससी 12वीं के छात्र विचार करें, अब क्या करना है
RBSE 12th Result 2026 Live: 12वीं के बाद बीटेक, एमबीबीएस, बीडीएस, बीसीए, बीबीए, बीएससी नर्सिंग, बीफार्मा, बीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस जैसे तमाम डिग्री कोर्सेज की राह खुल जाती है। इनमें से कुछ प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेज हैं और कुछ एकेडमिक। 12वीं के बाद ढेरों तरह के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्सेज भी होते हैं। विद्यार्थी इस समय अपनी रुचि और ताकत को परखें और फील्ड का चयन करें। हालांकि बहुत से विद्यार्थी जेईई मेन और नीट के जरिए अपनी राह चुन चुके हैं लेकिन इसके अलावा और भी बेशुमार फील्ड के दरवाजे खुले हुए हैं। बस जरूरत है तो अपनी दिलचस्पी को समझने की। बहुत से विद्यार्थी 12वीं के समय अपनी रुचि नहीं समझ पाते। उन्हें BA. BCom. BSc कर अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी चाहिए और उसके बाद प्रोफेशनल कोर्स करना चाहिए। उस समय उनका विजन और लक्ष्य स्पष्ट हो चुका होगा। रोजाना अखबार पढ़ें और विभिन्न संस्थानों के एडमिशन नोटिफिकेशन पर नजर रखें। इसके अलावा बहुत सी सरकारी नौकरियां ऐसी हैं जिसके लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। सरकारी विभागों में क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट जैसे अनेक पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को रखा जाता है।
RBSE 12th Result 2026 Live : आरबीएसई 12वीं रिजल्ट के बाद ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
RBSE 12th Result 2026 Live : आरबीएसई 12वीं रिजल्ट कुछेक दिनों में जारी होने वाला है। ध्यान रहे कि बोर्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट प्रोविजनल है, ओरिजनल मार्कशीट के लिए छात्रों को रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाना होगा। आरबीएसई बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कूलों को भेजेगा। फिर सभी स्कूल अपने अपने स्टूडेंट्स को मार्कशीट व सर्टिफिकेट वितरित करेंगे।
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस परीक्षा या फिर 10वीं में फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर एमपी बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड में सेकेंड चांस एग्जाम हो रहा है।
RBSE 12th result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें
RBSE 12th result 2026 Live: आरबीएसई बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद अपनी स्ट्रीम के अनुसार ‘Senior Secondary (Science) - 2026 Result', ‘Senior Secondary (Commerce) - 2026 Result', या ‘Senior Secondary (Arts) - 2026 Result'लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
RBSE 12th Result 2026 Live: आरबीएसई 12वीं मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आने के बाद आरबीएसई 12वीं मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरूर चेक कर लें
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
विषय का नाम
स्कूल का नाम
सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक
प्रैक्टिकल में प्राप्तांक
कुल प्राप्तांक
कुल अंक
रिजल्ट का स्टेटस
डिवीजन
RBSE 12th Result 2026 Live: कहां देखें अपनी राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट सबसे पहले
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट यहां से करें डाउनलोड
rajresults.nic.in
rajeduboard.rajasthan.gov.in
livehindustan.com
सिर्फ रोल नंबर डालकर स्टूडेंट्स मार्कशीट चेक कर सकेंगे। ध्यान रहें स्टूडेंट्स को ऑरिजनल मार्कशीट की हार्डकॉपी उनके स्कूल से ही मिलेगी। यह कुछ दिन बाद मिलेगी।
RBSE 12th result 2026 Live : वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा
RBSE 12th result 2026 Live : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
RBSE 12th Result 2026 Live : सिर्फ रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम
RBSE 12th result 2026 Live : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर जल्द ही कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 की घोषणा करेगा। आरबीएसई 12th रिजल्ट 2026 चेक करने का लिंक एक्टिव किया जाएगा। इसी के साथ आप रोल नंबर से राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RBSE 12th result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइटों की लिस्ट
RBSE 12th result 2026 Live : आरबीएसई 12वीं परिणाम जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, कक्षा 12 के छात्र अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।
वेबसाइट लिस्ट -
livehindustan.com
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें
- RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर आरबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण – रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2026 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।