RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: यहां रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल सुबह 10 बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होगा। छात्र रोल नंबर से रिजल्ट देख सकेंगे।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: यहां रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज मंगलवार सुबह 10 बजे घोषित होगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकाय का परिणाम एक साथ जारी करेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव नतीजे जारी करेंगे। विद्यार्थी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। राज्य के 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 11 मार्च तक चली थी। इसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट्स बैठे थे। प्रदेश के 6 हजार 170 सेंटर पर एग्जाम हुए थे। 10वीं परिणाम के ऐलान के समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिए थे कि 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे 31 मार्च 2026 तक जारी कर जाएंगे।

प्रश्न- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा। (RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Date , Time)

उत्तर- राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 31 मार्च मंगलवार सुबह 10 बजे घोषित होगा।

प्रश्न - राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कहां चेक करें।

उत्तर - आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक कर सकेंगे

RBSE 12th result 2026 : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप्स 1: आधिकारिक RBSE वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें

स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे रिजल्ट जारी, ऑनलाइन पोर्टल पर रहेगी नजर

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का ऐलान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल सुबह 10 बजे एक विशेष ऑनलाइन सत्र के जरिए करेंगे, जहां वे बटन दबाकर रिजल्ट पोर्टल को लाइव करेंगे। इस दौरान अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। रिजल्ट जारी होते ही राज्य का ओवरऑल पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन का डेटा भी सार्वजनिक किया जाएगा, जिस पर छात्रों और अभिभावकों की नजर बनी रहेगी।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री का मौका, छात्रों को मिलेगा दूसरा अवसर

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद छात्रों को राहत देते हुए स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा। अगर किसी छात्र को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं है, तो वह रिजल्ट जारी होने के 24 घंटे के भीतर री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेगा। वहीं, एक या दो विषय में असफल होने वाले छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जा सकता है, ताकि वे बिना साल गंवाए दोबारा परीक्षा देकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: टॉपर्स को मिल सकता है सम्मान, लैपटॉप और स्कॉलरशिप की उम्मीद

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी करने की परंपरा को दोहरा सकता है। खबर है कि जिलावार टॉपर्स के नाम शाम तक सार्वजनिक किए जा सकते हैं। मेरिट में जगह बनाने वाले मेधावी छात्रों के लिए राज्य सरकार की ओर से फ्री लैपटॉप और स्कॉलरशिप जैसी बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 10 बजे का इंतजार, 9 लाख छात्रों की धड़कनें तेज

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान में 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर माहौल बेहद उत्साह और तनाव से भरा हुआ है। जैसे-जैसे रात बीत रही है, करीब 9 लाख छात्रों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। कल, 31 मार्च सुबह 10 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा, जहां शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक क्लिक के साथ नतीजों की घोषणा करेंगे। इसी के साथ यह तय होगा कि इस साल राज्य का एजुकेशन ग्राफ किस दिशा में जाता है और किसने बाजी मारी है। छात्रों और अभिभावकों के बीच अब बस उसी पल का बेसब्री से इंतजार है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: क्या इस बार टूटेगा 95.6% का रिकॉर्ड?

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर इस बार खास उत्सुकता बनी हुई है कि क्या पिछले साल का रिकॉर्ड टूटेगा। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 95.6 प्रतिशत रहा था, जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा था। अब नजर इस बात पर है कि क्या आर्ट्स या कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र इस आंकड़े को पार कर पाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार कॉपियों की जांच में कुछ नरमी बरती गई है, जिससे रिजल्ट और बेहतर रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह के साथ-साथ इंतजार भी बढ़ गया है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 PDF ऐसे करें डाउनलोड, फॉलो करें आसान स्टेप्स

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए रोल नंबर जरूरी

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को लॉगिन के दौरान अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसी के आधार पर वे अपना रिजल्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के अपना स्कोरकार्ड देख सकें।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 12 फरवरी से 11 मार्च तक हुए एग्जाम

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 इस वर्ष 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। पूरे राज्य में कुल 139 परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने परीक्षा दी। बोर्ड की ओर से सभी केंद्रों पर सुचारू और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न कराई गई, जिसके बाद अब छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कई तरीकों से चेक कर सकेंगे नतीजे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम कई माध्यमों से आसानी से देख सकेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके अलावा SMS सेवा के जरिए भी नतीजे प्राप्त किए जा सकते हैं, जबकि डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे रिजल्ट देखने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आर्ट्स में बीते साल इन जिलों का रहा था दबदबा, ये जिला सबसे आगे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 में राजसमंद जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.05 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद बाड़मेर 98.73 प्रतिशत और डीग 98.70 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इन जिलों के छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन ने पूरे राज्य में उनकी शैक्षणिक मजबूती को दर्शाया था।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 12वीं रिजल्ट 31 मार्च सुबह 10 बजे होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि RBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की आधिकारिक घोषणा करेगा, जिसके बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य माध्यमों से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ जारी होंगे अहम आंकड़े

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करते समय महत्वपूर्ण आंकड़े भी सामने रखे जाएंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या, पास होने वाले विद्यार्थियों का आंकड़ा और कुल पास प्रतिशत की जानकारी साझा करेगा। इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी, जिससे छात्रों के प्रदर्शन का पूरा चित्र स्पष्ट हो सकेगा और रिजल्ट का विश्लेषण करना आसान होगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: इन आसान तरीकों से चेक कर सकेंगे नतीजे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम कई तरीकों से चेक कर सकेंगे। सबसे पहले वे ऑफिशियल RBSE वेबसाइट्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी मार्कशीट एक्सेस की जा सकती है। वहीं, अगर वेबसाइट स्लो हो या अस्थायी रूप से काम न कर रही हो, तो छात्र SMS सेवा का उपयोग करके भी आसानी से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आएंगी ये अहम जानकारियां

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करते समय प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा करेगा। इसमें परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की कुल संख्या, परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या और पास होने वाले छात्रों का आंकड़ा शामिल रहेगा। इसके साथ ही बोर्ड कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा, जिससे छात्रों को रिजल्ट का पूरा विश्लेषण समझने में आसानी होगी।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक करें अपना परिणाम

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये जरूरी जानकारियां

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्रों के स्कोरकार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, कक्षा और बोर्ड का नाम, कुल प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल रहेगा। साथ ही जिन विषयों में परीक्षा दी गई है उनके नाम और कोड, थ्योरी व प्रैक्टिकल में मिले अंक, विषयवार मार्क्स और रजिस्ट्रेशन नंबर भी स्कोरकार्ड पर उपलब्ध होंगे, जिससे छात्र अपने पूरे प्रदर्शन का विस्तृत विवरण आसानी से देख सकेंगे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने सभी कक्षाओं के परिणाम 31 मार्च तक जारी करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि बिना देरी के 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जा सके। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई को समय पर आगे बढ़ाना और शैक्षणिक कैलेंडर को सुव्यवस्थित करना है, जिससे पूरे सत्र का संचालन बेहतर तरीके से हो सके।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 12वीं रिजल्ट जारी होते ही इन वेबसाइट्स पर एक्टिव होगा डायरेक्ट लिंक

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, उसी समय छात्रों के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से तुरंत अपना परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे, जिससे उन्हें रिजल्ट पाने में किसी तरह की देरी न हो।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे घोषणा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेंगे। बोर्ड की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और तय समय पर आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट समेत अन्य माध्यमों से अपने अंक देख सकेंगे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: डिजीलॉकर और SMS से भी चेक कर सकेंगे नतीजे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को वेबसाइट स्लो या क्रैश होने की परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक तरीके भी उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र डिजीलॉकर ऐप या उसकी वेबसाइट के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा SMS के जरिए भी नतीजे चेक करने की सुविधा दी गई है, जिससे इंटरनेट की समस्या होने पर भी छात्र बिना किसी दिक्कत के अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: तीनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड की ओर से आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे नतीजे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा 12वीं रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी होते ही रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in एवं rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 31 मार्च को खत्म होगा 9 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर मुख्यालय से कल 31 मार्च को सुबह 10 बजे से 12वीं का परिणाम जारी करेगा। शिक्षा मंत्री बटन दबाकर नतीजे जारी करेंगे। इसी के साथ कल राज्य के करीब 9 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कब हुई राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा, किस स्ट्रीम में कितने छात्र

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का आयोजन इस बार फरवरी में शुरू हो गया था। ये 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इनमें 9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। कला संकाय के करीब 6 लाख, विज्ञान के लगभग 2.20 लाख और वाणिज्य के करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं शामिल रहे थे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर से ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट

Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के माध्यम से अपनी मार्कशीट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर से साइन अप कर OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, जबकि आधार लिंक होने पर UIDAI के जरिए भी लॉगिन किया जा सकता है। लॉगिन के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाकर राजस्थान बोर्ड चुनें और ‘Class XII’ पर क्लिक करें, फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करते ही मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिख जाएंगे, जिन्हें छात्र PDF में डाउनलोड या ऐप में सेव कर सकते हैं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आरबीएसई बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।

- इसके बाद अपनी स्ट्रीम के अनुसार ‘Senior Secondary (Science) - 2026 Result', ‘Senior Secondary (Commerce) - 2026 Result', या ‘Senior Secondary (Arts) - 2026 Result'लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

- आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर घोषित करेंगे 12वीं के नतीजे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल सुबह 10 बजे एक विशेष ऑनलाइन सत्र के जरिए रिजल्ट का बटन दबाकर पोर्टल को लाइव करेंगे। इस दौरान बोर्ड मुख्यालय अजमेर से बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। शिक्षा मंत्री द्वारा रिजल्ट जारी करने के साथ ही राज्य की ओवरऑल पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन का डेटा भी सार्वजनिक किया जाएगा

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: पिछले तीन सालों से बढ़ रहा है सफलता का ग्राफ

आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान बोर्ड का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। पिछले तीन वर्षों से आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—तीनों ही स्ट्रीम का पास प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। हालांकि कोरोना काल में परीक्षाएं नहीं हुई थीं और प्रमोट किए जाने के कारण रिजल्ट 99 प्रतिशत से भी अधिक रहा था, लेकिन उसके बाद भी नियमित परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

साल आर्ट्स कॉमर्स साइंस

2025 97.78% 99.07% 98.43%

2024 96.88% 98.95% 97.73%

2023 92.35% 98.01% 97.39%

2022 96.33% 97.53% 96.53%

2021 99.19% 99.73% 99.52%

2020 90.17% 94.49%

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। इसके बाद छात्र पेज पर लॉग इन कर पाएंगे। छात्रों के लिए कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा हरेक अपडेट यहां इस लेख में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर होगा जारी

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट कल (31 मार्च मंगलवार) सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 live: क्या घोषित हो चुकी राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तिथि

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 live: राजस्थान बोर्ड ने अभी 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने की तिथि व समय का ऐलान नहीं किया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) किसी भी समय रिजल्ट डेट और टाइम की जानकारी दे सकता है।

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं के लिए 31 मार्च तक खत्म हो सकता है इंतजार

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) भी 12वीं के रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च तक कर सकता है। यहां 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस साल 9.58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इतने बड़े पैमाने पर हुए इस एग्जाम के बाद अब उन लाखों स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए इन नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Share

Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: पिछले साल मई में आया था परिणाम, इस बार जल्दी आने की उम्मीद

Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें पिछले साल के ट्रेंड के अनुसार राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम 22 मई 2025 को जारी किया था। हालांकि इस बार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य मार्च में ही लगभग पूरा कर लिया गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट पिछले साल की तुलना में पहले जारी किया जा सकता है। अब छात्र रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द सामने आ सकती है।

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: 2025 में राजस्थान बोर्ड 12वीं में कितने बच्चे हुए थे पास

RBSE 12th Result 2026 Live: 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल पास प्रतिशत 98.43 फीसदी दर्ज किया गया था। इस बार देखना होगा की पास प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रहता है या कम।

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए 6191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लिए इस साल कुल 6 हजार 191 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां पूरी पारदर्शिता व सुरक्षा के साथ परीक्षा कराई गई। पेपर लीक का कोई मामला सामने नहीं आया।

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चके करें

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चके करें

- RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं

- होमपेज पर मौजूद राजस्थान बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

- अपनी स्ट्रीम के अनुसार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके पेज पर साइन इन करें।

- अपना राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए ‘Submit’ पर टैप करें।

- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: पिछले साल किस जिले का कितने स्टूडेंट्स पास

RBSE 12th Result 2026 Live: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में बाड़मेर का पास फीसदी सबसे अच्छा रहा था। इसके बाद भीलवाड़ा और चुरू के स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा पास हुए थे।

जिला पास प्रतिशत

अजमेर 91.39%

अलवर 92.90%

बांसवाड़ा 91.41%

बाड़मेर 95.12%

भरतपुर 91.48%

भीलवाड़ा 93.68%

बीकानेर 92.12%

बूंदी 88.64%

चित्तौड़गढ़ 92.42%

चुरू 92.93%

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरRBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: यहां रोल नंबर डालकर चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट