Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT, Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आट्र्स का रिजल्ट 97.54 फीसदी, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52 फीसदी रिजल्ट रहा। नीचे दिए गए लिंक पर रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए। साइंस में 5 विद्यार्थियों दीपिका रानी, सोनू मेहरा, दिव्या भादू, निकिता, रिशिता ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल संयुक्त टॉपर ने टॉप किया है। आट्र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट नव्या मीणा, नैंसी चौधरी और नरपत को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर वर्षा रानी ने टॉप किया। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं आट्र्स का रिजल्ट 97.54 फीसदी, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52 फीसदी रिजल्ट रहा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावार ने आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया। विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी आसानी से परिणाम चेक किए जा सकते हैं। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 910009 विद्यार्थी पंजीकृत थे। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है। ऐसा भी पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया हो।
RBSE 12th Result 2026 kaise dekhe : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप्स 1: आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
| कॉमर्स | 496 | वर्षा रानी | कृष्ण कुमार | 99.20 |
| आर्ट्स | 498 | नरपत | मूलाराम | 99.60 |
| आर्ट्स | 498 | नव्या मीणा | अशोक कुमार मीणा | 99.60 |
| आर्ट्स | 498 | नैंसी चौधरी | तेजेंद्र कुमार | 99.60 |
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रा की मौत, आए 94 प्रतिशत अंक, इंजेक्शन लगवाकर परीक्षा देने जाती थी
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अपनी बेटी का 12वीं का शानदार रिजल्ट देखकर एक मां खुश होने की बजाय फफककर रो पड़ी। उसने बेटी नकिता की फोटो को सीने से लगा लिया। नकिता की 10 दिन पहले मौत हो गई थी। राजस्थान बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जिसमें नकिता के 93.80 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। वह लंबे समय से शुगर की मरीज थी। 12वीं के एग्जाम में वह बीमार हो गई थी। तेज बुखार में भी इंसुलिन के इंजेक्शन लेकर परीक्षा देने जाती थी। गांव 7 केएनडी की रहने वाली नकिता ने पढ़ाई की लड़ाई जीत ली थी, लेकिन जिंदगी की लड़ाई हार गई।
बाड़मेर से सीकर पढ़ने गई लड़की का कमाल, राजस्थान बोर्ड 12वीं में आए 500 में से 499 अंक
बाड़मेर से सीकर पढ़ने गई छात्रा दिव्या भादू ने राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में राज्य भर में टॉप किया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में तीन विद्यार्थियों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए जिसमें से दिव्या भी एक हैं। सीकर जिले के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा दिव्या भादू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता पाई। दिव्या मूल रूप से बाड़मेर जिले के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत हैं।
दिव्या पिछले दो वर्षों से स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और रोजाना 4 से 5 घंटे अतिरिक्त अध्ययन करती थीं। छुट्टियों में भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी, जिससे उनकी सफलता की नींव मजबूत हुई। पीसीबी छात्रा दिव्या अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती हैं। उनका सपना आगे चलकर आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना है।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: अलवर का प्रदर्शन कैसा रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: अलवर इस बार साइंस में 94.56%, आर्ट्स में 96.58% और कॉमर्स में 97.43% परीक्षार्थी पास हुए। प्रदेश के जिलों की रैंकिंग में साइंस में अलवर जिला 39वें, आर्ट्स में 36 वें और कॉमर्स में 25 वें स्थान पर रहा। गत वर्ष साइंस में 98.37%, आर्ट्स में 97.52% और कॉमर्स में 99.19% बच्चे पास हुए थे।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: दौसा में तीनों ही संकायों में छात्राएं अव्वल रहीं
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: दौसा में तीनों ही संकायों में छात्राएं अव्वल रहीं। साइंस का 97.96 और आट्र्स का 97.53 प्रतिशत परिणाम रहा। साइंस में छात्राओं का 98.88 और छात्रों का साइंस में 97.56% परिणाम रहा। आट्र्स में छात्राओं का 98.48 और छात्रों का 96.28% रिजल्ट रहा।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कॉमर्स में कोटा 39वें स्थान पर फिसला, 4 साल में सबसे खराब रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट काफी कम रहा है। इसमें 23.2% की कमी इस बार रही है। पिछले साल कोटा में कॉमर्स का रिजल्ट 99.13 रहा था जो घटकर इस साल 76.13 प्रतिशत रह गया। पिछले चार साल में कॉमर्स का यह सबसे खराब रिजल्ट रहा है। आर्टस में 94.50 फीसदी और साइंस में 97.58 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: बीकानेर जिले का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: बीकानेर जिले में साइंस काओवरऑल रिजल्ट 96.47%, कॉमर्स का 99.28%और आर्ट्स का 97.77% रहा है। साइंस के परीक्षापरिणाम में पिछले साल की तुलना में 2.16% औरआर्ट्स में 0.06% की गिरावट आई है। कॉमर्स के रिजल्ट में पिछले साल कीतुलना में 0.76% की बढ़ोतरी हुई है। तीनों फैकल्टी मेंसबसे अधिक 100% छात्राएं कॉमर्स में उत्तीर्ण हुई हैं
अजमेर जिले में आट्र्स में 98.14%, कॉमर्स में 98.59% और साइंस में 97.31% स्टूडेंट पास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इस बार अजमेर जिले में आट्र्स में 98.14%, कॉमर्स में 98.59% और साइंस में 97.31% स्टूडेंट पास हुए। पिछले साल के मुकाबले इस साल जिले का रिजल्ट एक प्रतिशत तक घट गया है। अजमेर जिला प्रदेश में टॉप 10 में भी नहीं है। जिला इस बार कॉमर्स में 16वें, साइंस में 24वें और आट्र्स में 12वें स्थान पर पर रहा।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 99.20 प्रतिशत लाने वाली मानसी को कार गिफ्ट करेगा स्कूल
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: जोधपुर में शानदार 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली मानसी जांगिड़ को स्कूल प्रबंधन ने कार गिफ्ट करने की घोषणा की है। मानसी जोधपुर साइंस में राज्य में तीसरे स्थान पर हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: जोधपुर जिले का राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इस बार जोधपुर जिले में आर्ट्स में 98.17%,कॉमर्स में 94.29% और साइंस में 98.94% स्टूडेंट पास हुए। पिछले साल के मुकाबले इस साल जिले का कॉमर्स का रिजल्ट चार प्रतिशत से अधिक घट गया है,जबकि साइंस में सुधार हुआ है।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: जयपुर का राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: जयपुर के वाटिका राजकीय विद्यालय के सोनू मेहरा साइंस में 99.80% और लुनियावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नव्या मीणा आर्ट्स में 99.60% अंक लाकर टॉपर रहीं। जिले में साइंस का 97.82%, आर्ट्स का 97.15% और कॉमर्स का 94.99% रिजल्ट रहा है। साइंस और आर्ट्स में बालिकाओं ने बाजी मारी, कॉमर्स में बालक आगे रहे। साइंस में 97.23% बालक और 98.72% बालिकाएं, आर्ट्स में 96.19% बालक और 98.01% बालिकाएं, वहीं कॉमर्स में 96.03% बालक और 93.07% बालिकाएं पास हुईं। जयपुर में आर्ट्स में 45,368, कॉमर्स में 8,645 और साइंस में 38,391 विद्यार्थी पास हुए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार तीनों संकाय का रिजल्ट कम रहा। आर्ट्स में 0.38%, कॉमर्स में 4.26% और साइंस में 0.35% रिजल्ट कम रहा।
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस, और कॉमर्स के टॉप और फिसड्डी (सबसे कम प्रदर्शन करने वाले) जिलों की सूची
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस, और कॉमर्स के टॉप और फिसड्डी (सबसे कम प्रदर्शन करने वाले) जिलों की सूची
1. आर्ट्स (Arts) स्ट्रीम
टॉप-5 जिले:
1. राजसमंद (98.70%)
2. डीडवाना-कुचामन (98.58%)
3. सिरोही (98.52%)
4. पाली (98.47%)
5. फलोदी (98.43%)
* फिसड्डी टॉप-5 जिले:
1. धौलपुर (95.36%)
2. बालोतरा (96.16%)
3. प्रतापगढ़ (96.26%)
4. कोटा (96.28%)
5. सलूंबर (96.38%)
2. साइंस (Science) स्ट्रीम
टॉप-5 जिले:
1. कुचामन-डीडवाना (99.43%)
2. बाड़मेर (99.08%)
3. जोधपुर (98.94%)
4. राजसमंद (98.87%)
5. सीकर (98.85%)
फिसड्डी टॉप-5 जिले:
1. खैरथल-तिजारा (89.80%)
2. श्रीगंगानगर (90.81%)
3. अलवर (94.56%)
4. चित्तौड़गढ़ (95.51%)
5. झालावाड़ (95.54%)
3. कॉमर्स (Commerce) स्ट्रीम
टॉप जिले: इस स्ट्रीम में निम्नलिखित जिलों ने 100% परिणाम प्राप्त किया है:
1. बांसवाड़ा
2. दौसा
3. बालोतरा
4. डीग
5. कोटपूतली-बहरोड़
6. सलूंबर
फिसड्डी टॉप-5 जिले:
1. फलोदी (36.43%)
2. खैरथल-तिजारा (67.77%)
3. कोटा (76.13%)
4. प्रतापगढ़ (77.06%)
5. झुंझुनूं (80.91%)
राजस्थान बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2026 ( Rajasthan Board 12th Toppers List Arts , Science , Commerce)
| कॉमर्स | 496 | वर्षा रानी | कृष्ण कुमार | 99.20 |
| आर्ट्स | 498 | नरपत | मूलाराम | 99.60 |
| आर्ट्स | 498 | नव्या मीणा | अशोक कुमार मीणा | 99.60 |
| आर्ट्स | 498 | नैंसी चौधरी | तेजेंद्र कुमार | 99.60 |
RBSE 12th Result 2026 Live: नवीन शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल को प्रारंभ होगा
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में नवीन शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल को प्रारंभ होगा जिसके लिए प्रवेशोत्सव चलाया जा रहा है।
शिक्षा विभाग ने इस वर्ष विद्यार्थियों तक शिक्षा का संपूर्ण लाभ पहुंचाने के लिए यह अभिनव पहल की है।
1 अप्रैल से सत्र प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश शुरू होने से पूर्व पाठ्यपुस्तकें व पाठ्यसामग्री मिल जाएगी जिससे वे अवकाश का उपयोग पढ़ाई के लिए कर सकेंगे।
राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मिड डे मील सहित अन्य विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान आर्ट्स टॉपर लिस्ट में बाड़मेर के दो लड़के
राजस्थान बोर्ड 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में बाड़मेर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कला वर्ग में नरपत जांगिड़ (99.60%) ने टॉप किया जबकि सवाई जांगिड़ (99.40%) दूसरे स्थान पर रहे। दोनों महाराजा स्कूल के छात्र हैं।
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी पास विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी पास विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं! यह सफलता आपकी अटूट लगन, कड़े परिश्रम और अनुशासन का प्रतिफल है।
जिन विद्यार्थियों को मनमुताबिक परिणाम नहीं मिले, वे कतई निराश न हों। परीक्षा का परिणाम आपकी योग्यता का अंतिम पैमाना नहीं है। अपनी कमियों को पहचानें और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करें।
प्रभु श्री राम से आप सभी के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करता हूं।
RBSE 12th Result 2026 Live: सीकर की ऋतिषा के 99.20 प्रतिशत
RBSE 12th Result 2026 Live: सीकर में पोलो ग्राउंड स्थित विद्याश्रम पब्लिक स्कूल की ऋतिषा कुमावत ने आर्ट्स स्ट्रीम में 99.20 प्रतिशत अचीव किए हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: सीकर के ब्राइट स्कूल की बेटियां राजस्थान टॉपर
सीकर में ब्राइट स्कूल की बेटियां निकिता जांगिड़ और ऋषिता तूनवाल ने साइंस स्ट्रीम में 99.80 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं। साइंस स्ट्रीम में दोनों बेटियों ने राजस्थान टॉप किया है।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं टॉपर दिव्या भादू के 500 में से 499 नंबर
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live सीकर जिले के लोसल कस्बे में स्थित शेखावाटी पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट दिव्या भादू ने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 499 नंबर प्राप्त करके राजस्थान टॉप किया है। मूलत: बाड़मेर की रहने वाली दिव्या ने लोसल में स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की और अब IAS बनना चाहती है।
Rajasthan Board 12th Result 2026 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में किसने किया टॉप
Rajasthan Board 12th Result 2026 Live : वर्षा रानी ने 99.2 फीसदी मार्क्स हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप किया है।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : कॉमर्स में 7 जिलों के सभी बच्चे पास
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : कुल 7 जिलों (बांसवाड़ा, दौसा, करौली, बालोतरा, डीग, कोटपुतली-बहरोड़ और सलूम्बर) ने 100% परिणाम प्राप्त किया है।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में 5 स्टूडेंट्स ने किया टॉप
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में चार छात्राओं और एक छात्र ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। पांचों के बराबर अंक हैं। इन सभी ने कुल 500 में से 499 यानी 99.80% अंक लाकर राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस टॉप किया है।
सोनू मेहरा: 99.8%
दीपिका रांकावत: 99.8%
दिव्या भादू: 99.8%
निकिता: 99.8%
ऋषिता: 99.8%
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में किस जिले में कितने पास
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में किस जिले में कितने पास
रैंक जिला कुल उत्तीर्ण प्रतिशत (%)
1 बांसवाड़ा (Banswara) 100.00%
1 दौसा (Dausa) 100.00%
1 करौली (Karauli) 100.00%
1 बालोतरा (Balotra) 100.00%
1 डीग (Deeg) 100.00%
1 कोटपुतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror) 100.00%
1 सलूम्बर (Salumber) 100.00%
8 सिरोही (Sirohi) 99.69%
9 हनुमानगढ़ (Hanumangarh) 99.59%
10 टोंक (Tonk) 99.52%
11 भीलवाड़ा (Bhilwara) 99.41%
12 बीकानेर (Bikaner) 99.28%
13 पाली (Pali) 99.17%
14 धौलपुर (Dholpur) 99.11%
15 उदयपुर (Udaipur) 99.08%
16 बाड़मेर (Barmer) 99.06%
17 बारां (Baran) 99.04%
18 नागौर (Nagaur) 99.01%
19 चूरू (Churu) 98.75%
20 ब्यावर (Beawar) 98.71%
21 अजमेर (Ajmer) 98.59%
22 श्रीगंगानगर (Shri Ganganagar) 98.58%
23 भरतपुर (Bharatpur) 98.57%
24 झालावाड़ (Jhalawar) 98.44%
25 चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) 98.32%
26 अलवर (Alwar) 97.43%
27 जयपुर (Jaipur) 94.99%
28 जोधपुर (Jodhpur) 94.29%
29 बूंदी (Bundi) 91.11%
30 जालौर (Jalore) 90.22%
31 जैसलमेर (Jaisalmer) 88.68%
32 डूंगरपुर (Dungarpur) 88.29%
33 डीडवाना-कुचामन (Didwana-Kutchaman) 85.93%
34 सीकर (Sikar) 85.82%
35 राजसमंद (Rajsamand) 84.50%
36 झुंझुनू (Jhunjhunu) 80.91%
37 सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) 80.00%
38 प्रतापगढ़ (Pratapgarh) 77.06%
39 कोटा (Kota) 76.13%
40 खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) 67.77%
41 फलोदी (Phalodi) 36.43%
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में किस जिले में कितने पास
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में किस जिले में कितने पास
राजसमंद (Rajsamand): 98.70%
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh): 98.61%
डीडवाना-कुचामन (Didwana-Kutchaman): 98.58%
सिरोही (Sirohi): 98.52%
पाली (Pali): 98.47%
फलौदी (Phalodi): 98.43%
भीलवाड़ा (Bhilwara): 98.42%
जालौर (Jalore): 98.41%
नागौर (Nagaur): 98.38%
कोटपुतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror): 98.38%
ब्यावर (Beawar): 98.21%
जोधपुर (Jodhpur): 98.17%
बालोतरा (Balotra): 98.16%
अजमेर (Ajmer): 98.14%
सीकर (Sikar): 98.14%
बाड़मेर (Barmer): 98.11%
चूरू (Churu): 97.78%
बीकानेर (Bikaner): 97.77%
झुंझुनू (Jhunjhunu): 97.73%
बूंदी (Bundi): 97.67%
बारां (Baran): 97.54%
दौसा (Dausa): 97.53%
भरतपुर (Bharatpur): 97.46%
डूंगरपुर (Dungarpur): 97.31%
हनुमानगढ़ (Hanumangarh): 97.20%
जयपुर (Jaipur): 97.15%
जैसलमेर (Jaisalmer): 97.15%
श्रीगंगानगर (Shri Ganganagar): 97.15%
उदयपुर (Udaipur): 97.14%
बांसवाड़ा (Banswara): 97.06%
डीग (Deeg): 97.04%
सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur): 96.86%
झालावाड़ (Jhalawar): 96.80%
टोंक (Tonk): 96.78%
करौली (Karauli): 96.59%
अलवर (Alwar): 96.58%
खैरथल-तिजारा (Kharithal-Tijara): 96.47%
सलम्बर (Salumber): 96.38%
कोटा (Kota): 96.28%
प्रतापगढ़ (Pratapgarh): 96.26%
धौलपुर (Dholpur): 95.36%
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में किस जिले में कितने पास
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में किस जिले में कितने पास
डीडवाना-कुचामन: 99.43%
बाड़मेर: 99.08%
जोधपुर: 98.94%
राजसमंद: 98.87%
सीकर: 98.85%
बांसवाड़ा: 98.68%
झुंझुनूं: 98.59%
सिरोही: 98.55%
डूंगरपुर: 98.54%
नागौर: 98.47%
फलोदी: 98.47%
भीलवाड़ा: 98.26%
जालौर: 98.20%
बालोतरा: 98.02%
दौसा: 97.96%
हनुमानगढ़: 97.95%
बारां: 97.85%
कोटपूतली-बहरोड़: 97.83%
जयपुर: 97.82%
टोंक: 97.81%
सलूम्बर: 97.73%
जैसलमेर: 97.67%
कोटा: 97.58%
चूरू: 97.50%
अजमेर: 97.31%
सवाई माधोपुर: 97.26%
बूंदी: 97.16%
भरतपुर: 96.96%
पाली: 96.90%
प्रतापगढ़: 96.72%
डीग: 96.55%
बीकानेर: 96.47%
उदयपुर: 96.32%
धौलपुर: 96.26%
ब्यावर: 96.21%
करौली: 95.56%
झालावाड़: 95.54%
चित्तौड़गढ़: 95.51%
अलवर: 94.56%
श्रीगंगानगर: 90.81%
खैरथल-तिजारा: 89.80%
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के टॉप 10 जिले देखें
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के टॉप 10 जिले देखें
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉप 10 जिले, किस जिले के कितने पास
रैंक जिला कुल पास प्रतिशत (प्रतिशत)
1 राजसमंद 98.70%
2 चित्तौड़गढ़ 98.61%
3 डीडवाना-कुचामन 98.58%
4 सिरोही 98.52%
5 पाली 98.47%
6 फलोदी 98.43%
7 जालोर 98.41%
8 नागौर 98.38%
9 कोटपुतली-बहरोड़ 98.38%
10 ब्यावर 98.21%
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस टॉप 10 जिले
रैंक जिला पास प्रतिशत
1 डीडवाना 99.43
2 बाड़मेड़ 99.08
3 जोधपुर 98.94
4 राजसमंद 98.87
5 सीकर 98.85
6 बांसवाड़ा 98.68
7 झुंझूनू 98.59
8 सिरोही 98.55
9 डूंगरपुर 98.54
10 नागौर 98.47
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉप 10 जिले
रैंक जिला पास प्रतिशत
1 बांसवाड़ा 100
2 दौसा 100
3 करौली 100
4 बलोतरा 100
5 डीग 100
6 कोटपुतली 100
7 सालुम्बर 100
8 सिरोही 99.69
9 हनुमानगढ़ 99.59
10 टोंक 99.52
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉप 10 जिले, किस जिले के कितने पास
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉप 10 जिले, किस जिले के कितने पास
रैंक जिला कुल पास प्रतिशत (प्रतिशत)
1 राजसमंद 98.70%
2 चित्तौड़गढ़ 98.61%
3 डीडवाना-कुचामन 98.58%
4 सिरोही 98.52%
5 पाली 98.47%
6 फलोदी 98.43%
7 जालोर 98.41%
8 नागौर 98.38%
9 कोटपुतली-बहरोड़ 98.38%
10 ब्यावर 98.21%
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : तीनों स्ट्रीम में बेटियां आगे रहीं
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : तीनों स्ट्रीम में बेटियां आगे रहीं
विज्ञान वर्ग का रिजल्ट
छात्र: 92.64%
छात्राएं: 96.42%
वाणिज्य वर्ग का रिजल्ट
छात्र: 98.66%
छात्राएं: 99.51%
कला वर्ग का रिजल्ट
छात्र: 95.80%
छात्राएं: 98.95%
RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कैसा रहा
डिटेल्स 2025 2026
पंजीकृत परीक्षार्थी 587444 591023
प्रविष्ठ परीक्षार्थी 578164 583201
प्रथम श्रेणी छात्र 164009 156818
प्रथम श्रेणी छात्रा 223045 227252
छात्रों का पास प्रतिशत 97.09 96.68
छात्राओं का पास प्रतिशत 98.42 98.29
पास प्रतिशत 97.78 97.54
RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट कैसा रहा
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट
डिटेल्स 2025 2026
पंजीकृत परीक्षार्थी 273915 287068
प्रविष्ठ परीक्षार्थी 272138 285299
प्रथम श्रेणी छात्र 145102 146644
प्रथम श्रेणी छात्रा 96216 98636
छात्रों का पास प्रतिशत 98.07 97.02
छात्राओं का पास प्रतिशत 99.02 98.34
परिणाम प्रतिशत 98.43 97.52
RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट कैसा रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट कैसा रहा
डिटेल्स 2025 2026
पंजीकृत परीक्षार्थी 28248 30798
प्रविष्ठ परीक्षार्थी 28010 30580
प्रथम श्रेणी छात्र 13689 13976
प्रथम श्रेणी छात्रा 8312 8096
छात्रों का पास प्रतिशत 98.97 94.04
छात्राओं का पास प्रतिशत 99.27 92.82
कुल प्रतिशत 99.07 93.64
RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 99.62 फीसदी अंक लाकर नव्या और नरपत ने किया टॉप
RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 99.62 फीसदी अंक लाकर नव्या और नरपत ने किया टॉप। संयुक्त रूप से पहली रैंक हासिल की।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: दीपिका बनीं राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live:99.8 फीसदी लाकर दीपिका राजस्थान बोर्ड 12वीं की साइंस टॉपर बनीं। सेल्फ स्टडी से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया । वह आईएएस बनना चाहती हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री ने टॉपरों से की बात, दी बधाई
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स और उनके माता-पिता को फोन पर बधाई दी। इस बार 2 स्ट्रीम में लड़कियों ने टाॅप किया है और एक स्ट्रीम में लड़के ने टॉप किया है।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4114 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 4067 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा। लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.46 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 97.77 रहा। 1781 में से 832 लड़के और 2286 में से 1328 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट बेहतर
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में लड़कों का रिजल्ट बेहतर रहा। कॉमर्स में कुल 30798 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 30580 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। कॉमर्स का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। छात्रों के पास होने का प्रतिशत 94.04 और छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 92.82 रहा। 20666 छात्रों में से 13976 लड़के और 9914 लड़कियों में से 8096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में भी लड़कियां आगे
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में बेटियां बेटों से आगे रहीं। आट्र्स में कुल 591023 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 583201 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा।
लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.68 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.29 रहा। 272970 में से 156818 लड़के और 310231 में से 227252 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में बेटियों का जलवा
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में लड़कों से ज्यादा लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुईं। साइंस में कुल 287068 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इसमें से 285299 स्टूडेंट परीक्षा में बैठे थे। साइंस का परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 छात्राएं पास हुई हैं।178051 में से 146644 छात्र और 107248 में से 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। इस साल (2026) आट्र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा। पिछले साल (2025) आट्र्स 97.78, कॉमर्स 99.07 और साइंस का 98.43% परिणाम रहा था।
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं में किस स्ट्रीम का रिजल्ट क्या रहा
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
आर्ट्स: 97.54%
कॉमर्स: 93.64%
साइंस: 97.52%
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 97.54 प्रतिशत पास
RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 97.54 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जिससे कला स्ट्रीम का परिणाम सबसे बेहतर प्रदर्शन में शामिल रहा है।