Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT, Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 97.54 फीसदी, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52 फीसदी रिजल्ट रहा। नीचे दिए गए लिंक पर रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT, Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Updates , rajeduboard.rajasthan.gov.in : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए गए। साइंस में 5 विद्यार्थियों दीपिका रानी, सोनू मेहरा, दिव्या भादू, निकिता, रिशिता ने 99.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल संयुक्त टॉपर ने टॉप किया है। आट्‌र्स में भी 3 टॉपर स्टूडेंट नव्या मीणा, नैंसी चौधरी और नरपत को 99.60 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में 99.20 प्रतिशत नंबर लेकर वर्षा रानी ने टॉप किया। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 97.54 फीसदी, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52 फीसदी रिजल्ट रहा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावार ने आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया। विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी आसानी से परिणाम चेक किए जा सकते हैं। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 910009 विद्यार्थी पंजीकृत थे। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है। ऐसा भी पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया हो।

RBSE 12th Result 2026 kaise dekhe : राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप्स 1: आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप्स 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप्स 3: अपना रोल नंबर दर्ज करें।

स्टेप्स 4: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें

स्टेप्स 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप्स 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें

राजस्थान बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2026 ( Rajasthan Board 12th Toppers List Arts , Science , Commerce)

| सब्जेक्ट | नंबर | नाम | पिता का नाम | प्रतिशत |

| साइंस | 499 | सोनू मेहरा | विनोद मेहरा | 99.80 |

| साइंस | 499 | दीपिका रांकावत | रामस्वरूप स्वामी | 99.80 |

| साइंस | 499 | दिव्या भादू | सुजाराम भादू | 99.80 |

| साइंस | 499 | निकिता | हरफूल | 99.80 |

| साइंस | 499 | रिषिता | बाबूलाल टूनवाल | 99.80 |

| कॉमर्स | 496 | वर्षा रानी | कृष्ण कुमार | 99.20 |

| आर्ट्स | 498 | नरपत | मूलाराम | 99.60 |

| आर्ट्स | 498 | नव्या मीणा | अशोक कुमार मीणा | 99.60 |

| आर्ट्स | 498 | नैंसी चौधरी | तेजेंद्र कुमार | 99.60 |

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट

साइंस - 2,87,068 -

छात्र पास हुए 1,46,644

छात्राएं पास- 98,636

छात्रों का पास प्रतिशत - 97.02

छात्राओं का पास प्रतिशत - 98.34

साइंस पास प्रतिशत- 97.52%

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की घोषणा की। इस साल का रिजल्ट प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले कम रहा। साल 2026 में आट्‌र्स का 97.54, कॉमर्स का 98.50 और साइंस का 97.52% रिजल्ट रहा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आट्‌र्स 97.54, कॉमर्स 98.50 और साइंस का 97.52 फीसदी रिजल्ट रहा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। आट्‌र्स 97.54, कॉमर्स 98.50 और साइंस का 97.52% परिणाम रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्ट्रेट ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्ट्रेट ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्ट्रेट ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया है। अजमेर बोर्ड सभागार में बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की ओर से जानकारी दी गई।

12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी। 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 96.23 फीसदी रहा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 96.23 फीसदी रहा

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 96.23 फीसदी रहा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कुल 96.23 फीसदी रहा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का नतीजा जारी किया। आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस तीनों का परिणाम एक साथ जारी हुआ। आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट से पहले दो सिर्फ 2 बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आया

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड और गोवा बोर्ड ने ही 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। राजस्थान बोर्ड सीबीएसई, एमपी बोर्ड, यूपी बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड, गुजरात बोर्ड, पंजाब बोर्ड, हरियाणा बोर्ड, तमिलनाडु बोर्ड, पश्चिम बंगाल बोर्ड से आगे निकल गया है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आरबीएससी 12वीं के छात्र विचार करें, अब क्या करना है

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 12वीं के बाद बीटेक, एमबीबीएस, बीडीएस, बीसीए, बीबीए, बीएससी नर्सिंग, बीफार्मा, बीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस जैसे तमाम डिग्री कोर्सेज की राह खुल जाती है। इनमें से कुछ प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेज हैं और कुछ एकेडमिक। 12वीं के बाद ढेरों तरह के डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्सेज भी होते हैं। विद्यार्थी इस समय अपनी रुचि और ताकत को परखें और फील्ड का चयन करें। हालांकि बहुत से विद्यार्थी जेईई मेन और नीट के जरिए अपनी राह चुन चुके हैं लेकिन इसके अलावा और भी बेशुमार फील्ड के दरवाजे खुले हुए हैं। बस जरूरत है तो अपनी दिलचस्पी को समझने की। बहुत से विद्यार्थी 12वीं के समय अपनी रुचि नहीं समझ पाते। उन्हें BA. BCom. BSc कर अपनी ग्रेजुएशन पूरी करनी चाहिए और उसके बाद प्रोफेशनल कोर्स करना चाहिए। उस समय उनका विजन और लक्ष्य स्पष्ट हो चुका होगा। रोजाना अखबार पढ़ें और विभिन्न संस्थानों के एडमिशन नोटिफिकेशन पर नजर रखें। इसके अलावा बहुत सी सरकारी नौकरियां ऐसी हैं जिसके लिए 12वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। सरकारी विभागों में क्लर्क, असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट जैसे अनेक पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को रखा जाता है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 12वीं कक्षा के नतीजे चंद मिनटों में

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आरबीएससी 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र हायर स्टडीज के लिए संस्थानों की रैंकिंग जरूर देख लें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: संस्थानों की रैंकिंग जरूर देख लें

आपने जिस संस्थान में दाखिला लेने का मन बनाया है उसकी रैंकिंग और प्लेसमेंट का स्टेट जरूर जान लें। भारत सरकार ने हर साल NIRF Ranking जारी करती है। www.nirfindia.org पर जाकर आप मैनेजमेंट, मेडिकल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, बेस्ट कॉलेज, फार्मेसी, आर्किटेक्चर, लॉ जैसी फील्ड्स के संस्थानों की रैंकिंग देख सकते हैं। इस वेबसाइट पर वर्ष 2016 से लेकर 2025 तक की रैंकिंग उपलब्ध है। अगर आपको राजस्थान में ही रहकर पढ़ाई करनी है तो विद्यार्थी इस रैकिंग लिस्ट में राजस्थान के अच्छे संस्थान भी तलाश सकते हैं। टॉप 300 की रैंकिंग में उनका भी नाम होगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देखें परिणाम

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चंद मिनटों में जारी होने वाला है। बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार किया जा रहा है। बोर्ड अधिकारी पहुंच चुके हैं। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 19 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे। 12वीं में 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थी एग्जाम में बैठे थे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आरबीएसई 12वीं विद्यार्थी री-चेकिंग के लिए रहें तैयार

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: हिसाब लगाएं कि आपको किस विषय में कितने मार्क्स की उम्मीद है। याद करें कि आपका उस विषय का पेपर कैसा गया था। रिजल्ट में अगर उम्मीद से नंबर बहुत कम आते हैं तो आप री-चेकिंग का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। लेकिन आप अपने टीचरों की मदद से अभी से ये हिसाब लगा लें कि विभिन्न विषयों में आपके कितने नंबर आ सकते हैं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 12वीं कक्षा के नतीजे चंद मिनटों में

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर थोड़ी देर में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 12वीं कक्षा का परिणाम करेंगे जारी। उदयपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी आरबीएसई रिजल्ट की सभी डिटेल्स

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है। इसमें पास प्रतिशत, परीक्षा में लिंग-वाइज परफॉर्मेंस, जिलेवार प्रदर्श, रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिणाम कुछ देर में जारी होगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट से पहले जानें मिनिमम पासिंग मार्क्स नियम

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।

Share

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in हुई क्रैश तो यूं चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

RBSE 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजों की घोषणा के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in एक साथ लाखों विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे। ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जैसे ही राजस्थान बोर्ड के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही SMS पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन -

livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट का ग्रेडिंग का पैमाना

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 91-100 → ग्रेड: A1 | ग्रेड पॉइंट: 10

81-90 → ग्रेड: A2 | ग्रेड पॉइंट: 9

71-80 → ग्रेड: B1 | ग्रेड पॉइंट: 8

61-70 → ग्रेड: B2 | ग्रेड पॉइंट: 7

51-60 → ग्रेड: C1 | ग्रेड पॉइंट: 6

41-50 → ग्रेड: C2 | ग्रेड पॉइंट: 5

33-40 → ग्रेड: D | ग्रेड पॉइंट: 4

21-32 → ग्रेड: E1 | ग्रेड पॉइंट: C

00-20 → ग्रेड: E2 | ग्रेड पॉइंट: C

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: क्या मैं नाम से आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट देख सकता हूं

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: नहीं, ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है जिससे छात्र अपने नाम का इस्तेमाल करके अपना स्कोर देख सकें। RBSE 12वीं की मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर डालना अनिवार्य है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कौन थे पिछले साल के राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कौन थे पिछले साल के राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर, देखें स्ट्रीम वाइज लिस्ट

आरबीएसई 12वीं साइंस टॉपर

प्रीति 99.80 फीसदी

आर्ट्स टॉपर (चार स्टूडेंट को रैंक 1)

अनुप्रिया राठौड़ 99.60 फीसदी

प्रगति अग्रवाल 99.60 फीसदी

प्रियंका 99.60 फीसदी

उर्मिला 99.60 फीसदी

कॉमर्स टॉपर

कंगना कोसनानी 99.20 फीसदी

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड में री एग्जामिनेशन का प्रावधान नहीं है। इस संबंध में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर कोई छात्र आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस परीक्षा या फिर 10वीं में फेल हो जाता है तो उसे अगले साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर एमपी बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड में सेकेंड चांस एग्जाम हो रहा है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: पिछले साल आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कितना फीसदी रहा था

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: बीते वर्ष राजस्थान बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ था। आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा था। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर रही थीं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: जो छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में आएंगे या जो अपनी परफॉर्मेंस सुधारना चाहेंगे, वे RBSE द्वारा अगस्त-सितंबर 2026 में होने वाली परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा देकर छात्र पूरे सेशन को दोहराए बिना ही एक या दो विषयों में अपने बैकलॉग क्लियर कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं और मानते हैं कि वे बेहतर कर सकते हैं, उन्हें इंप्रूवमेंट परीक्षा में ज़रूर शामिल होना चाहिए। इन दोनों परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद जारी किया जाएगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: पिछले साल किस जिले का कितने स्टूडेंट्स पास

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में बाड़मेर का पास फीसदी सबसे अच्छा रहा था। इसके बाद भीलवाड़ा और चुरू के स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा पास हुए थे।

जिला पास प्रतिशत

अजमेर 91.39%

अलवर 92.90%

बांसवाड़ा 91.41%

बाड़मेर 95.12%

भरतपुर 91.48%

भीलवाड़ा 93.68%

बीकानेर 92.12%

बूंदी 88.64%

चित्तौड़गढ़ 92.42%

चुरू 92.93%

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आज सुबह 10 बजे राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चके करें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चके करें

- RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं

- होमपेज पर मौजूद राजस्थान बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

- अपनी स्ट्रीम के अनुसार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

- अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके पेज पर साइन इन करें।

- अपना राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए ‘Submit’ पर टैप करें।

- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 10 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: तैयारियां पूरी, राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कुछ देर में

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं आट्‌र्स, कॉमर्स, साइंस का रिजल्ट आज 31 मार्च मंगलवार सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट जारी करेंगे। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कुछ देर में दिखेगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा। राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हो रहा है। बता दें कि बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को घोषित कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। इसके बाद छात्र पेज पर लॉग इन कर पाएंगे। छात्रों के लिए कक्षा 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा हरेक अपडेट यहां इस लेख में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: पिछले तीन सालों से बढ़ रहा है सफलता का ग्राफ

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान बोर्ड का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है। पिछले तीन वर्षों से आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस—तीनों ही स्ट्रीम का पास प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। हालांकि कोरोना काल में परीक्षाएं नहीं हुई थीं और प्रमोट किए जाने के कारण रिजल्ट 99 प्रतिशत से भी अधिक रहा था, लेकिन उसके बाद भी नियमित परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

साल आर्ट्स कॉमर्स साइंस

2025 97.78% 99.07% 98.43%

2024 96.88% 98.95% 97.73%

2023 92.35% 98.01% 97.39%

2022 96.33% 97.53% 96.53%

2021 99.19% 99.73% 99.52%

2020 90.17% 94.49%

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कुछ देर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर घोषित करेंगे RBSE 12वीं के नतीजे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कुछ देर में सुबह 10 बजे एक विशेष ऑनलाइन सत्र के जरिए रिजल्ट का बटन दबाकर पोर्टल को लाइव करेंगे। इस दौरान बोर्ड मुख्यालय अजमेर से बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। शिक्षा मंत्री द्वारा रिजल्ट जारी करने के साथ ही राज्य की ओवरऑल पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन का डेटा भी सार्वजनिक किया जाएगा

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कुछ देर में राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: 10 बजते ही आरबीएसई बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।

- इसके बाद अपनी स्ट्रीम के अनुसार ‘Senior Secondary (Science) - 2026 Result', ‘Senior Secondary (Commerce) - 2026 Result', या ‘Senior Secondary (Arts) - 2026 Result'लिंक पर क्लिक करें।

- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

- आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: डिजिलॉकर से ऐसे देखें और डाउनलोड करें मार्कशीट

Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के माध्यम से अपनी मार्कशीट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए results.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर से साइन अप कर OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, जबकि आधार लिंक होने पर UIDAI के जरिए भी लॉगिन किया जा सकता है। लॉगिन के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाकर राजस्थान बोर्ड चुनें और ‘Class XII’ पर क्लिक करें, फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि दर्ज करते ही मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिख जाएंगे, जिन्हें छात्र PDF में डाउनलोड या ऐप में सेव कर सकते हैं।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कब हुई राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा, किस स्ट्रीम में कितने छात्र

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का आयोजन इस बार फरवरी में शुरू हो गया था। ये 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इनमें 9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। कला संकाय के करीब 6 लाख, विज्ञान के लगभग 2.20 लाख और वाणिज्य के करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं शामिल रहे थे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कुछ देर में राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस रिजल्ट एक साथ होगा जारी

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड की ओर से कुछ देर में 12वीं आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: तीनों ही स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड की ओर से आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: डिजीलॉकर और SMS से भी चेक कर सकेंगे नतीजे

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को वेबसाइट स्लो या क्रैश होने की परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक तरीके भी उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र डिजीलॉकर ऐप या उसकी वेबसाइट के माध्यम से आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा SMS के जरिए भी नतीजे चेक करने की सुविधा दी गई है, जिससे इंटरनेट की समस्या होने पर भी छात्र बिना किसी दिक्कत के अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: कुछ देर में शुरू होगी राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर घोषित करेंगे। वो ऑनलाइन मोड से नतीजे जारी करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी हो चुकी है। यह कुछ देर में शुरू होगी। बोर्ड की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और तय समय पर आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट समेत अन्य माध्यमों से अपने अंक देख सकेंगे।

Share

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी होते ही rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होगा डायरेक्ट लिंक

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जैसे ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा, उसी समय छात्रों के लिए रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से तुरंत अपना परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे, जिससे उन्हें रिजल्ट पाने में किसी तरह की देरी न हो।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरRajasthan Board 12th Result 2026 OUT, Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link, डाउनलोड मार्कशीट, टॉपर लिस्ट