राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में बेटियों का कमाल, तीनों स्ट्रीम में मारी बाजी; हर वर्ग में छात्रों से आगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RBSE 12th Result 2026 में तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। जानिए किस वर्ग में कितना रहा पास प्रतिशत।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में बेटियों का कमाल, तीनों स्ट्रीम में मारी बाजी; हर वर्ग में छात्रों से आगे

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड द्वारा आज 12वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए गए। इसके साथ ही तीनों स्ट्रीम - साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट से जुड़ें आंकड़े भी जारी किए गए। इन आंकड़ों पर गौर करें तो राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्ट्रीम में छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही वर्गों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा। रिजल्ट के आंकड़े साफ बताते हैं कि छात्राओं ने हर स्ट्रीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और एक बार फिर यह साबित किया है कि मेहनत और लगन के मामले में वे किसी से कम नहीं हैं।

यहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स

साइंस वर्ग में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

साइंस वर्ग में छात्रों का पास प्रतिशत 92.64 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं ने 96.42 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। इस स्ट्रीम में भी लड़कियों ने स्पष्ट बढ़त बनाई और अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की।

कॉमर्स वर्ग में भी छात्राएं आगे

कॉमर्स यानी कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्राओं ने बाजी मारी। यहां छात्रों का पास प्रतिशत 98.66 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं का प्रदर्शन 99.51 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह अंतर भले छोटा लगे, लेकिन टॉप प्रदर्शन के मामले में छात्राएं आगे रहीं।

आर्ट्स वर्ग में भी छात्राओं का दबदबा

आर्ट्स वर्ग में भी यही रुझान देखने को मिला। छात्रों का पास प्रतिशत 95.80 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं ने 98.95 प्रतिशत के साथ बेहतर परिणाम दिया। तीनों स्ट्रीम में लगातार बेहतर प्रदर्शन ने छात्राओं को आगे रखा।

तीनों स्ट्रीम का ओवरऑल ट्रेंड

अगर पूरे परिणाम को देखा जाए तो साफ नजर आता है कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही वर्गों में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा। यह ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से लगातार देखने को मिल रहा है, जहां छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।