RBSE 12th Result 2025:आरबीएसई 12वीं में पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी? सुधार के हैं कई विकल्प

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RBSE Board Result 12th 2025: राजस्थान बोर्ड की ओर से आज राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। अगर आप के राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आए हैं या फिर आप फेल हैं तो घबराएं नहीं, आपके पास अपने रिजल्ट को ठीक करने और सुधारने के विकल्प मौजूद हैं।

RBSE Board 12th Result 2025

Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। अगर आप के राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में अच्छे अंक नहीं आए हैं या फिर आप फेल हैं तो घबराएं नहीं, आपके पास अपने रिजल्ट को ठीक करने और सुधारने के विकल्प मौजूद हैं। आइए आपको इन विकल्पों के बारे में बताते हैं। आपको बता दें कि आरबीएसई में 12वीं क्लास में पास होने के लिए आपको प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षा दोनों में मिलाकर 33 फीसदी मार्क्स चाहिए। इससे कम अंक हैं, तो आप फेल माने जाओगे।

1. कंपार्टमेंट परीक्षा

कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, लेकिन अन्य विषयों में पासिंग मार्क्स के साथ उत्तीर्ण होते हैं। ऐसे छात्रों का साल बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा राजस्थान बोर्ड की ओर से आयोजित की जाती है।

2. NIOS (नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग)

अगर कोई छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी फेल हो गया है या फिर दो से अधिक विषयों में फेल है तो उसके पास एनआईओएस से भी 12वीं करने का मौका है। एनआईओएस में एडमिशन लेने के बाद स्टूडेंट्स को यह फायदा है कि वे अपनी पसंद के विषयों को चुनकर परीक्षा दे सकते हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग घर बैठे पढ़ाई करके एग्जाम दिलवाता है। आप फेल होने पर नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (NIOS) में एडमिशन ले सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से परीक्षा में फेल हो जाते हैं। इसके लिए आपको एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in पर जाना होगा। ऑन डिमांड परीक्षा के तहत मौजूदा स्टूडेंट्स करे एग्जाम देना होगा।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आरबीएसई 12वीं में पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी? सुधार के हैं कई विकल्प