राजस्थान बोर्ड कॉमर्स रिजल्ट 2026 में इन जिलों में 100% रिजल्ट, कहीं 36% पर अटका खेल; देखें जिलेवार आंकड़े

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

rbse 12th commerce result 2026 district wise analysis: राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 के जिलेवार आंकड़ों में कई जिलों ने 100% परिणाम दिया, जबकि कुछ जिलों का प्रदर्शन कमजोर रहा। जानिए कहां चमके छात्र और कहां रही कमी।

राजस्थान बोर्ड कॉमर्स रिजल्ट 2026 में इन जिलों में 100% रिजल्ट, कहीं 36% पर अटका खेल; देखें जिलेवार आंकड़े

rbse 12th commerce result 2026 district wise analysis: राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ ही तीनों स्ट्रीम - साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स् के आंकड़े भी जारी कर दिए गए। राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2026 सामने आते ही जिलेवार आंकड़ों की तस्वीर भी साफ हो गई है। पूरे राज्य में जहां कई जिलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 फीसदी रिजल्ट हासिल किया, वहीं कुछ जिलों में पास प्रतिशत उम्मीद से काफी नीचे रहा। राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कॉमर्स के रिजल्ट के आंकड़ों में जिलेवार क्या तस्वीर रही... आइए जानते हैं।

यहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट्स

किन जिलों ने मारी बाजी

इस बार बांसवाड़ा, दौसा, करौली, डीग, बालोतरा और कोटपुतली बीहरोर जैसे जिलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट देकर सबको चौंका दिया। इन जिलों में एक भी छात्र फेल नहीं हुआ, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। साथ ही सिरोही (99.69%), टोंक (99.52%), हनुमानगढ़ (99.59%), पाली (99.17%) और उदयपुर (99.08%) जैसे जिलों ने भी लगभग परफेक्ट प्रदर्शन किया। इन जिलों के छात्रों ने साबित किया कि सही तैयारी और गाइडेंस से शानदार नतीजे हासिल किए जा सकते हैं।

बड़े जिलों का कैसा रहा प्रदर्शन

राजधानी जयपुर, जहां सबसे ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए, वहां कुल पास प्रतिशत 94.99% रहा। यह अच्छा तो है, लेकिन टॉप जिलों के मुकाबले थोड़ा पीछे माना जा रहा है। जोधपुर (94.29%), अजमेर (98.59%), बीकानेर (99.28%) और चूरू (98.75%) जैसे जिलों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और राज्य के औसत को ऊपर बनाए रखा।

कहां रही सबसे ज्यादा कमी

कुछ जिलों में नतीजे उम्मीद से काफी कमजोर रहे। खासकर फलोदी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा, जहां कुल पास प्रतिशत सिर्फ 36.43% दर्ज हुआ। इसके अलावा खैरथल तिजारा (67.77%), प्रतापगढ़ (77.06%), कोटा (76.13%) और सवाई माधोपुर (80%) जैसे जिलों में भी पास प्रतिशत कम रहा।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

लगभग हर जिले में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा। जैसे अजमेर में लड़कियों का रिजल्ट 99.12% रहा, जबकि लड़कों का 98.29% रहा। बीकानेर, भरतपुर, टोंक और धौलपुर जैसे कई जिलों में लड़कियों ने 100% तक रिजल्ट हासिल किया। यह ट्रेंड पिछले सालों की तरह इस बार भी जारी रहा और एक बार फिर बेटियों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।