RBSE 10th Result 2026: मजदूरी करने वाली माँ की बेटी ने 10वी में किया टॉप, जैसलमेर की कुंती कंवर को मिले 98.17% अंक
RBSE 10th Result 2026: जैसलमेर जिले के रामदेवरा की रहने वाली कुंती कंवर ने 98.17 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि कुंती ने यह मुकाम बेहद कठिन परिस्थितियों में हासिल किया।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 10वीं के परिणामों में इस बार एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। जैसलमेर जिले के रामदेवरा की रहने वाली कुंती कंवर ने 98.17 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि कुंती ने यह मुकाम बेहद कठिन परिस्थितियों में हासिल किया। बचपन में ही पिता स्वर्गीय खींवसिंह तंवर का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं।
मजदूरी कर मां ने बेटी का सपना किया पूरा
कुंती की सफलता के पीछे उसकी मां का संघर्ष सबसे बड़ी ताकत रहा। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद मां ने मजदूरी कर बेटी की पढ़ाई जारी रखी। रोजाना की मेहनत और सीमित संसाधनों के बीच भी कुंती ने कभी हार नहीं मानी। उसने अपनी पढ़ाई को ही अपनी प्राथमिकता बनाया और हर चुनौती को पार करते हुए यह शानदार सफलता हासिल की।
सरकारी स्कूल से पढ़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि
कुंती कंवर बीआरवीएम स्कूल, रामदेवरा की छात्रा हैं। सीमित संसाधनों वाले स्कूल से पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े साधनों की नहीं, बल्कि मजबूत इरादों की जरूरत होती है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के दम पर कुंती ने टॉप स्कोर हासिल किया।
RBSE 10वीं रिजल्ट में इस बार बढ़ा पास प्रतिशत
इस वर्ष RBSE 10वीं परीक्षा में कुल 94.23 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत के मुकाबले 1.17 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार की ओर इशारा करता है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम घोषित करते हुए छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जैसलमेर जिले का प्रदर्शन भी रहा बेहतर
जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो जैसलमेर जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.64% रहा है। इस वर्ष जिले से कुल 9,063 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 8,396 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए।
संघर्ष से सफलता तक की मिसाल बनी कुंती
कुंती कंवर की कहानी उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कुंती अब आगे उच्च शिक्षा हासिल कर अपने परिवार और समाज के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देख रही हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


