RBSE : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अलवर के देवकांत का कमाल, 99.67 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर लिस्ट में हुआ शामिल

लाइव हिन्दुस्तान, जयपुर
Follow us on Google News
share

RBSE 10th Result 2026: अलवर के देवकांत सैनी ने राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा में 99.67 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि बहरोड़ जिले को भी पूरे प्रदेश में विशेष पहचान दिलाई।

RBSE : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में अलवर के देवकांत का कमाल, 99.67 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर लिस्ट में हुआ शामिल

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। दसवीं के परीक्षा परिणाम में पूरे राजस्थान में अलवर के बहरोड के देवकांत रहे दूसरे स्थान पर अलवर जिले के बहरोड़ क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का पल उस समय बना जब बहरोड़ जिले के शिवालिक स्कूल बहरोड़ के छात्र देवकांत सैनी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में टॉपरों की लिस्ट में स्थान बनाया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, स्कूल परिसर से लेकर देवकांत के घर तक खुशियों की लहर दौड़ गई। परिजनों, शिक्षकों, सहपाठियों और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र का गौरव बताया।

देवकांत सैनी ने 10वीं कक्षा में 99.67 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि बहरोड़ जिले को भी पूरे प्रदेश में विशेष पहचान दिलाई। इतनी उत्कृष्ट सफलता के बाद उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। स्कूल के बच्चे, शिक्षक और स्थानीय लोग देवकांत को फूल-मालाएँ पहनाकर सम्मानित कर रहे हैं और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी मना रहे हैं।

सेल्फ स्टडी और स्कूल की पढ़ाई पर फोकस किया

अपनी सफलता पर देवकांत सैनी ने विनम्रता दिखाते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के अनुशासन को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया। देवकांत ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी ट्यूशन पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं अध्ययन और स्कूल की कक्षाओं पर अधिक ध्यान दिया। उनका सपना आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के लिए कुछ बड़ा करने का है।

माता-पिता भावुक

देवकांत के माता-पिता भी अपने बेटे की इस उपलब्धि से भावुक और गर्वित दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि देवकांत बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार और मेहनती रहा है। घर पर भी वह रोजाना नियमित रूप से पढ़ाई करता था और मोबाइल व अन्य व्यर्थ चीजों से दूरी बनाए रखता था। परिवार ने कहा कि यह सफलता केवल उनके बेटे की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की है।

देवकांत की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी

विद्यालय के संस्थापक वरुण कुमार यादव ने बताया कि देवकांत सैनी शुरू से ही विद्यालय के मेधावी छात्रों में गिना जाता रहा है। वह पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और व्यवहार में भी उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि देवकांत की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और विद्यालय के लिए भी गर्व की बात है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि देवकांत कक्षा में हमेशा ध्यानपूर्वक पढ़ाई करता था और हर विषय में गहरी रुचि रखता था। परीक्षा की तैयारी के दौरान उसने समय सारिणी बनाकर पढ़ाई की और कठिन विषयों पर विशेष मेहनत की। यही कारण है कि उसने लगभग पूर्ण अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि के बाद बहरोड़ और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे शहरों और कस्बों के बच्चे भी मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। देवकांत सैनी की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती।

देवकांत की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार और स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे कोटपुतली-बहरोड़ जिले को भी प्रदेश भर में नई पहचान मिली है।।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।